खबरें

लड़कियों से अश्लील वीडियो शूट करवाने वाले एग्रीमेंट में क्या लिखवाकर साइन करवाते हैं राज कुंद्रा जैसे लोग

राज कुंद्रा के काले कारनामों का भंडाफोड़ हो चुका है। जब से उनके गिरफ्तार होने की खबर आई है सोशल मीडिया पर उनकी खूब फजीहत हो रही है। ट्रोलर्स के द्वारा सिर्फ राज कुंद्रा ही नहीं बल्कि उनकी पत्नी शिल्पा शेट्टी को भी इस मामले में ट्रोल किया जा रहा है। इस पोस्ट में हम आपको बताएंगे कि राज कुंद्रा जैसे लोग लड़कियों से अश्लील फिल्म बनाने से पहले अपने कॉन्ट्रैक्ट में क्या बातें लिखकर उनसे साइन करवाते हैं। आइये आपको बताते हैं।

“मैं फिल्म के लिए अंत-रंग और का’मुक सीन, होठों पर चू’मना, कमर से ऊपर और पूरी तरह न’ग्न सीन्स करने की सहमति देने की घोषणा करती हूं. ये सीन्स मैं अपनी मर्ज़ी से कर रही हूं. मेरे ऊपर प्रोडक्शन हाउस का कोई दबाव नहीं है”

ऊपर लिखी ये लाइनें उस अनुबंध का हिस्सा होती हैं, जो राज कुंद्रा समेत पकड़े गए लोग लड़कियों से इस पर हस्ताक्षर करवाते थे। आपको बता दें कि अश्लील फिल्म बनाने के आरोप में पुलिस ने सिर्फ राज कुंद्रा को ही गिरफ्तार नहीं किया है बल्कि कुछ अन्य लोग भी पुलिस की पकड़ में आए हैं लेकिन इन सब में सबसे बड़ा नाम राज कुंद्रा का ही है।

यह सभी लोग उन भोली भाली लड़कियों को टारगेट करते थे जो एक्टर बनने की चाहत में आती थी। पहले उनसे एग्रीमेंट पर साइन करवाते थे फिर पैसे और बड़ी एक्ट्रैस बनाने का लालच देते थे। राज कुंद्रा समेत पकड़े गए तमाम लोग लड़कियों को बहला-फुसलाकर इस अश्लील फिल्मों की दुनिया में उतार देते थे।

लड़कियों से अश्लील वीडियो शूट करवाने से पहले जो कॉन्ट्रैक्ट साइन करवाया जाता था, उसकी एक कॉपी इंडिया टुडे को मिली है। इस एग्रीमेंट में क्या लिखा है, आप खुद पढ़ लिजिए-

“मुझे इस बात की खुशी है कि आपने मुझे फ्लिज़ मूवीज़ बैनर के तले बन रही वेब सीरीज़ … जो कि दुनिया के एक बड़े OTT प्लैटफॉर्म पर रिलीज़ होनी है, उसके लिए 10 हज़ार रुपए के पैकेज पर बतौर आर्टिस्ट साइन किया। डिस्कशन के मुताबिक उसकी शूटिंग …. तारीख को होनी है। मैं इस फिल्म के लिए अंत-रंग और का’मुक दृश्य, होठों पर चू’मना, कमर से ऊपर और पूरी तरह से न’ग्न सीन्स करने की सहमति देने की घोषणा करती हूं. मैं सहमति देती हूं कि ये सीन्स मैं अपनी मर्ज़ी से कर रही हूं. मेरे ऊपर प्रोडक्शन हाउस का दबाव नहीं है। मैं स्पष्ट करती हूं कि प्रोडक्शन हाउस द्वारा मेरे का’मुक/अंत’रंग/अर्धन’ग्न या न’ग्न सीन्स किसी फिल्म, वेबसाइट या ओटीटी पर इस्तेमाल करने से मुझे कोई आपत्ति नहीं है. मैं इस बारे में उनके खिलाफ कोई शिकायत नहीं करुँगी. धन्यवाद”

आपको बता दें कि इस अनुबंध में ना तो किसी फिल्म का नाम लिखा हुआ है ना ही कोई रजिस्ट्रेशन नंबर दिया हुआ है। जितना पैसा यह लोग लड़कियों को ऐसी वीडियो बनाने के लिए देते थे उससे बहुत ज्यादा गुना ये लोग कमाई करते थे। इतना ही नहीं पुलिस ने यह भी बताया कि अगर कोई लड़की कॉन्ट्रैक्ट को साइन करन के बाद ऐसे सीन्स देने से मना करती, तो उसे धमकाया जाता था और उनसे ये कहते थे कि अगर आप ये वीडियो शूट नहीं करेंगी, तो शूटिंग की तैयारी में लगा सारा खर्च आपको देना होगा।

हालांकि ये एग्रीमेंट राज कुंद्रा की कंपनी का नहीं है। लेकिन इसे देखकर आप अंदाज़ा लगा सकते हैं कि उनकी कंपनी का कॉन्ट्रैक्ट भी ऐसा ही होगा। दूसरी बात ये कि राज कुंद्रा की कंपनी कई अन्य कंपनियों से अश्लील वीडियो खरीदकर UK भेजती थी। जहां से इसे पेड ऐप पर अपलोड किया जाता था। इन ऐप्स को लाखों लोग देखते हैं। लड़कियों को 10-20 हजार रुपए देकर ये लोग लाखों करोड़ों रुपए कमाते थे।

Recent Posts

आईपीएल 2024 शुरू होने से पहले धोनी की टीम चेन्नई को लगा झटका, बड़ा बल्लेबाज हुआ टीम से बाहर

इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन की शुरुआत 22 मार्च से होने की संभावना है।…

March 4, 2024

दूसरी बार‌ पिता बने विराट कोहली, सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी‌ जानकारी

टीम इंडिया के दिगग्ज बल्लेबाज विराट कोहली दूसरी बार पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी…

February 20, 2024

रवीना टंडन की बेटी खूबसूरती के मामले में बड़ी-बड़ी हीरोइनों को देती है मात, देखिए 15 तस्वीरें

रवीना टंडन बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री हैं। उन्होंने कई प्रमुख फिल्मों में अभिनय किया…

January 11, 2024

साल 2023 में भारतीय खिलाड़ियों ने बनाए 5 ऐसे रिकॉर्ड जिनका टूटना लगभग नामुमकिन

साल 2023 खत्म हो चुका है। भारतीय क्रिकेट‌ टीम के लिए 2023 का आकलन कर…

January 1, 2024

CID में ‘फ्रेडी’ का किरदार निभाने वाले एक्टर दिनेश फडनीस का निधन

टीवी के प्रसिद्ध क्राइम शो सीआईडी (CID) में 'फ्रेडरिक्स' की भूमिका के लिए सबसे लोकप्रिय…

December 5, 2023

ऐश्वर्या राय पर‌ घटिया बयान के बाद अब्दुल रज्जाक ने फिर से वर्ल्डकप में भारत की हार पर दिया विवादित बयान

भारतीय टीम के वर्ल्ड कप फाइनल में हार के‌ बाद भारतीय क्रिकेट फैंस काफी दुःखी…

November 24, 2023