Categories: खेल जगत

IND vs ENG: अगर‌ बारिश से धुला भारत-इंग्लैंड का सेमीफाइनल, तो ये टीम पहुंच जाएगी सीधे फाइनल में

टी20 वर्ल्ड कप में दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच एडिलेड ओवल में खेला जाएगा। पाकिस्तान फाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुकी हैं। ऐसे में इस मैच में जीत दर्ज करके रोहित शर्मा की अगुवाई में भारत भी फाइनल में पहुंचना चाहेगा। इस टूर्नामेंट में बारिश ने अब तक कई मैच खराब किए हैं। वहीं, अब भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले सेमीफाइनल मैच में भी क्या बारिश मैच का मजा किरकिरा कर सकती है? आइए जानते हैं क्या कहता है मौसम का हाल।

बारिश में इस बार वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान कई मैचों में खलल डाली है, कुछ मैच के नतीजे इससे प्रभावित हुए तो कुछ धुल गए। ऐसे में भारतीय फैंस के मन में भारत बनाम इंग्लैंड मुकाबले से पहले एडिलेड के मौसम को लेकर बड़ा सवाल यह होगा कि क्या इस मुकाबले पर भी बारिश का असर दिखेगा। और अगर बारिश की वजह से मुकाबला धुला तो क्या होगा?

अगर बारिश आई तो क्या होगा?

यदि भारत बनाम इंग्लैंड मुकाबला अगर बारिश की भेंट चढ़ता है तो सुपर-12 के ग्रुप में टॉप पर रहने वाली टीम को फाइनल का टिकट मिल जाएगा। इसका मतलब यह है कि अगर बारिश की वजह से भारत बनाम इंग्लैंड मुकाबला धुलता है तो भारत फाइनल में जगह बना लेगा क्योंकि टीम इंडिया ने ग्रुप-2 के टॉप पर रहते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया है। बता दें, नॉक आउट मुकाबलों के लिए आईसीसी ने रिजर्व डे भी रखा है। इस दिन का इस्तेमाल उस पैमाने पर होगा जब तय दिन पर 5-5 ओवर का मुकाबला नहीं हो पाएगा।

अगर मौसम की बात करें तो रिपोर्ट के मुताबिक 10 नवंबर को एडिलेड में दिन में बारिश की संभावनाएं 25 प्रतिशत बताई जा रही है। मौसम एकदम ठंडा रहेगा और पूरे दिन सूरज बादलों के चलते लुका छुपी खेलता रहेगा। रिपोर्ट के अनुसार 71 प्रतिशत संभावनाएं है कि पूरे दिन बादल छाए रहेंगे। वहीं हवांए 35 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलेगी। इस वेदर रिपोर्ट को देखकर यह लगता है कि इस मैच में गेंदबाज काफी असरदार साबित होंगे।

वैसे बता दें कि कल यानी 9 नवंबर को रात में एडिलेड में बारिश हुई और साथ ही हल्का तूफान भी देखने को मिला था। लेकिन जैसे-जैसे वक़्त बीत रहा है, वैसे-वैसे मौसम साफ होता जा रहा है। इसको देखकर यही उम्मीद की जा रही है कि दोनों टीमों के बीच होने वाले मैच में बारिश कोई रोल अदा नहीं करेगी। हमें यह एक शानदार मैच देखने को मिलेगा।

Recent Posts

आईपीएल 2024 शुरू होने से पहले धोनी की टीम चेन्नई को लगा झटका, बड़ा बल्लेबाज हुआ टीम से बाहर

इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन की शुरुआत 22 मार्च से होने की संभावना है।…

March 4, 2024

दूसरी बार‌ पिता बने विराट कोहली, सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी‌ जानकारी

टीम इंडिया के दिगग्ज बल्लेबाज विराट कोहली दूसरी बार पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी…

February 20, 2024

रवीना टंडन की बेटी खूबसूरती के मामले में बड़ी-बड़ी हीरोइनों को देती है मात, देखिए 15 तस्वीरें

रवीना टंडन बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री हैं। उन्होंने कई प्रमुख फिल्मों में अभिनय किया…

January 11, 2024

साल 2023 में भारतीय खिलाड़ियों ने बनाए 5 ऐसे रिकॉर्ड जिनका टूटना लगभग नामुमकिन

साल 2023 खत्म हो चुका है। भारतीय क्रिकेट‌ टीम के लिए 2023 का आकलन कर…

January 1, 2024

CID में ‘फ्रेडी’ का किरदार निभाने वाले एक्टर दिनेश फडनीस का निधन

टीवी के प्रसिद्ध क्राइम शो सीआईडी (CID) में 'फ्रेडरिक्स' की भूमिका के लिए सबसे लोकप्रिय…

December 5, 2023

ऐश्वर्या राय पर‌ घटिया बयान के बाद अब्दुल रज्जाक ने फिर से वर्ल्डकप में भारत की हार पर दिया विवादित बयान

भारतीय टीम के वर्ल्ड कप फाइनल में हार के‌ बाद भारतीय क्रिकेट फैंस काफी दुःखी…

November 24, 2023