Categories: खेल जगत

VIDEO: महेंद्र सिंह धोनी ने बताया अपने क्रिकेट आइडल का नाम, बोले- मैं उनकी तरह बनना चाहता था

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भले ही क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं लेकिन उनको आज भी करोड़ों फैन्स मिस करते हैं. आज धोनी भारत में लाखों युवा बच्चों के प्रेरणास्रोत हैं और क्रिकेट खेलने वाले बच्चे उनकी तरह बनना चाहते हैं लेकिन क्या आपको पता हैं धोनी का आदर्श कौन है.

धोनी ने अपने क्रिकेट आइडल का के बारे में बताया है। धोनी के आदर्श भारतीय टीम के पूर्व ओपनर और क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर हैं. धोनी हमेशा उनकी तरह खेलना चाहते थे और वही उनके क्रिकेट आइडल हैं।

एक इवेंट में धोनी ने कहा कि, “मेरे क्रिकेट आदर्श हमेशा सचिन तेंदुलकर रहे हैं। हर एक भारतीय की तरह, जब भी मैं सचिन को खेलता देखता था तो मैं हमेशा उनकी तरह खेलना चाहता था, लेकिन बाद मैं मैंने पाया कि मैं उनकी तरह नहीं खेल सकता। हालांकि, मेरे दिल में हमेशा यही था। मेरा हमेशा से उनकी तरह खेलने का ड्रीम रहा।”

हाल ही में एमएस धोनी और सचिन तेंदुलकर टेनिस कोर्ट पर एक साथ देखा गया था। जहां वे एक कंपनी के ब्रांड के विज्ञापन के शूट के लिए पहुंचे थे। साल 2020 में महेंद्र सिंह धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था. हालांकि वह आईपीएल में अभी भी चेन्नई की तरफ से खेल रहे हैं.

साल 2023 में भी वह चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए खेलते नजर आएंगे यह बात भी पक्की हो चुकी है. पिछले कुछ समय से उनके आईपीएल से संन्यास की अटकलें लग रही है, मगर धोनी ने इस पर अपनी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थी. फैन्स नहीं चाहते कि धोनी अभी क्रिकेट से पूरी तरह हो जाये.

Recent Posts

आईपीएल 2024 शुरू होने से पहले धोनी की टीम चेन्नई को लगा झटका, बड़ा बल्लेबाज हुआ टीम से बाहर

इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन की शुरुआत 22 मार्च से होने की संभावना है।…

March 4, 2024

दूसरी बार‌ पिता बने विराट कोहली, सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी‌ जानकारी

टीम इंडिया के दिगग्ज बल्लेबाज विराट कोहली दूसरी बार पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी…

February 20, 2024

रवीना टंडन की बेटी खूबसूरती के मामले में बड़ी-बड़ी हीरोइनों को देती है मात, देखिए 15 तस्वीरें

रवीना टंडन बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री हैं। उन्होंने कई प्रमुख फिल्मों में अभिनय किया…

January 11, 2024

साल 2023 में भारतीय खिलाड़ियों ने बनाए 5 ऐसे रिकॉर्ड जिनका टूटना लगभग नामुमकिन

साल 2023 खत्म हो चुका है। भारतीय क्रिकेट‌ टीम के लिए 2023 का आकलन कर…

January 1, 2024

CID में ‘फ्रेडी’ का किरदार निभाने वाले एक्टर दिनेश फडनीस का निधन

टीवी के प्रसिद्ध क्राइम शो सीआईडी (CID) में 'फ्रेडरिक्स' की भूमिका के लिए सबसे लोकप्रिय…

December 5, 2023

ऐश्वर्या राय पर‌ घटिया बयान के बाद अब्दुल रज्जाक ने फिर से वर्ल्डकप में भारत की हार पर दिया विवादित बयान

भारतीय टीम के वर्ल्ड कप फाइनल में हार के‌ बाद भारतीय क्रिकेट फैंस काफी दुःखी…

November 24, 2023