रुझानों में पिछड़ते ही कांग्रेसी नेता उदित राज ने EVM को लेकर कही ऐसी बात लोग करने लगे ट्रोल

बिहार में विधानसभा चुनाव और मध्य प्रदेश में बीते दिन हुये उपचुनाव का आज नतीजा आया है जिस में बीजेपी को बढ़त मिलती हुई दिख रही है। अगर बिहार की बात की जाये तो में बीजेपी वहां एक बड़ी पार्टी बनकर सामने आई है। खबर लिखे जाने तक NDA को राज्य में 124 सीटें मिल रही है। हालांकि अभी पूरी पिक्चर बाकि है

लेकिन इसी बीच बाजी पलटती देख अब विपक्ष ने ईवीएम पर सवाल उठाना शुरू कर दिया है। अपने विवादित बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में बने रहने वाले कांग्रेस के प्रचारक और राज्यसभा सांसद उदित राज ने EVM पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

उन्होंने कहा है कि EVM हैक क्यों नही की जा सकती? अपने ट्वीट में उदित राज ने लिखा, ‘जब मंगल ग्रह और चांद की ओर जाते उपक्रम की दिशा को धरती से नियंत्रित किया जा सकता है तो ईवीएम हैक क्यों नही की जा सकती?’

वहीं एक अन्य ट्वीट में उदित राज ने लिखा, ‘अमेरिका में अगर ईवीएम से चुनाव होता तो क्या ट्रम्प हार सकते थे?’

कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह ने भी EVM पर सवाल उठाए थे। दिग्विजय सिंह ने कहा था कि, ‘ आज के तकनीकी युग में अमेरिका जैसे विकसित देश EVM पर भरोसा नहीं करते पर भारत व कुछ छोटे देशों में EVM से चुनाव होते हैं। विकसित देश क्यों नहीं कराते? क्योंकि उन्हें EVM पर भरोसा नहीं है। क्यों? क्योंकि जिसमें चिप है वह हैक हो सकती है।’

मध्य प्रदेश की बात करें तो MP में 28 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुए थे जिसमे भारतीय जनता पार्टी 17 सीटों पर, कांग्रेस नौ सीटों पर तथा BSP दो सीटों पर आगे है। बीजेपी सांसद और मंत्री नरोत्तम मिश्रा का कहना है कि, ‘बीजेपी के पास खोने के लिए कुछ नहीं है, जो हार रहे हैं, उनसे पूछिए। हम केवल हासिल करेंगे। मैंने दिग्विजय सिंह का बयान सुना। अगर वह ईवीएम पर सवाल उठा रहे हैं, तो इसका मतलब है कि भाजपा जीत रही है।

बिहार विधानसभा चुनाव के पूरे नतीजे आने में अभी समय बचा हैं। कल दोपहर बाद तक यह तय हो पायेगा कि राज्य में अगली सरकार कौन बनाएगा। एग्जिट पोल्स में महागठबंधन को बढ़त दिखाए जाने के बाद से आरजेडी और कांग्रेस ने जश्न से लेकर सरकार गठन तक की तैयारियां शुरू कर दी हैं। लेकिन अब मामला उल्टा पड़ता दिख रहा है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here