राशिफल 10 जनवरी: इन 5 राशियों के लिए जोखिम भरा रहेगा आज का दिन, रहना होगा सावधान

इस दैनिक राशिफल में आप अपनी राशि के अनुसार जानेंगे कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है। राशिफल ग्रह गोचर और नक्षत्रों की चाल पर आधारित होता है। समय के साथ-साथ ग्रहों की स्थिति में बदलाव होता रहता है। ग्रह-नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं जिससे हमारा जीवन प्रभावित होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, नक्षत्र और ग्रह आपकी कुंडली के कौन से घर में गोचर कर रहे हैं, इससे आपके जीवन में कई तरह के बदलाव होते हैं। हम आपको सभी 12 राशियों का राशिफल बता रहे हैं। जानिए आज आपके सितारे क्या कह रहे हैं। पढ़ें Rashifal 10 January 2021

मेष राशि (Aries)

आज अधिकारियों से आपकी काफी अच्छी बातचीत होगी, आपको अधिकारियों से समर्थन मिलेगा। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। मन काफी ज्यादा प्रसन्न रह सकता है। रोजगार के उच्च अवसर आपको प्राप्त होने वाले है। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी।

वृषभ राशि (Taurus)

अपने खर्चों पर काबू रखें। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। संतान या शिक्षा के संबंध में सुखद समाचार मिलेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यदि पुरानी बातों को कुरेद कर नोक-झोंक करेंगे तो परिणाम अच्छे नहीं मिलेंगे साथ ही एक दूसरे पर संदेह करेंगे तो भी परिणाम अच्छे नहीं रहेंगे। ऐसे में इन दोनों परिस्थितियों से बचना होगा।

मिथुन राशि (Gemini)

आने वाले दिनों में आप काफी ज्यादा आत्मविश्वास से भरे दिख सकते है। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। आपकी आय में वृद्धि होगी, आप किसी नए कार्य की योजना बना सकते हैं। दोस्तों एवं स्वजनों से मुलाकात होगी, और छोटे प्रवास का आयोजन भी हो सकता है।

कर्क राशि (Cancer)

ईर्ष्यालु लोगों से ज्यादा घनिष्ठता न बनाएं। जो कार्य करने योग्य है उसमें विलंब ना करें। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रिश्तों में मधुरता आएगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। नौकरीपेशा जातकों को रैंक एवं पारिश्रमिक के संबंध में सुधार संभव है। आप वित्तीय मोर्चे पर भारी लाभ कमाएंगे एवं आगे के निवेश की प्रोजेक्ट बना सकते हैं।

सिंह राशि (Leo)

आज आप परिवार के साथ आप यात्रा करने जाने का आयोजन बना सकते है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। व्यक्ति विशेष के कारण तनाव मिलेगा। आर्थिक मामलों में सतर्क रहें। नौकरी में कार्य का भार ज्यादा रह सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान आप बनाये रखे। जहां तक हो सके अपनी परिसंपत्ति को जाहिर नहीं होने दें।

कन्या राशि (Virgo)

आज आपका प्रिय आपके साथ में समय बिताने और तोहफे की उम्मीद कर सकता है। भाग्यवश सुखद समाचार मिलेगा, लेकिन आर्थिक मामलों में सचेत रहें। राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। आज सरकारी कार्यो में आपकी जीत होगी। घर में कोई बड़ी वस्तु खरीद सकते हैं, जिससे आपकी घर की शोभा बढ़ेगी।

तुला राशि (Libra)

अपनी वाणी पर ध्यान दें। कार्य करने के तरीके में बदलाव की आवश्यकता है। आपके घर में सुख समृद्धि और खुशहाली आएगी तथा आपका कोई भी शत्रु आपका कुछ भी नहीं बिगाड़ पाएगा। मेहनत करते रहें। शारीरिक रूप से प्रसन्नता का अनुभव होगा। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

करियर के क्षेत्र में आपकी इच्छा आकांक्षा पूरी होने का संकेत है। भाग्य आपके साथ हैं। महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, सम्मान, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। आप अधिक से अधिक इसका लाभ उठाने का प्रयास करें। कार्यक्षेत्र में कोई गंभीर समस्या उत्पन्न हो सकती है। माता पिता की इनकम में वृद्धि होगी।

धनु राशि (Sagittarius)

आज आपकी जिंदगी में गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। अपने प्रिय के साथ मतभेद हल हो जाएंगे और चीजें वापस सामान्य हो जाएंगी। बच्चे करीबी दोस्तों के साथ पिकनिक की योजना बना सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn)

आप उन लोगों की तरफ वादे का हाथ बढ़ाएंगे, जो आपसे मदद की गुहार करेंगे। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी, लेकिन धन हानि की आशंका है। स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। आर्थिक मामलों में सचेत रहें। स्वयं के रहस्यों एवं किसी भी और सूचना को साझा करने से बचें। अपने कार्य में विलंब ना करें हो सके तो जल्दी पूरा करने का प्रयास करें।

कुंभ राशि (Aquarius)

आपको लंबे समय से महसूस हो रही थकान और तनाव से आराम मिलेगा। भावुकता में नियंत्रण रखें। रिश्तों में मधुरता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। पारिवारिक मामलों की उलझन, काम स्थल पर आप व्यक्तियों को कड़े निर्णय एवं गुस्सा दिला सकता है। अपने सामाजिक जीवन को दरकिनार न करें।

मीन राशि (Pisces)

आत्मविश्वास से लवरेज रहेंगे, परन्तु अति उत्साही होने से बचें। बातचीत में संयत रहें। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आज शारीरिक रूप से स्वस्थता का अनुभव कर सकते है। प्रोफेशनल मोर्चे पर आपका प्रभुत्व बढ़ेगा।

नोट: आपके राशिफल में कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : कभी बेइंतहा मोहब्बत करते थे बॉलीवुड के ये 5 कपल, बाद में ले लिया तलाक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here