बॉलीवुड

बॉलीवुड की इन 8 एक्ट्रेस के साथ रहा है अजय देवगन का अफेयर, कई हसीनाओं पर आया था दिल

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन इस समय अपनी शादीशुदा जिंदगी को एन्जॉय कर रहे हैं। इस समय उनकी एक बेटी और एक बेटा है। काजोल से शादी किये उन्हें लगभग 20 साल से ज्यादा हो गया है। लेकिन इससे पहले जब अजय की शादी नहीं हुई थी तब उन्होंने उस समय कई बड़ी एक्ट्रेस को डेट किया था। वैसे तो अजय देवगन अपने गंभीर स्वभाव के लिए जाने जाते हैं।

वह अपनी निजी जिंदगी के बारें में बहुत ही कम बोलते हैं। वह न्यूज गॉसिप से भी बहुत दूर रहते हैं। फिर भी उनके बॉलीवुड करियर के दौरान उनका नाम कुछ अभिनेत्रियों के साथ जुड़ा। कुछ अफवाहे तो शादी के बाद की थी तो कुछ शादी करने से पहले की। आइये इस बारें में विस्तार से जानते हैं।

करिश्मा कपूर

अजय देवगन का दिल कपूर खानदान की बेटी करिश्मा कपूर पर आया था। तब उनकी शादी काजोल के साथ नहीं हुई थी। अजय ने करिश्मा के साथ फिल्म ‘जिगर’ में साथ काम किया था। इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गयी थी। करिश्मा से पहले अजय का नाम रवीना टंडन के साथ जुड़ा था।

रवीना टंडन

रवीना टंडन के साथ अजय देवगन के अफेयर ने खूब सुर्खियाँ बटोरी थी। दोनों फिल्म ‘दिलवाले’ की शूटिंग के दौरान एक दुसरे के करीब आये थे। हालांकि कुछ समय बाद दोनों के बीच दूरियां आ गयी। दोनों में ब्रेकअप हो गया। इस ब्रेकअप की वजह से रवीना डिप्रेशन में चली गयी थी। रवीना ने इस वजह से सु’साइ’ड भी करने की कोशिश की थी।

अजय ने रवीना के इस काण्ड को पब्लिक स्टंट बताया था। दोनों के ब्रेकअप की वजह करिश्मा कपूर को बताया जाता है जो रवीना टंडन के बाद अजय देवगन की लाइफ में आयी थी। रवीना ने कई बार अजय देवगन पर आरोप लगाया था कि करिश्मा की वजह से कई फ़िल्में अजय ने उनके हाथ से छीन ली।

मनीषा कोइराला

अजय देवगन का नाम नेपाली अभिनेत्री मनीषा कोइराला के साथ भी जुड़ा। मनीषा और अजय ने साथ में फिल्म ‘धनवान’ की शूटिंग की थी। इसी दौरान मनीषा अजय पर फ़िदा हो गयी थी। लेकिन इस दौरान अजय करिश्मा के प्यार में पागल थे तो इसलिए मनीषा का एकतरफ़ा प्यार अजय के साथ सफल नहीं हो सका। यह बात सिर्फ अफवाह बनकर रह गयी।

तब्बू

तब्बू का प्यार अजय देवगन के लिए किसी से छुपा नहीं है। तब्बू अभी भी कुंवारी है। इसकी वजह वह अजय को बताती है। वह कई इंटरव्यू में कह चुकी हैं कि उन्होंने अजय की वजह से शादी नहीं की। अजय और तब्बू बचपन से दोस्त हैं। अजय शुरू से ही तब्बू को लेकर काफी प्रोटेक्टिव रहते थे। इसी वजह से तब्बू का किसी के साथ अफेयर नहीं चल पाया। इस बात को तब्बू ने कई बार कई इंटरव्यू में कहा है। दोनों ने साथ में कई फ़िल्में भी की है।

कंगना रनौत

कंगना रनौत और अजय देवगन ने साथ में फिल्म ‘वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई’ में काम किया है। इसके बाद दोनों ने फिल्म रास्कल्स में भी साथ किया। इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी थी। दोनों के अफेयर की बात मीडिया में खूब उड़ी। हालांकि जब काजोल को यह बात पता चली तो काजोल ने अजय को कंगना के साथ फिल्म करने के लिए मना कर दिया। तब से अजय ने कंगना के साथ कोई फिल्म नहीं की है।

इलियाना डिक्रूज

अजय और इलियाना ने फिल्म ‘बादशाहों’ और ‘रेड’ में साथ किया है। इसी फिल्म के दौरान दोनों में नजदीकियां बढ़ी थी। ख़बरों के अनुसार यह नजदीकियां इतनी थी कि अजय और काजोल की मैरिड लाइफ खतरे में आ गयी थी। लेकिन काजोल ने बात को संभाल लिया और फिर अजय को इलियाना के साथ काम नहीं करने दिया।

रकुलप्रीत सिंह

अजय और रकुलप्रीत सिंह ने मैरिटल अफेयर पर आधारित फिल्म ‘दे दे प्यार दे’ में साथ काम किया था। इसी दौरान दोनों के बीच भी एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की चर्चा होने लगी। इस बात से काजोल काफी परेशान हो गयी थी।

काजोल

काजोल और अजय देवगन बॉलीवुड के एक हैप्पी मैरिड कपल हैं। वैसे तो अजय का कई हसीनाओं पर दिल आया लेकिन वह जब काजोल के प्यार में पड़कर उनके हुए तब से वह काजोल के ही होकर रह गए। दोनों आज अपनी शादीशुदा जिंदगी में काफी खुश हैं।

Recent Posts

आईपीएल 2024 शुरू होने से पहले धोनी की टीम चेन्नई को लगा झटका, बड़ा बल्लेबाज हुआ टीम से बाहर

इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन की शुरुआत 22 मार्च से होने की संभावना है।…

March 4, 2024

दूसरी बार‌ पिता बने विराट कोहली, सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी‌ जानकारी

टीम इंडिया के दिगग्ज बल्लेबाज विराट कोहली दूसरी बार पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी…

February 20, 2024

रवीना टंडन की बेटी खूबसूरती के मामले में बड़ी-बड़ी हीरोइनों को देती है मात, देखिए 15 तस्वीरें

रवीना टंडन बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री हैं। उन्होंने कई प्रमुख फिल्मों में अभिनय किया…

January 11, 2024

साल 2023 में भारतीय खिलाड़ियों ने बनाए 5 ऐसे रिकॉर्ड जिनका टूटना लगभग नामुमकिन

साल 2023 खत्म हो चुका है। भारतीय क्रिकेट‌ टीम के लिए 2023 का आकलन कर…

January 1, 2024

CID में ‘फ्रेडी’ का किरदार निभाने वाले एक्टर दिनेश फडनीस का निधन

टीवी के प्रसिद्ध क्राइम शो सीआईडी (CID) में 'फ्रेडरिक्स' की भूमिका के लिए सबसे लोकप्रिय…

December 5, 2023

ऐश्वर्या राय पर‌ घटिया बयान के बाद अब्दुल रज्जाक ने फिर से वर्ल्डकप में भारत की हार पर दिया विवादित बयान

भारतीय टीम के वर्ल्ड कप फाइनल में हार के‌ बाद भारतीय क्रिकेट फैंस काफी दुःखी…

November 24, 2023