इस समय सभी लोग व्हाट्सएप से जुड़े हुए हैं। सोशल मीडिया का यह मीडियम परिवार को जोड़ने और ख़बरों को एक जगह से दुनिया के दूसरी जगह तक पहुंचाने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। हम सभी जानते हैं कि व्हाट्सएप में एक ग्रुप बनाने का आप्शन होता है। हम सभी किसी न किसी ग्रुप से जरूर जुड़े रहते हैं। फिर चाहे फैमिली ग्रुप हो या दोस्तों का ग्रुप, इन ग्रुप्स में हम गुड मोर्निंग से लेकर जोक्स तक शेयर करते रहते हैं।
क्या आपने कभी सोचा है कि सेलिब्रिटी लोग व्हाट्सएप ग्रुप में क्या शेयर करते होंगे। आइये हम आपको बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन की फैमिली व्हाट्सएप ग्रुप में कौन क्या और कब शेयर करता है इसके बारें में बताते हैं। बच्चन परिवार का एक फैमिली व्हाट्सएप ग्रुप है जिसमे ऐश्वर्या राय से लेकर श्वेता बच्चन तक परिवार के सभी सदस्य जुड़े हुए हैं।
एक बार अभिषेक बच्चन और श्वेता बच्चन करण जौहर के शो ‘कॉफ़ी विद करण’ में आये थे। इस शो में रैपिड फायर राउंड में बच्चन परिवार के कई राज करण जौहर ने अभिषेक और श्वेता बच्चन से उगलवाये थे। यह पहली बार था जब अभिषेक और श्वेता किसी शो का हिस्सा बने थे।
दोनों भाई बहनों ने बताया था कि उनके फैमिली व्हाट्सएप ग्रुप में उनके पिता अमिताभ बच्चन सबसे ज्यादा एक्टिव रहते हैं। वह ग्रुप में अक्सर ज्ञान वाली बातें शेयर करते रहते हैं। अमिताभ इसी तरह की बातें ट्विटर पर भी शेयर करते हैं।
बच्चन परिवार के फैमिली ग्रुप में सबसे कम एक्टिव ऐश्वर्या राय रहती है। ऐश्वर्या कभी भी समय पर जवाब नहीं देती हैं। वहीं उनकी सास जया बच्चन अपने टिपिकल अंदाज की तरह सुबह शाम गुड़ मोर्निंग और गुड़ इवनिंग तथा गुड नाईट के मैसेज भेजती रहती हैं।
अभिषेक ने बताया कि उनके फैमिली व्हाट्सएप ग्रुप का एक बहुत ही कड़ा नियम है कि कोई जब कहीं से भी आता है तो उसको इसकी जानकारी ग्रुप में देनी होती है। परिवार का सदस्य जब भी कहीं से फ्लाइट लेता है या लैंड करता है तो इसकी जानकारी वह ग्रुप में शेयर करता है। इस तरह से सभी को एक दूसरे के बारे में जानकारी रहती है।
श्वेता ने अपनी भाभी के बारे में बताया है कि वह ग्रुप में बहुत कम एक्टिव रहती है और कभी भी मैसेज तथा कॉल का जवाब समय पर नहीं देती है जो कभी-कभी काफी फ्रस्टेटिंग होता है। श्वेता ने बताया कि इस ग्रुप में अभिषेक, अमिताभ, जया के अलावा उनके बच्चे भी शामिल है।
अभिषेक ने बताया कि उनके ग्रुप का सबसे कूल बन्दा उनका भांजा अगस्त्या है। वह अक्सर ग्रुप में मीम्स और जोक्स शेयर करता रहता है। इस तरह से वह सबको इंटरटेन करता रहता है। आपको बता दें कि अगस्त्या की उम्र 19 साल है। फिलहाल वह अभी अपनी पढ़ाई पूरी कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें : सलमान खान के साथ काम करने से मना चुकी हैं बॉलीवुड की ये 7 मशहूर एक्ट्रेस
इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन की शुरुआत 22 मार्च से होने की संभावना है।…
टीम इंडिया के दिगग्ज बल्लेबाज विराट कोहली दूसरी बार पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी…
रवीना टंडन बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री हैं। उन्होंने कई प्रमुख फिल्मों में अभिनय किया…
साल 2023 खत्म हो चुका है। भारतीय क्रिकेट टीम के लिए 2023 का आकलन कर…
टीवी के प्रसिद्ध क्राइम शो सीआईडी (CID) में 'फ्रेडरिक्स' की भूमिका के लिए सबसे लोकप्रिय…
भारतीय टीम के वर्ल्ड कप फाइनल में हार के बाद भारतीय क्रिकेट फैंस काफी दुःखी…