Categories: अजब-गजब

लड़की को इम्प्रेस करना चाहते है तो अपनाए यें 8 टिप्स, पहली बार में ही हाँ करने को हो जायेगी मजबूर

आज के आधुनिक दौर में हर लड़का चाहता है कि उसकी कोई ना कोई गर्लफ्रेंड हो, जिसके साथ वह अपने दिल की बातें शेयर कर सकें। गर्लफ्रेंड पाने की चाहत में काफी लड़के, अपनी पसंद की लड़की को इंप्रेस करने के तरीके ढूंढने लगते हैं लेकिन बहुत से लड़कों को यहीं समझ नहीं आता कि आखिर लड़की को इंप्रेस कैसे करें? देखा जाए तो आज के दौर में किसी भी लड़की को इंप्रेस करना कोई ज्यादा मुश्किल काम नहीं है, बशर्ते आपको थोड़ी बहुत चीजों का ध्यान रखना होता है।

अगर हम किसी लड़की को इंप्रेस करना चाहते हैं तो सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि हमें उस लड़की के नेचर को समझना होगा कि उस लड़की का किन किन चीजों में इंटरेस्ट हैं अगर हम एक बार लड़की के इंटरेस्ट को जान जायेंगे तो उसको इम्प्रेस करना आसान हो जायेगा। बहुत से लड़के, लडकियों को इंप्रेस करने के लिए उनके सामने बहुत दिखावा करते हैं लेकिन ऐसा करना गलत है लड़की को ज्यादा दिखावा करने वाले लड़के बिल्कुल भी पसंद नहीं होते। आज हम आपको 8 ऐसी आसान टिप्स बता रहे है जिनको अपनाकर आप किसी भी लड़की को आसानी से इम्प्रेस कर सकते हो और अपने रिश्ते और मजबूत बना सकते हो, तो आईये जानते है..

लड़की को इंप्रेस कैसे करें? :

लड़कियों को वो लड़के पसंद आते हैं जो उनको हर समय खुश रखें। आजकल लगभग हर प्रेमी जोड़े की यही शिकायत रहती है कि उनका पार्टनर उन्हें समय नहीं देता इसलिए इस बात का ख्याल रखें और उन्हें पर्याप्त समय दें ताकि वह आपके साथ खुश रह सके। हमेशा मजाकिया बातें करके लड़की के चेहरे पर स्माइल लाने की कोशिस करें।

झूठ से परेहज करे :

झूठ बोलना आजकल लगभग हर किसी की आदत सी हो गई है अगर आप किसी लड़की को इंप्रेस करना चाहते हैं तो इस बात को जरूर ध्यान में रखें कि लड़की को झूठ से सख्त नफरत होती है इसलिए अपना रिश्ता मजबूत करना चाहते हैं तो कभी भी झूठ ना बोलें अगर आप हमेशा सच बोलेंगे तो लड़की का आप पर विश्वास बढ़ेगा। इसलिए कभी भी झूठ का सहारा ना लें।

ड्रेसिंग सेंस :

जैसा कि आप सभी जानते हैं साफ सुथरा रहना आजकल एक ट्रेंड बन चुका है इसलिए आप जब भी कभी किसी लड़की से मिलने जाएं तो साफ सुथरे कपड़े पहनकर ही जाए और अपने कपड़ों का कलर मैचिंग का भी ध्यान जरूर रखें क्योंकि अगर आप अच्छे से तैयार होकर जाएंगे तो उनका एक अलग ही अट्रैक्शन आप पर पड़ेगा। आमतौर पर देखा गया है कि लडकों के मुकाबले लड़कियां अपनी ड्रेस पर ज्यादा ध्यान देती है इसलिए वह यही चाहेंगी की उनके बॉयफ्रेंड को ड्रेसिंग सेंस की अच्छी समझ हो।

उनकी परेशानी को समझे और दूर करे :

लड़कियां अक्सर छोटी-छोटी बातों को बहुत नोटिस करती हैं अगर आप उनका दिल जीतना चाहते हैं तो उनकी हर एक छोटी-छोटी बातों पर ध्यान देना होगा, अगर वह कोई समस्या आपके सामने रखती है तो उसका उचित समाधान भी जरूर बताएं क्योंकि ऐसा करने से आपके रिश्ते की मिठास बढ़ेगी। लड़कियां अक्सर यह चाहती हैं कि कोई उनकी बात सुनने वाला हो। इसलिए एक अच्छा वक्ता बनने से पहले एक अच्छा श्रोता जरूर बने।

तोहफा देना ना भूले :

जब भी हम अपनी खुशियां किसी के साथ शेयर करते हैं तो उन्हें एक तोहफा जरूर देते हैं इसलिए इस बात का ख्याल जरूर रखें हम अपने पार्टनर को उनके किसी स्पेशल काम पर उन्हें तोहफा जरूर दें। ऐसा करना आपके रिलेशन को मजबूती प्रदान करेगा और आपका रिश्ता मजबूत होगा। किसी लड़की को तोहफे से बहुत ही प्यार होता है अगर आप हो सके तो उन्हें उनका मनपसंद तोहफा जरूर देना चाहिए।

तारीफ करना जरुरी है :

यह कौन नहीं चाहता कि लोग उनकी तारीफ करें लेकिन इस मामले में लड़कियां बहुत आगे हैं सब यही चाहते हैं कि हर कोई उनकी तारीफ करें लेकिन अगर उनका पार्टनर उनकी तारीफ करता है तो वह बहुत खुश हो जाती हैं इसलिए जब भी मौका मिले उनकी तारीफ करना ना भूलें अगर आप किसी पार्टी में गए हुए हैं तो वहां पर उनकी तारीफ जरूर करें क्योंकि लोगों के बीच अपनी तारीफ सुनना लड़कियों को बहुत पसंद होता है इसलिए इस बात का ध्यान जरूर रखें।

झूठा वादा करने से बचे :

जैसा कि आपको पता है हर माता-पिता यह चाहता है कि उनके बच्चे उनकी उम्मीदों पर खरे उतरे यही बात लाइफ पार्टनर पर भी लागू होती है सभी लड़कियां यह चाहती हैं कि उनका लाइफ पार्टनर उनकी बात पर खरे उतरे कोई झूठा वादा न करें। झूठा वादा रिश्तों में ददार पैदा कर सकता है।

हमेशा वफादार रहे :

हमेशा लड़की के प्रति वफादार रहें और हमेशा उसकी मदद करें, किसी भी कठिन परिस्थिति में उसका साथ ना छोड़े धैर्य के साथ मुश्किलों को पार करते हुए अपने साथी के साथ जुड़े रहें ऐसा करने से उनका लगाव आपके प्रति और भी बढ़ जाएगा क्योंकि लड़कियां सबसे ज्यादा भरोसा अपने पार्टनर पर करती हैं अगर आप उनका भरोसा तोड़ते हैं तो उनका दिल टूट जाता है और आप के प्रति उनका भरोसा बिल्कुल ही खत्म हो जाता है।

यह भी पढ़ें : » शादी टालने के लिए ये अजब गजब बहाने बनाती है लड़कियां, सुनकर हंसी नहीं रोक पाएंगे आप

Recent Posts

आईपीएल 2024 शुरू होने से पहले धोनी की टीम चेन्नई को लगा झटका, बड़ा बल्लेबाज हुआ टीम से बाहर

इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन की शुरुआत 22 मार्च से होने की संभावना है।…

March 4, 2024

दूसरी बार‌ पिता बने विराट कोहली, सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी‌ जानकारी

टीम इंडिया के दिगग्ज बल्लेबाज विराट कोहली दूसरी बार पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी…

February 20, 2024

रवीना टंडन की बेटी खूबसूरती के मामले में बड़ी-बड़ी हीरोइनों को देती है मात, देखिए 15 तस्वीरें

रवीना टंडन बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री हैं। उन्होंने कई प्रमुख फिल्मों में अभिनय किया…

January 11, 2024

साल 2023 में भारतीय खिलाड़ियों ने बनाए 5 ऐसे रिकॉर्ड जिनका टूटना लगभग नामुमकिन

साल 2023 खत्म हो चुका है। भारतीय क्रिकेट‌ टीम के लिए 2023 का आकलन कर…

January 1, 2024

CID में ‘फ्रेडी’ का किरदार निभाने वाले एक्टर दिनेश फडनीस का निधन

टीवी के प्रसिद्ध क्राइम शो सीआईडी (CID) में 'फ्रेडरिक्स' की भूमिका के लिए सबसे लोकप्रिय…

December 5, 2023

ऐश्वर्या राय पर‌ घटिया बयान के बाद अब्दुल रज्जाक ने फिर से वर्ल्डकप में भारत की हार पर दिया विवादित बयान

भारतीय टीम के वर्ल्ड कप फाइनल में हार के‌ बाद भारतीय क्रिकेट फैंस काफी दुःखी…

November 24, 2023