बिहार में विधानसभा चुनाव और मध्य प्रदेश में बीते दिन हुये उपचुनाव का आज नतीजा आया है जिस में बीजेपी को बढ़त मिलती हुई दिख रही है। अगर बिहार की बात की जाये तो में बीजेपी वहां एक बड़ी पार्टी बनकर सामने आई है। खबर लिखे जाने तक NDA को राज्य में 124 सीटें मिल रही है। हालांकि अभी पूरी पिक्चर बाकि है
लेकिन इसी बीच बाजी पलटती देख अब विपक्ष ने ईवीएम पर सवाल उठाना शुरू कर दिया है। अपने विवादित बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में बने रहने वाले कांग्रेस के प्रचारक और राज्यसभा सांसद उदित राज ने EVM पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
इतने जल्दी हार मार गये माननिय कांग्रेस के भावी अध्यक्ष जी ,
जब आप BJP से दिल्ली लोकसभा चुनाव जिते थे तब EVM टेम्परिंग नही हुआ था ।जब मध्यप्रदेश , राजस्थान और छत्तिसगढ मे आपने EVM टेम्परिंग किया था क्या ?
इसलिए वहां पर कांग्रेस जीती थी वहां पर……..
— Aj Style (@Aj96128519) November 10, 2020
उन्होंने कहा है कि EVM हैक क्यों नही की जा सकती? अपने ट्वीट में उदित राज ने लिखा, ‘जब मंगल ग्रह और चांद की ओर जाते उपक्रम की दिशा को धरती से नियंत्रित किया जा सकता है तो ईवीएम हैक क्यों नही की जा सकती?’
अमेरिका में अगर ईवीएम से चुनाव होता तो क्या ट्रम्प हार सकते थे ?
— Dr. Udit Raj (@Dr_Uditraj) November 10, 2020
वहीं एक अन्य ट्वीट में उदित राज ने लिखा, ‘अमेरिका में अगर ईवीएम से चुनाव होता तो क्या ट्रम्प हार सकते थे?’
कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह ने भी EVM पर सवाल उठाए थे। दिग्विजय सिंह ने कहा था कि, ‘ आज के तकनीकी युग में अमेरिका जैसे विकसित देश EVM पर भरोसा नहीं करते पर भारत व कुछ छोटे देशों में EVM से चुनाव होते हैं। विकसित देश क्यों नहीं कराते? क्योंकि उन्हें EVM पर भरोसा नहीं है। क्यों? क्योंकि जिसमें चिप है वह हैक हो सकती है।’
मध्य प्रदेश की बात करें तो MP में 28 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुए थे जिसमे भारतीय जनता पार्टी 17 सीटों पर, कांग्रेस नौ सीटों पर तथा BSP दो सीटों पर आगे है। बीजेपी सांसद और मंत्री नरोत्तम मिश्रा का कहना है कि, ‘बीजेपी के पास खोने के लिए कुछ नहीं है, जो हार रहे हैं, उनसे पूछिए। हम केवल हासिल करेंगे। मैंने दिग्विजय सिंह का बयान सुना। अगर वह ईवीएम पर सवाल उठा रहे हैं, तो इसका मतलब है कि भाजपा जीत रही है।
बिहार विधानसभा चुनाव के पूरे नतीजे आने में अभी समय बचा हैं। कल दोपहर बाद तक यह तय हो पायेगा कि राज्य में अगली सरकार कौन बनाएगा। एग्जिट पोल्स में महागठबंधन को बढ़त दिखाए जाने के बाद से आरजेडी और कांग्रेस ने जश्न से लेकर सरकार गठन तक की तैयारियां शुरू कर दी हैं। लेकिन अब मामला उल्टा पड़ता दिख रहा है