Categories: खेल जगत

समीकरण जिनसे अभी भी सेमीफाइनल में पहुंच सकता है पाकिस्तान, लोग बोले आखिर में बाप ही काम आता है

पाकिस्तान की टीम टी-20 वर्ल्ड कप में बड़े उलटफेर का शिकार हो गई। सुपर-12 के बेहद रोमांचक मैच में उसे जिम्बाब्वे ने एक रन से हरा दिया। जिंबाब्वे की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 130 रन ही बना सकी। जवाब में पाकिस्तान की टीम ने आठ विकेट पर 129 रन बनाए। इस हार के बाद पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल में पहुंचने का रास्ता लगभग बहुत मुश्किल हो गया है।

जिम्बाब्वे से हारने के बाद पाकिस्तान टी-20 वर्ल्ड कप 2022 से बाहर होने की कगार पर खड़ा है। पाकिस्तान के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें बहुत कम है, लेकिन कुछ ऐसे समीकरण हैं जिनसे पाकिस्तान अभी भी सेमीफाइनल में पहुंच सकता है। आईसीसी ने उस समीकरण के बारे में बताया है जिसके आधार पर पाकिस्तान भारत और जिम्बाब्वे से हारने के बाद भी सेमीफाइनल में पहुंच सकती है।

आईसीसी के अनुसार पाकिस्तान को अगर सेमीफाइनल में पहुंचना है तो पाकिस्तान को अपने आगामी तीनों मैचों को जीतना होगा और ना सिर्फ जीतना होगा बल्कि अपने नेट रन रेट को भी अच्छा करना होगा। पाकिस्तान का नेट रन रेट इस समय बहुत खराब है। भारत औ जिम्बाब्वे के खिलाफ मिली हार के बाद -0.050 का रन रेट है।

पाकिस्तान का अगला मैच नीदरलैंड्स से होगा जो कि रविवार को खेला जाएगा, इसके बाद उन्हें 3 नवंबर को साउथ अफ्रीका से और 6 नवंबर को बांग्लादेश से भिड़ना है। इन तीनों ही मैच में पाकिस्तान को जीत दर्ज करनी होगी। अगर पाकिस्तान ऐसा करने में कामयाब रहता है तो उनके 6 अंक हो जाएंगे।

भारत के हाथ में होगी पाकिस्तान की किस्मत

इसके बाद बाबर आजम की टीम के सेमीफाइनल में पहुंचने या ना पहुंचने का फैसला अन्य टीम के मैच रिजल्ट पर निर्भर करेगा। अगर पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचना है तो टीम इंडिया को अगले सभी मैच जीतने होंगे, वहीं साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे को कम से कम अगले दो मुकाबले हारने होंगे। भारत के हाथ में पाकिस्तान की किस्मत होगी, यह समीकरण बनने के बाद लोग कह रहे हैं कि आखिर में बाप ही काम आता है।

साउथ अफ्रीका के अगले तीन मैच क्रमश: भारत, पाकिस्तान और नीदरलैंड्स के खिलाफ है, वहीं जिम्बाब्वे को अब बांग्लादेश, नीदरलैंड्स और इंडिया के खिलाफ खेलना है।

पाकिस्तान के लिए बुरी खबर यह है कि साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे का 1-1 मैच बारिश की वजह से धुल चुका है जिस वजह से उनके खाते में 1-1 अतिरिक्त अंक है। अगर इन दोनों टीमों का कम से कम 1-1 मैच बारिश से और धुलता है तो पाकिस्तान की उम्मीदें थोड़ी बढ़ जाएगी। अब देखना होगा कि क्या पाकिस्तान सेमीफाइनल में पहुंच पाता है या नहीं

Recent Posts

आईपीएल 2024 शुरू होने से पहले धोनी की टीम चेन्नई को लगा झटका, बड़ा बल्लेबाज हुआ टीम से बाहर

इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन की शुरुआत 22 मार्च से होने की संभावना है।…

March 4, 2024

दूसरी बार‌ पिता बने विराट कोहली, सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी‌ जानकारी

टीम इंडिया के दिगग्ज बल्लेबाज विराट कोहली दूसरी बार पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी…

February 20, 2024

रवीना टंडन की बेटी खूबसूरती के मामले में बड़ी-बड़ी हीरोइनों को देती है मात, देखिए 15 तस्वीरें

रवीना टंडन बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री हैं। उन्होंने कई प्रमुख फिल्मों में अभिनय किया…

January 11, 2024

साल 2023 में भारतीय खिलाड़ियों ने बनाए 5 ऐसे रिकॉर्ड जिनका टूटना लगभग नामुमकिन

साल 2023 खत्म हो चुका है। भारतीय क्रिकेट‌ टीम के लिए 2023 का आकलन कर…

January 1, 2024

CID में ‘फ्रेडी’ का किरदार निभाने वाले एक्टर दिनेश फडनीस का निधन

टीवी के प्रसिद्ध क्राइम शो सीआईडी (CID) में 'फ्रेडरिक्स' की भूमिका के लिए सबसे लोकप्रिय…

December 5, 2023

ऐश्वर्या राय पर‌ घटिया बयान के बाद अब्दुल रज्जाक ने फिर से वर्ल्डकप में भारत की हार पर दिया विवादित बयान

भारतीय टीम के वर्ल्ड कप फाइनल में हार के‌ बाद भारतीय क्रिकेट फैंस काफी दुःखी…

November 24, 2023