खबरें

बड़ी मुसीबत में घिर बैठे सिक्सर किंग युवराज सिंह, प्रशासन ने भेजा कानूनी नोटिस

इन दिनों भारत के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर युवराज सिंह एक मुसीबत में घिर गए हैं। दरअसल, युवराज सिंह का गोवा में एक विला है कुछ समय पहले युवराज सिंह ने अपने इस विला को रेंट पर देने का निर्णय किया था। उन्होंने अपने फैंस को निमंत्रण दिया था कि वे उनके हॉलिडे होम, कासा सिंह में रुक सकते हैं। इसी इनविटेशन के एक महीने बाद गोवा राज्य पर्यटन विभाग ने युवराज सिंह को एक नोटिस जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि वह बिना आवश्यक अनुमति के अपने विला को रेंट पर चला रहे हैं।

स्टेट टूरिजम डिपार्टमेंट ने जो नोटिस जारी किया है, उसमें कहा गया है कि युवराज सिंह को 8 दिसंबर से पहले टूरिजम के डिप्टी डायरेक्टर राजेश काले के सामने पेश होना पड़ेगा। यदि युवराज ऐसा नहीं करते हैं तो उन पर एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगेगा। गोवा के टूरिजम डायरेक्टर निखिल देसाई ने कहा है कि वे ये कार्रवाई हर रेंटेड प्रॉपर्टी के साथ कर रहे हैं।

देसाई ने कहा कि यह उन लोगों के खिलाफ गोवा सरकार के अभियान का हिस्सा है, जो पर्यटन विभाग के साथ पंजीकरण किए बिना अपना घर या किसी प्रॉपर्टी को किराए पर दे रहे हैं। देसाई ने बताया, “हमने कई लोगों को हमारे नोटिस की अनदेखी करते हुए पाया है। हमारे बार-बार याद दिलाने के बावजूद कई लोग नियम का उल्लंघन कर रहे हैं।

पर्यटन विभाग ने सिर्फ युवराज सिंह को ही निशाने पर नहीं दिया है बल्कि पिछले एक महीने में ऐसे 400 नोटिस भेजे जा चुके हैं। अगर कोई इसकी अनदेखी करता पाया गया तो हम उसे कानून के प्रावधानों में शामिल करेंगे, जिसके लिए एक लाख रुपये का जुर्माना होगा।”

टूरिज्म ट्रेड एक्ट के तहत अपनी प्रॉपर्टी रजिस्टर्ड न करवाने पर क्रिकेटर युवराज सिंह को गोवा सरकार ने नोटिस जारी करते हुए पूछा है कि क्यों न उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की जाए।

उन्होंने यह भी कहा कि अगर लोग जुर्माने का भुगतान करने में विफल रहते हैं, तो उस प्रॉपर्टी की पानी और बिजली की आपूर्ति काट दी जाएगी और मालिकों के पास उनके दरवाजे पर आने के अलावा कोई विकल्प नहीं होगा। मोरजिम में स्थित, युवराज सिंह का विला जिसे कासा सिंह के नाम से जाना जाता है, चपोरा नदी के किनारे स्थित है। यह काफी खूबसूरत जगह है।

Recent Posts

आईपीएल 2024 शुरू होने से पहले धोनी की टीम चेन्नई को लगा झटका, बड़ा बल्लेबाज हुआ टीम से बाहर

इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन की शुरुआत 22 मार्च से होने की संभावना है।…

March 4, 2024

दूसरी बार‌ पिता बने विराट कोहली, सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी‌ जानकारी

टीम इंडिया के दिगग्ज बल्लेबाज विराट कोहली दूसरी बार पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी…

February 20, 2024

रवीना टंडन की बेटी खूबसूरती के मामले में बड़ी-बड़ी हीरोइनों को देती है मात, देखिए 15 तस्वीरें

रवीना टंडन बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री हैं। उन्होंने कई प्रमुख फिल्मों में अभिनय किया…

January 11, 2024

साल 2023 में भारतीय खिलाड़ियों ने बनाए 5 ऐसे रिकॉर्ड जिनका टूटना लगभग नामुमकिन

साल 2023 खत्म हो चुका है। भारतीय क्रिकेट‌ टीम के लिए 2023 का आकलन कर…

January 1, 2024

CID में ‘फ्रेडी’ का किरदार निभाने वाले एक्टर दिनेश फडनीस का निधन

टीवी के प्रसिद्ध क्राइम शो सीआईडी (CID) में 'फ्रेडरिक्स' की भूमिका के लिए सबसे लोकप्रिय…

December 5, 2023

ऐश्वर्या राय पर‌ घटिया बयान के बाद अब्दुल रज्जाक ने फिर से वर्ल्डकप में भारत की हार पर दिया विवादित बयान

भारतीय टीम के वर्ल्ड कप फाइनल में हार के‌ बाद भारतीय क्रिकेट फैंस काफी दुःखी…

November 24, 2023