Categories: खेल जगत

दूसरी बार‌ पिता बने विराट कोहली, सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी‌ जानकारी

टीम इंडिया के दिगग्ज बल्लेबाज विराट कोहली दूसरी बार पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने बेटे को जन्म दिया है। इस बात की जानकारी स्वयं विराट कोहली ने मंगलवार को अपने सोशल मीडिया के जरिए दी। बल्लेबाज विराट कोहली ने अपने इंस्टा हैंडल से बताया कि 15 फरवरी को उनकी पत्नी ने बेटे को जन्म दिया जिसका नाम ‘अकाय’ रखा गया है।

विराट ने इस पोस्ट में लिखा, “हमें यह बताते हुए अत्यधिक खुशी हो रही है कि 15 फरवरी को हमने अपने बेटे अकाय और वामिका के छोटे भाई का इस दुनिया में स्वागत किया है। हमने अपने जीवन के इस खूबसूरत समय में आपका आशीर्वाद और शुभकामनाएं चाहते हैं।”

विराट कोहली ने आगे लिखा, “हम आपसे अनुरोध करते हैं कि हमारी प्राइवेसी का सम्मान करें।” पूर्व भारतीय कप्तान की इस पोस्ट पर बधाईयों का तांता लग गया है। क्रिकेट जगत के तमाम दिग्गजों ने कमेंट्स कर उन्हें शुभकामनाएं देना शुरु कर दिया है।

विराट कोहली काफी समय से टीम इंडिया से छुट्टी पर चल रहे थे। अब विराट कोहली के घर से एक खुशखबरी आई है। विराट कोहली इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर चल रहे थे। विराट कोहली ने जब इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से छुट्टी ली थी, उस समय ही कयास लगाये जा रहे थे कि वह दूसरी बार पिता बनने जा रहे हैं।

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की एक बेटी भी है जिसका नाम वामिका है। वामिका 2 साल की हो गई है। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी 2017 में हुई थी। कपल ने 2021 में बेटी का वेलकम किया था। अनुष्का और विराट कोहली अपने बच्चों को मीडिया की चकाचौंध से दूर रखना चाहते हैं है। विराट और अनुष्का ने आज तक वामिका का चेहरा रिवील नहीं किया है।

Recent Posts

आईपीएल 2024 शुरू होने से पहले धोनी की टीम चेन्नई को लगा झटका, बड़ा बल्लेबाज हुआ टीम से बाहर

इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन की शुरुआत 22 मार्च से होने की संभावना है।…

March 4, 2024

रवीना टंडन की बेटी खूबसूरती के मामले में बड़ी-बड़ी हीरोइनों को देती है मात, देखिए 15 तस्वीरें

रवीना टंडन बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री हैं। उन्होंने कई प्रमुख फिल्मों में अभिनय किया…

January 11, 2024

साल 2023 में भारतीय खिलाड़ियों ने बनाए 5 ऐसे रिकॉर्ड जिनका टूटना लगभग नामुमकिन

साल 2023 खत्म हो चुका है। भारतीय क्रिकेट‌ टीम के लिए 2023 का आकलन कर…

January 1, 2024

CID में ‘फ्रेडी’ का किरदार निभाने वाले एक्टर दिनेश फडनीस का निधन

टीवी के प्रसिद्ध क्राइम शो सीआईडी (CID) में 'फ्रेडरिक्स' की भूमिका के लिए सबसे लोकप्रिय…

December 5, 2023

ऐश्वर्या राय पर‌ घटिया बयान के बाद अब्दुल रज्जाक ने फिर से वर्ल्डकप में भारत की हार पर दिया विवादित बयान

भारतीय टीम के वर्ल्ड कप फाइनल में हार के‌ बाद भारतीय क्रिकेट फैंस काफी दुःखी…

November 24, 2023

भारत-पाकिस्तान के‌ मैच को लेकर क्यों उठ रही है बहिष्कार की मांग, ये हैं तीन बड़े कारण

भारत और पाकिस्तान के बीच अहमदाबाद में होने वाले मैच का दुनिया भर के क्रिकेट…

October 14, 2023