स्वास्थ्य

जामुन की गुठलियों को फेंकने से पहले जान ले इससे होने वाले यें 6 आश्चर्यजनक फायदे

गर्मियों का मौसम चल रहा है और इन दिनों बाजार में विभिन्न प्रकार के फलों की भरमार है। आम से लेकर लीची तक कई प्रकार के स्वादिष्ट और पौष्टिक फल आपको मार्केट में मिल जाएंगे। ऐसा ही एक फल है जामुन। गर्मियों के दिनों में मिलने वाले इस फल का नाम सुनकर आपके मुंह में भी पानी आ गया होगा। जामुन खाने में तो स्वादिष्ट है ही इसके अलावा यह हमारे स्वास्थ्य के लिए भी काफी फायदेमंद होता हैं क्योंकि जामुन में कई प्रकार के औषधीय गुण मौजूद होते हैं जो हमें कई प्रकार की बीमारियों से बचाते हैं। लेकिन आज हम जामुन की नहीं बल्कि जामुन की गुठलियों से होने वाले लाभों के बारे में बात कर रहे हैं।

अगर आप भी जामुन की गुठलियों को ऐसे ही फेंक देते हैं तो आप बहुत बड़ी गलती कर रहे हैं। आज हम आपको जामुन की गुठलियों से होने वाले कुछ आश्चर्यजनक फायदों के बारे में बताएंगे जिनको जानकर आप हैरान रह जाएंगे।

दांतों को बनाएं मजबूत :

बता दें कि दांतों को मजबूत और सुंदर बनाए रखने के लिए जामुन की गुठलियां बेहद असरदार होती हैं। इसके लिए सबसे पहले आपको जामुन की गुठलियां इकट्ठा करनी है फिर उनको धूप में अच्छी तरह सुखाकर उन्हें पीस लें और चूर्ण बना ले। इस चूर्ण का इस्तेमाल आप दंत मंजन की तरह करें। कुछ दिनों तक लगातार ऐसा करनेेे से आपके दांत और मसूड़े काफी मजबूत हो जाएंगे और अगर दांतों में पीलापन है तो वह भी दूर हो जाएगा।

डायबिटीज के लिए रामबाण :

बहुत से लोग डायबिटीज से ग्रस्त हैं अगर आप भी उनमें से एक है तो जामुन की गुठलियां आपके लिए रामबाण औषधि है। डायबिटीज से निजात पाने के लिए रोजाना सुबह खाली पेट एक चम्मच जामुन की गुठलियों का चूर्ण गुनगुने पानी के साथ सेवन करें इससे आपको काफी फायदा होगा।

जामुन की गुठलियों से खूनी दस्त में आराम :

जिन लोगों को खूनी दस्त हो रहे हैं उनको दिन में दो तीन बार इस चूर्ण का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। खूनी दस्त होने पर जामुन के बीज का चूर्ण बहुत फायदेमंद साबित होता हैं।

गुर्दे की पथरी में लाभदायक :

गुर्दे की पथरी से जूझ रहे लोगों के लिए भी इसका चूर्ण किसी वरदान से कम नहीं है। हर रोज सुबह शाम एक चम्मच चूर्ण पानी के साथ लेने से गुर्दे की पथरी से परेशान रोगी को लाभ होता है। इसके अलावा मूत्र वहन संबंधी समस्याओं में यह चूर्ण बेहद लाभकारी होता है।

महिलाओं में पीरियड्स के दर्द से निजात :

अक्सर महिलाओं में पीरियड्स के दौरान होने वाली समस्या और दर्द में जामुन की गुठली का सेवन बेहद लाभकारी होता है। हर रोज एक चम्मच जामुन की गुठली का पाउडर लेने से पीरियड्स के दौरान होने वाली समस्याओं पर काबू पाया जा सकता है। पीरियड्स के दौरान अगर महिलाओं को ज्यादा दर्द होता है तो इस चूर्ण का सेवन काफी लाभ पहुंचाता है।

पाचन शक्ति करें मजबूत :

यदि जामुन की गुठलियों के चूर्ण का नियमित सेवन किया जाए तो यह आपकी पाचन शक्ति को भी मजबूत बनाता है और आम तौर पर होने वाली पेट संबंधी सामान्य समस्याएं जैसे कब्ज और अपच को भी दूर करता है। इसलिए अपने पाचन तंत्र तो दुरुस्त बनाए रखने के लिए इस चूर्ण का सेवन जरूर करें।

यह भी पढ़ें : » आम की गुठलियों से होने वाले जबरदस्त फायदों के बारे में जानकर हैरान रह जाएंगे आप

Recent Posts

आईपीएल 2024 शुरू होने से पहले धोनी की टीम चेन्नई को लगा झटका, बड़ा बल्लेबाज हुआ टीम से बाहर

इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन की शुरुआत 22 मार्च से होने की संभावना है।…

March 4, 2024

दूसरी बार‌ पिता बने विराट कोहली, सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी‌ जानकारी

टीम इंडिया के दिगग्ज बल्लेबाज विराट कोहली दूसरी बार पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी…

February 20, 2024

रवीना टंडन की बेटी खूबसूरती के मामले में बड़ी-बड़ी हीरोइनों को देती है मात, देखिए 15 तस्वीरें

रवीना टंडन बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री हैं। उन्होंने कई प्रमुख फिल्मों में अभिनय किया…

January 11, 2024

साल 2023 में भारतीय खिलाड़ियों ने बनाए 5 ऐसे रिकॉर्ड जिनका टूटना लगभग नामुमकिन

साल 2023 खत्म हो चुका है। भारतीय क्रिकेट‌ टीम के लिए 2023 का आकलन कर…

January 1, 2024

CID में ‘फ्रेडी’ का किरदार निभाने वाले एक्टर दिनेश फडनीस का निधन

टीवी के प्रसिद्ध क्राइम शो सीआईडी (CID) में 'फ्रेडरिक्स' की भूमिका के लिए सबसे लोकप्रिय…

December 5, 2023

ऐश्वर्या राय पर‌ घटिया बयान के बाद अब्दुल रज्जाक ने फिर से वर्ल्डकप में भारत की हार पर दिया विवादित बयान

भारतीय टीम के वर्ल्ड कप फाइनल में हार के‌ बाद भारतीय क्रिकेट फैंस काफी दुःखी…

November 24, 2023