रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने दिल्ली कैपिटल्स को 23 रन से हराकर जीत हासिल कर ली है। इसके साथ ही टीम एक बार फिर जीत की पटरी पर वापस लौट गई है। जबकि इस सीजन दिल्ली कैपिटल्स की टीम अब तक पांच मुकाबले हार चुकी है। इस मैच में कोहली के बल्ले से 50 रनों की शानदार पारी देखने को मिली। विराट कोहली को उनके अच्छे प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड भी मिला।
आरसीबी की जीत के बाद विराट कोहली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस वीडियो में विराट कोहली पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली को नजरंदाज करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने जीत के बाद गांगुली से हाथ नहीं मिलाया।
दरअसल, मैच खत्म होने के बाद सभी खिलाड़ी और स्पोर्ट्स स्टाफ के लोग एक-दूसरे से हाथ मिला रहे थे, तो उस समय कोहली और गांगुली का जब आमना-सामना हुआ तो उन्होंने हाथ नहीं मिलाया। दिल्ली कैपिटल्स टीम के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग से जरूर विराट कोहली ने हाथ मिलाया लेकिन जैसे ही उसके गांगुली से हाथ मिलाने की बारी आई तो उन्होंने इसे इग्नोर कर दिया।
बता दें कि जब सौरव गांगुली BCCI अध्यक्ष थे तो उस समय विराट और उनके बीच में मतभेद होने की खबर सामने आई थी।
भारतीय क्रिकेट में गांगुली vs कोहली की लड़ाई की शुरुआत साल 2021 के आखिरी महीनों में शुरू हुई। दोनों के बीच विवाद तब बढ़ा जब साउथ अफ्रीका दौरे से पहले विराट कोहली से वनडे कप्तानी छीन ली गई। ये उस जले पर नमक छिड़ने जैसा था, जो सितंबर में कोहली के T20 कप्तानी छोड़ने से खड़ा हुआ था।
कोहली के साथ अनबन पर उस वक्त गांगुली का बयान चर्चा का विषय बन गया। गांगली ने तब ये कहा था कि उन्होंने सितंबर 2021 में विराट को T20 कप्तानी छोड़ने से पहले फिर से सोच लेने को कहा था।
हालांकि, जब इसे लेकर तब साउथ अफ्रीका के दौरे से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कोहली से सवाल किया गया, उन्होंने गांगुली ने जो कहा था, उससे ठीक उलट जवाब दिया। कोहली के मुताबिक उन्हें किसी ने कप्तानी छोड़ने से नहीं रोका था। गांगुली के बयान पर कोहली के इस पलटवार से दोनों के बीच के मामले ने और तूल पकड़ लिया था।
इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन की शुरुआत 22 मार्च से होने की संभावना है।…
टीम इंडिया के दिगग्ज बल्लेबाज विराट कोहली दूसरी बार पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी…
रवीना टंडन बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री हैं। उन्होंने कई प्रमुख फिल्मों में अभिनय किया…
साल 2023 खत्म हो चुका है। भारतीय क्रिकेट टीम के लिए 2023 का आकलन कर…
टीवी के प्रसिद्ध क्राइम शो सीआईडी (CID) में 'फ्रेडरिक्स' की भूमिका के लिए सबसे लोकप्रिय…
भारतीय टीम के वर्ल्ड कप फाइनल में हार के बाद भारतीय क्रिकेट फैंस काफी दुःखी…