बॉलीवुड

ऐश्वर्या राय ने अपनी शादी में पहनी थी लाखों रुपये की साड़ी, देखिये उनका वेडिंग लुक

भारत में अगर कोई व्यक्ति खूबसूरत सेलिब्रिटी की बात करता है तो उसके ख्याल में ऐश्वर्या राय का नाम आ ही जाता है। वैसे ऐश्वर्या राय वाकई में खूबसूरत हैं भी। उनका नाम ख़ूबसूरती के पर्याय में एक उदाहरण बन चुका था। ऐश्वर्या राय की शादी मेगा स्टार अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन के साथ हुई। दोनों की शादी सन्न 2007 में हुई थी। 2011 में दोनों ने एक खूबसूरत बच्ची को जन्म दिया, जिसका नाम आराध्या है।

जिस समय ऐश्वर्या राय की शादी अभिषेक बच्चन के साथ हुई थी उस समय यह सबसे बड़ी शादियों में से एक थी। इस शादी की चर्चा दो-तीन सालों के बाद भी होती रही। शादी में कितना खर्चा आया था, कौन-कौन मेहमान आमंत्रित था, अभिषेक और ऐश्वर्या राय के वेडिंग कपड़ों की कीमत क्या थी आदि के बारें में मीडिया और लोगों के बीच खूब चर्चा हुई थी।

ऐश्वर्या राय ने जो वेडिंग लुक अपनाया था वह भारतीय शादियों के हिसाब से सबसे महंगे लुक्स में से एक था। ऐश्वर्या ने गोल्डन कांजीवरम साड़ी पहनी थी। इस साड़ी में वह बहुत खूबसूरत लग रही थी। अभिषेक और ऐश्वर्या की शादी को भले इतने साल हो गए हैं लेकिन इनकी शादी की चमक अभी  भी फीकी नहीं पड़ी है। इस आर्टिकल में हम आज आपको ऐश्वर्या के उस ख़ास वेडिंग लुक्स के बारें में बताएँगे।

ऐश्वर्या के वेडिंग लुक की कीमत

जैसे कि ऊपर बताया जा चुका है कि ऐश्वर्या का वेडिंग लुक कांजीवरम गोल्ड साड़ी वाला था। इस लुक में वह पूरी तरह से ट्रेडिशनल ज्वेलरी से सजी हुई थी। ऐश्वर्या ने जो साड़ी अपनी शादी में पहनी थी उसकी कीमत उस समय 75 लाख थी। इस साड़ी का बार्डर सोने का था। साड़ी में दर्जनों स्वरोव्सिक क्रिस्टल्स लगे हुए थे। इसमें जिस धागे से कारीगरी की गयी थी वह भी सोने का था। इस साड़ी को नीता लुल्ला ने डिजाइन किया था।

अभिषेक ने ऐश्वर्या के लुक से मैच करते हुए शेरवानी पहनी थी। इस शेरवानी में सोने से डिजाइन बनाया गया था। शेरवानी का बेस ऑफ़व्हाइट थी और उनकी शेरवानी में भी सोने के धागे से कारीगरी की गयी थी। ऐश्वर्या राय की वेडिंग रिंग की कीमत 50 लाख रूपये थी। इसको अभिषेक ने उन्हें न्यूयार्क में प्रपोज करते हुए पहनाया था।

अमिताभ की बेटी श्वेता बच्चन की तरह अभिषेक के शादी की वेडिंग थीम भी व्हाइट और पेस्टल बेस्ड थी और उनकी शादी में मेहँदी, संगीत आदि के लुक्स को भी इसी तरीके से डिजाइन किया गया था।

संगीत के फंक्शन में ऐश्वर्या का लुक

ऐश्वर्या ने अपने संगीत फंक्शन में पेस्टल ब्लू रंग का लहंगा पहना हुआ था। इस लहंगे को डिजाइनर अबू जानी संदीप खोसला ने डिजाइन किया था। ये रेशम से बना हुआ घाघरा था जिसमे कई सारे स्टोंस को मिलाकर करके डिजाइन किया गया था। डिजाइनर संदीप खोसला ने एक बार अपने इन्स्टाग्राम पोस्ट में बताया था कि उन्हें पूरे बच्चन परिवार के कपड़ों को डिजाइन करने में पूरा तीन महीने का समय लगा था।

मेहँदी के फंक्शन में ऐश्वर्या ने नीता लुल्ला का डिजाइन किया पिंग रंग का लहंगा पहना हुआ था। इसमें उन्होंने फूलों वाली ज्वेलरी पहनी हुई थी। नीता लुल्ला ने ऐश्वर्या के लिए कई बार कपड़े डिजाइन किये हैं। जब ऐश्वर्या पहली बार कांस फिल्म फेस्टिवल जा रही थी और जब वह जोधा-अकबर की शूटिंग कर रही थी तब भी उन्होंने नीता लुल्ला ने उनके कपड़े को डिजाइन किया था। शादी और मेहँदी के कपड़े को भी नीता लुल्ला ने डिजाइन किया था।

यह भी पढ़ें : साड़ी पहनते समय महिलाएं करती हैं यह 5 गलतियां, जाने साड़ी पहनने का सही तरीका

Recent Posts

आईपीएल 2024 शुरू होने से पहले धोनी की टीम चेन्नई को लगा झटका, बड़ा बल्लेबाज हुआ टीम से बाहर

इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन की शुरुआत 22 मार्च से होने की संभावना है।…

March 4, 2024

दूसरी बार‌ पिता बने विराट कोहली, सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी‌ जानकारी

टीम इंडिया के दिगग्ज बल्लेबाज विराट कोहली दूसरी बार पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी…

February 20, 2024

रवीना टंडन की बेटी खूबसूरती के मामले में बड़ी-बड़ी हीरोइनों को देती है मात, देखिए 15 तस्वीरें

रवीना टंडन बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री हैं। उन्होंने कई प्रमुख फिल्मों में अभिनय किया…

January 11, 2024

साल 2023 में भारतीय खिलाड़ियों ने बनाए 5 ऐसे रिकॉर्ड जिनका टूटना लगभग नामुमकिन

साल 2023 खत्म हो चुका है। भारतीय क्रिकेट‌ टीम के लिए 2023 का आकलन कर…

January 1, 2024

CID में ‘फ्रेडी’ का किरदार निभाने वाले एक्टर दिनेश फडनीस का निधन

टीवी के प्रसिद्ध क्राइम शो सीआईडी (CID) में 'फ्रेडरिक्स' की भूमिका के लिए सबसे लोकप्रिय…

December 5, 2023

ऐश्वर्या राय पर‌ घटिया बयान के बाद अब्दुल रज्जाक ने फिर से वर्ल्डकप में भारत की हार पर दिया विवादित बयान

भारतीय टीम के वर्ल्ड कप फाइनल में हार के‌ बाद भारतीय क्रिकेट फैंस काफी दुःखी…

November 24, 2023