खबरें

साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी एबी डी विलियर्स ने क्रिकेट से लिया संन्यास, जानिए अब IPL में खेलेंगे या नहीं

साउथ अफ्रीका के खिलाड़ी एबी डी विलियर्स ने आज क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है. उनकी इस घोषणा के बाद फैंस के बीच काफी निराशा का माहौल है. क्रिकेट प्रेमी एबी डी विलियर्स को अभी और क्रिकेट खेलता देखना चाहते हैं लेकिन एबी डी विलियर्स ने ये कहा है कि वह क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले रहे हैं.

उनकी इस घोषणा के बाद लोगों के मन में सबसे बड़ा सवाल ये है की क्या एबी डी विलियर्स अब आईपीएल में खेलेंगे या नहीं ? जरुर यह सवाल आपके मन में भी उठ रहा. आपको बता दें कि अब एबी डी विलियर्स आईपीएल में भी नहीं खेलेंगे. उन्होंने संन्यास की घोषणा के बाद अपनी आईपीएल टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और विराट कोहली को भी धन्यवाद कहा.

आईपीएल 2022 से पहले एक बड़ा ऑक्शन होना है लेकिन आरसीबी के लिए एबी डी विलियर्स का संन्यास लेना वाकई बड़ा झटका है. पहले सबको यकीन था कि फ्रेंचाइजी उन्हें रिटेन करेगी. लेकिन एबी डी विलियर्स ने इन उम्मीदों पर पानी फेर दिया है.

संन्यास पर क्या बोले एबी डी विलियर्स

अपने इंस्टाग्राम से एक पोस्ट साझा करते हुए साउथ अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर एबी डी विलियर्स ने लिखा, “यह एक अविश्वसनीय सफर रहा है. लेकिन, मैंने सभी क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया है. अब मैंने क्रिकेट से पूरी तरह संन्यास लेने का फैसला किया है. अपने घर के पीछे बड़े भाइयों के साथ खेलना शुरू किया था और तब से लेकर आज तक मैंने इस खेल का खूब लुत्फ उठाया. अब 37 साल की उम्र में वो आग उतनी तेजी से नहीं जल रही.”

एबी डी विलियर्स ने आगे लिखा, “यही वास्तविकता है जिसे मुझे स्वीकार करना चाहिए और, भले ही यह अचानक लग सकता है. इसलिए मैं आज यह घोषणा कर रहा हूं. मेरे पास मेरा समय है. क्रिकेट मेरे लिए असाधारण रूप से दयालु रहा है. चाहे टाइटन्स या Proteas के लिए खेलना या आरसीबी और दुनिया भर के लिए खेलना, क्रिकेट ने मुझे अकल्पनीय अनुभव और अवसर दिए हैं और मैं हमेशा आभारी रहूंगा.”

एबी डी विलियर्स ने अपने पोस्ट में सभी का धन्यवाद करते हुए लिखा, “मैं हर टीम के साथी, हर प्रतिद्वंद्वी, हर कोच, हर फिजियो और हर स्टाफ के सदस्य का शुक्रगुजार हूँ जिन्होंने एक ही रास्ते पर एक साथ सफर किया है. दक्षिण अफ्रीका में, भारत में, जहां भी मैंने खेला है मुझे मिले सपोर्ट से मैं विनम्र हूं.”

Recent Posts

आईपीएल 2024 शुरू होने से पहले धोनी की टीम चेन्नई को लगा झटका, बड़ा बल्लेबाज हुआ टीम से बाहर

इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन की शुरुआत 22 मार्च से होने की संभावना है।…

March 4, 2024

दूसरी बार‌ पिता बने विराट कोहली, सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी‌ जानकारी

टीम इंडिया के दिगग्ज बल्लेबाज विराट कोहली दूसरी बार पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी…

February 20, 2024

रवीना टंडन की बेटी खूबसूरती के मामले में बड़ी-बड़ी हीरोइनों को देती है मात, देखिए 15 तस्वीरें

रवीना टंडन बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री हैं। उन्होंने कई प्रमुख फिल्मों में अभिनय किया…

January 11, 2024

साल 2023 में भारतीय खिलाड़ियों ने बनाए 5 ऐसे रिकॉर्ड जिनका टूटना लगभग नामुमकिन

साल 2023 खत्म हो चुका है। भारतीय क्रिकेट‌ टीम के लिए 2023 का आकलन कर…

January 1, 2024

CID में ‘फ्रेडी’ का किरदार निभाने वाले एक्टर दिनेश फडनीस का निधन

टीवी के प्रसिद्ध क्राइम शो सीआईडी (CID) में 'फ्रेडरिक्स' की भूमिका के लिए सबसे लोकप्रिय…

December 5, 2023

ऐश्वर्या राय पर‌ घटिया बयान के बाद अब्दुल रज्जाक ने फिर से वर्ल्डकप में भारत की हार पर दिया विवादित बयान

भारतीय टीम के वर्ल्ड कप फाइनल में हार के‌ बाद भारतीय क्रिकेट फैंस काफी दुःखी…

November 24, 2023