महाभारत में द्रौपदी के रोल से लेकर से राजनीती में आना, ऐसा रहा है रूपा गांगुली का सफर

आपने अगर बीआर चोपड़ा की महाभारत देखी है तो उसमे द्रौपदी का किरदार निभाने वाला चेहरा याद होगा। यह चेहरा कोई और नहीं बल्कि बंगाली बाला रूपा गांगुली थी। क्या आप जानते हैं कि रूपा गांगुली वर्तमान समय में क्या है और क्या करती हैं? आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस समय वह राज्यसभा सांसद है। आइये जानते हैं कि कैसे रूपा गांगुली ने टीवी मंच से शुरुआत करके सियासी मंच पर अपना प्रभुत्व जमाया।

रूपा गांगुली बंगाल की रहने वाली हैं। उन्होंने सबसे पहले 1986 में ‘निरुपमा’ नाम की एक हिंदी शार्ट फिल्म में काम किया था। इसके बाद उन्होंने एक बंगाली सीरियल ‘मुक्तबंध’ मिला। इससे वह थोड़ा मशहूर हुई। बाद में उन्हें फिल्मों के भी ऑफर आने लगे। 1988 में उन्होंने टीवी सीरीज गणदेवता में काम करने लगी। इससे वह घर-घर में जाना-पहचाना चेहरा बन गयी।

रूपा गांगुली इस दौरान कुछ और सीरियल में काम कर रही थी। तभी उन्हें महाभारत में काम करने का ऑफर आया। इस सीरियल में उन्हें द्रौपदी का किरदार निभाना था। रूपा गांगुली ने इस किरदार को अपनी एक्टिंग से जीवंत कर दिया। लोग आज भी जब द्रौपदी का नाम सोचते हैं तो रूपा गांगुली का चेहरा जहन में फिर आता है।

टीवी सीरीज में भी किया है काम

रूपा गांगुली का कारवां यही नहीं रुका। उन्होंने कानून, चंद्रकांता, करम अपना अपना, कस्तूरी, अगले जन्म मोहे बिटिया ही कीजो जैसे टीवी सीरीज में भी काम किया। यही नहीं उन्होंने बंगाली सीरीज जन्मभूमि, द्रौपदी, इंगित, तिथिर अतिथि में भी मुख्य भूमिका निभाई।

रूपा गांगुली ने अपनी एक्टिंग की छटा कई भाषाओँ में विखेरी हैं। उन्होंने हिंदी, बंगाली, उड़िया, तेलगु , कन्नड़ और असमी फिल्मों में काम किया है। उनकी तारीफ के कसीदे मशहूर फिल्म डायरेक्टर ऋतूपर्णों घोष ने भी गढ़े थे। अच्छी खासी फालोविंग होने के नाते 2015 में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन की।

इसके बाद सन्न 2016 के विधानसभा चुनाव में हावड़ा नार्थ से चुनाव में खड़ी हुई। लेकिन उन्हें तृणमूल कांग्रेस के प्रत्याशी से हार का सामना करना पड़ा। इसी साल उन्हें उन्हें राज्यसभा का सांसद बनाया गया। राजनीति के साथ-साथ वह सिनेमा में भी सक्रिय हैं। जब एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत हुई तब उन्होंने इन्साफ के लिए आवाज बुलंद की थी।

पर्सनल लाइफ

अगर रूपा गांगुली की पर्सनल लाइफ के बारें में बात की जाए तो उन्होंने सन्न 1992 में मैकेनिकल इंजीनियर ध्रुवों मुखर्जी से शादी की। शादी के 5 साल बाद उन्हें आकाश मुखर्जी नाम का बेटा पैदा हुआ। हालांकि सन्न 2009 में वह अपने पति से अलग हो गयी।

कभी-कभी चर्चा यह भी उठती रही है कि वह सिंगर दिब्येंदु के साथ में लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी। दोनों मुंबई के एक फ़्लैट में रहते थे। लेकिन दोनों ने कभी भी इस रिश्ते पर खुलकर बात नहीं की।

रूपा गांगुली एक्टर के साथ एक सिंगर भी है। सिंगिंग के लिए वह नेशनल अवार्ड भी जीत चुकी हैं। रूपा गांगुली ने सिनेमा के सरीखें कलाकारों जैसे कि शबाना आजमी, कोंकना सेन शर्मा, मृणाल सेन, गौतम घोष और ऋतूपर्णों घोष के साथ काम कर चुकी हैं। वह बंगाल में बीजेपी महिला मोर्चा की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं।

यह भी पढ़ें : महाभारत में धृतराष्ट्र का किरदार निभाने वाले अभिनेता की कहानी है दिलचस्प

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here