राशिफल 1 जनवरी: साल के पहले दिन चमकेगी 5 राशि वालों की किस्मत, जानिए अपना राशिफल

इस दैनिक राशिफल में आप अपनी राशि के अनुसार जानेंगे कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है। राशिफल ग्रह गोचर और नक्षत्रों की चाल पर आधारित होता है। समय के साथ-साथ ग्रहों की स्थिति में बदलाव होता रहता है। ग्रह-नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं जिससे हमारा जीवन प्रभावित होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, नक्षत्र और ग्रह आपकी कुंडली के कौन से घर में गोचर कर रहे हैं, इससे आपके जीवन में कई तरह के बदलाव होते हैं। हम आपको सभी 12 राशियों का राशिफल बता रहे हैं। जानिए आज आपके सितारे क्या कह रहे हैं। पढ़ें Rashifal 1 January 2021

मेष राशि (Aries)

आज मित्रों, स्वजनों के साथ भोजन का आनंद उठाने का अवसर प्राप्त होगा। जमा धन खर्च होगा और शिक्षा में कमी आएगी। आपके घर पर खुशियां छाई रहेंगी। इस अवसर का लाभ उठाते हुए आप उन लोगों से मिल सकते हैं जिनसे आप बहुत समय से नहीं मिल सके हैं। कामकाज में आ रहीं बाधाएं दूर होंगी। आज सोच-समझकर ही किसी पर भरोसा अथवा कार्य करें।

वृषभ राशि (Taurus)

आज व्यस्तता के कारण थकान महसूस करेंगे। सामाजिक और सार्वजनिक क्षेत्र में लाभ के साथ ख्याति प्राप्त होगी। स्त्री वर्ग से लाभ होगा। शिक्षा के लिए समय शुभ है। पूजा पाठ से लाभ होगा। दांपत्य जीवन में सुख का अनुभव होगा। साझेदारी के लिए समय अनुकूल है। आपने परिवार को समय दीजिए जिससे आपके सबंध मजबूत बने रहे। कार्य से संबंधित यात्रा आपको प्रसन्न करेगी।

मिथुन राशि (Gemini)

बहुत देर होने से पहले अपने व्यवहार पर काम करें। किसी न किसी कारण से अनावश्यक खर्च हो सकता है, व्यर्थ व्यय से बचें और व्यर्थ यात्रा भी हो सकती है। व्यापार में बढ़ोत्तरी होगी। शिक्षा परीक्षा के लिए आज का दिन शुभ है। आज अच्छा बुरा जो कुछ भी होगा वह आपके निर्णय और बौद्धि क्षमता पर निर्भर होगा। काम के मोर्चे पर स्थिति सुचारू रहेगी क्योंकि आपका बॉस आपका पक्ष लेगा।

कर्क राशि (Cancer)

मनचाही सफलता के लिए अधिक मेहनत करनी होगी। बोलने से पहले विचार करें, फिजूल बोलना बंद करे। भाग्यवृद्धि और धनलाभ की संभावनाएं हैं। व्यर्थ की भाग दौड़ रहेगी। कर्ज वाले परेशान कर सकते है। नजदीक के स्थान पर धार्मिक प्रवास का सफल आयोजन होगा। विदेश से शुभ समाचार मिलेगा। भाई-बहनों के साथ के संबंध सौहार्दपूर्ण रहेंगे। बच्चों के भविष्य को लेकर आप इस दिन बड़े निर्णय ले सकते है।

सिंह राशि (Leo)

किसी भी कार्य में सोच समझकर आगे बढ़ें। मानसिक रूप से अपने आपको शिथिल महसूस करेंगे तो आज दिनचर्या से हटकर कुछ करें, जिससे आपको सुख का अनुभव हो। आज किसी से ज्यादा बात भी न करें, अन्यथा वाद-विवाद में फंस सकते हैं। भाग्य कमजोर होगा और धर्म कर्म में मन नहीं लगेगा। छोटा मोटा तनाव घर में आपको देखने को मिल सकता है। अपने गुस्से पर नियंत्रण जरूरी है।

कन्या राशि (Virgo)

यह दिन सुचारू रूप से चलेगा। आप जल्दी नहीं करना चाहेंगे, लेकिन यह ठीक है। ज्ञान में इजाफा होगा। निवेश समझदारी से करें, लाभ के योग हैं। प्रिय व्यक्तियों से मुलाकात होगी। छोटे भाई बहनों को लाभ होगा और इनका सहयोग मिलेगा। बिजनेस करने वालों को अच्छा लाभ मिलेगा। अटके कार्य पूर्ण होंगे। भाई-बहनों के साथ संबंधों में सुधार आपका दिन बना देगा।

तुला राशि (Libra)

आज आप कोई भी कार्य करने में बिल्कुल भी लापरवाही न बरतें। किसी खास काम को लेकर कन्फ्यूजन या आलस्य रहेगा। जीवनसाथी के द्वारा आज आपका ज्यादा ख्याल रखा जाएगा। व्यापार में लाभ होगा और सरकारी कार्य बनेंगे। प्रिय व्यक्ति के साथ की मुलाकात सुखद रहेगी। विद्यार्थियों के लिए बहुत अच्छा समय कहा जा सकता है। कई मामले और काम के बोझ से आप परेशान रहेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

आज स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। किसी इंसान विशेष से झगड़े की आशंका है। आलस्य त्यागकर आज आपको अपनी शारीरिक सक्रियता को बढ़ाना होगा। संतान की प्रगति का समाचार मिलेगा। माता जी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। पारिवारिक सदस्यों और निकटस्थ दोस्तों के साथ उत्तम भोजन करने का अवसर मिल सकता है। किसी अनचाही कार्य बाधा से नुकसान हो सकता है।

धनु राशि (Sagittarius)

आज आपकी आध्यात्मिक तथा गूढ़ विद्याओं के अध्ययन में रुचि होगी। चोट-चपेट से भी बच कर रहें। खानपान के कारण स्वास्थ्य खराब होगा। नए कार्य की शुरुआत के लिए उचित समय नहीं है। आज मित्रों के कारण मन खराब हो सकता है। बुद्धि और विवेक से धन प्राप्ति के योग है। यात्रा में विघ्न आ सकते हैं। बाहरी व्यक्ति के दखल से निजी जीवन अशांत होगा। हेल्थ का ख्याल रखें। विरोधी सिर उठाएंगे।

मकर राशि (Capricorn)

आज किसी से आँखें चार होने की संभावना है। अपने आपमें कुछ बदलाव लाने के लिए तैयार रहें। कोई नई योजना अवश्य बनाएं और उसे क्रियान्वित भी करें। मेहमानों और मित्रों के साथ पार्टी पिकनिक और समूह भोजन का आयोजन करेंगे। नए कपड़े, गहने और वाहन की खरीदारी का योग है। अविवाहित युवकों के जीवन में प्रेम का प्रवेश हो सकता है। सुख में बढ़ोत्तरी होगी।

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि वाले अपनी अच्छाई अपनों के प्रति बनाये रखें। घर-परिवार में या रिश्तों में सुख ओर सुकून ही इस समय काम करेगा लेकिन जो भी परेशानी है उनके कारणों को भी समझें। आज मन प्रसन्न रहेगा। परिश्रम करने का मन नहीं करेगा। आलस्य बढ़ेगा। अविवाहितों के विवाह की बात आगे बढ़ेगी। अधिक लोगों के साथ आज संपर्क बना रहेगा। बौद्धिक कार्य करने में रुचि बढ़ेगी।

मीन राशि (Pisces)

आज के दिन आप काफी सुरक्षित महसूस करेंगे। दिन की सकारात्मकता को अपने पक्ष में अवश्य लें। आज आपकी धार्मिक प्रवृत्ति बढ़ेगी। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विरोधी परास्त होंगे। यात्रा लाभकारी रहेगी। आज संतान पक्ष के सन्दर्भ में आपको कुछ अच्छी खबर मिल सकती है। वाहन व मशीनरी के इस्तेमाल में सावधानी रखें। आज स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है।

नोट: आपके राशिफल में कुछ भिन्नता भी हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए आप किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : Vastu Tips: बिस्‍तर के आस-पास कभी भी नहीं रखनी चाहिए ये चीजें, होता है नुकसान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here