Categories: खेल जगत

AUS vs ENG: आउट होने से बचने के लिए मैथ्यू वेड ने की घटिया हरकत, गेंदबाज को हाथ से रोका, VIDEO

इन दिनों जहां एक तरफ भारत और साउथ अफ्रीका की वनडे सीरीज चल रही है वहीं इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया भी टी20 सीरीज खेल रहे हैं। वर्ल्ड कप से ठीक पहले दो मजबूत टीमें एक दूसरे के आमने सामने हैं। आज इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टी-20 मैच खेला गया। जिसमें ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी मैथ्यू वेड ने बहुत ही शर्मनाक और बेईमानी वाली हरकत की। मैथ्यू वेड ने इस बात की तनिक भी परवाह नहीं की कि मैदान पर लगे कैमरे उनकी इस ओछी हरकत को कैद कर रहे हैं।

यह घटना तब घटी जब ऑस्ट्रेलिया की टीम बल्लेबाजी कर रही थी। पारी के 17वें ओवर की तीसरी गेंद पर जोस बटलर समेत इंग्लैंड के सभी खिलाड़ी मैथ्यू वेड की हरकत से खफा नजर आए। साथ ही क्रिकेट जगत में भी लोग मैथ्यू वेड की निंदा कर रहे हैं। दरअसल, हुआ यूं कि मैथ्यू वेड ने मार्क वुड को कैच पकड़ने से रोकने के लिए बीच में बाधा डाली ताकि कैच पकड़ा ना जा सके और वेड अपने मकसद में सफल हुए।

भले ही मैथ्यू वेड अपने मकसद में कामयाब हो गए हो लेकिन अब उनकी इस हरकत की वजह से थू-थू हो रही है। 17वें ओवर की तीसरी गेंद पर मैथ्यू वेड ने शॉट खेला और गेंद उनसे थोड़ा सा दूर हवा में चली गई। ऐसे में यहां पर इंग्लैंड के गेंदबाज मार्क वुड के पास इस कैच को पकड़ने का आसान मौका था। इसी बीच मैथ्यू वेड ने यहां बीच में आ गए और गेंदबाज को अपने हाथ से पीछे थकेल दिया। मार्क वुड इस हरकत को देखकर हैरान रह गए। बाकी क्रिकेटरों को भी समझ नहीं आया कि यह क्या हुआ।

वेड ने ऐसा दिखाने की कोशिश करी कि गेंद उन्हें दिखी नहीं। मार्क वुड को अपने पास दौड़ता आता देखकर वेड ने यह बेईमानी वाली हरकत कर डाली और आउट होने से बच गए। इंग्लैंड के खिलाड़ी बटलर समेत तमाम इंग्लैंड के खिलाड़ी नाखुश थे क्योंकि साफ पता चल रहा था कि मैथ्यू वेड ने जानबूझकर ऐसा किया है आप वीडियो में देख सकते हैं।

इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 8 रन से हराया

जब अंपायरों के बीच बातचीत हुई और काफी सोच विचार करने के बाद मैथ्यू वेड को नॉटआउट दिया गया। लेकिन वेड कि यह हरकत भी ऑस्ट्रेलिया को जीत नहीं दिला सकी और ऑस्ट्रेलिया की टीम 8 रन से हार गई। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 208 रन बनाए थे। मैथ्यू वेड भी बाद में 15 गेंदों पर 21 रन बनाकर आउट हुए।

इंग्लैंड की तरफ से एलेक्स हेल्स ने 51 गेंदों पर 84 रनों की पारी खेली वहीं जोस बटलर ने 32 गेंदों पर 68 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलिया 20 ओवर में 200 रन ही बना सकी और हार गई हालांकि डेविड वॉर्नर ने 73 रन की बढ़िया पारी खेली।

Recent Posts

आईपीएल 2024 शुरू होने से पहले धोनी की टीम चेन्नई को लगा झटका, बड़ा बल्लेबाज हुआ टीम से बाहर

इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन की शुरुआत 22 मार्च से होने की संभावना है।…

March 4, 2024

दूसरी बार‌ पिता बने विराट कोहली, सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी‌ जानकारी

टीम इंडिया के दिगग्ज बल्लेबाज विराट कोहली दूसरी बार पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी…

February 20, 2024

रवीना टंडन की बेटी खूबसूरती के मामले में बड़ी-बड़ी हीरोइनों को देती है मात, देखिए 15 तस्वीरें

रवीना टंडन बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री हैं। उन्होंने कई प्रमुख फिल्मों में अभिनय किया…

January 11, 2024

साल 2023 में भारतीय खिलाड़ियों ने बनाए 5 ऐसे रिकॉर्ड जिनका टूटना लगभग नामुमकिन

साल 2023 खत्म हो चुका है। भारतीय क्रिकेट‌ टीम के लिए 2023 का आकलन कर…

January 1, 2024

CID में ‘फ्रेडी’ का किरदार निभाने वाले एक्टर दिनेश फडनीस का निधन

टीवी के प्रसिद्ध क्राइम शो सीआईडी (CID) में 'फ्रेडरिक्स' की भूमिका के लिए सबसे लोकप्रिय…

December 5, 2023

ऐश्वर्या राय पर‌ घटिया बयान के बाद अब्दुल रज्जाक ने फिर से वर्ल्डकप में भारत की हार पर दिया विवादित बयान

भारतीय टीम के वर्ल्ड कप फाइनल में हार के‌ बाद भारतीय क्रिकेट फैंस काफी दुःखी…

November 24, 2023