राशिफल 10 अक्टूबर: भोलेनाथ की कृपा से आज 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन प्राप्ति के प्रबल योग

इस दैनिक राशिफल में आप अपनी राशि के अनुसार जानेंगे कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है। राशिफल ग्रह गोचर और नक्षत्रों की चाल पर आधारित होता है। समय के साथ-साथ ग्रहों की स्थिति में बदलाव होता रहता है। ग्रह-नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं जिससे हमारा जीवन प्रभावित होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, नक्षत्र और ग्रह आपकी कुंडली के कौन से ग्रह में गोचर कर रहे हैं, इससे आपके जीवन में कई तरह के बदलाव होते हैं। हम आपको सभी 12 राशियों का राशिफल बता रहे हैं। जानिए आज आपके सितारे क्या कह रहे हैं। पढ़ें Rashifal 10 October 2022

मेष राशि (Aries)

आज के दिन मानसिक चंचलता को खुद पर हावी न होने दें। किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद कर सकें तो अच्छा होगा। व्यवसाय में नए प्रोजेक्ट पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। करियर में बेहतर प्रदर्शन के चलते प्रसन्नता बटोरेंगे। कर्मक्षेत्र में सहकर्मियों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। आज के दिन आपका स्वास्थ ठीक रहेगा। प्रेम एवं संतान की स्थिति अच्छी है। अविवाहितों का विवाह तय हो सकता है।

वृषभ राशि (Taurus)

राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाएंगें जिससे लोग आपकी तारीफ करेंगे। ज्यादा यात्रा करने की वजह से थकान महसूस करेंगे। पेंटिंग करने वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा, कला की तारीफ होगी। इंजीनियरिंग के छात्रों को किसी अच्छी कंपनी से जॉब के लिए ऑफर आएगा।जीवनसाथी आपसे प्रसन्न रहेंगे। आज अजीविका के क्षेत्र में मनोनुकूल सफलता की प्राप्ति होगी।

मिथुन राशि (Gemini)

बच्चों के जरूरत का सामान खरीदेंगे जिससे वो आपसे खुश होंगे। आज के दिन अपनी कमजोरी को ताकत बनाकर खुद मजबूत बनना होगा, तो वहीं दूसरी ओर किसी से सीधे और कठोर शब्दों का प्रयोग न करें। आज कोशिश करें की ऑफिस के नियम न टूटे, साथ ही कार्य पर फोकस बनाए रखना होगा। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। लवमेट्स के लिए दिन अच्छा रहने वाला है।

कर्क राशि (Cancer)

स्वास्थ्य की दृष्टि से रोग प्रतिरोधक क्षमता में कमी आएगी मौसम से संबंधित दिक्कतें स्वास्थ्य खराब कर सकती हैं, ऐसे में भरपूर नींद लेनी चाहिए। बड़े भाई का सहयोग प्राप्त होगा उनकी ओर से महत्वपूर्ण सलाह भी मिल सकती है। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। व्यावसायिक तनाव मिलेगा। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। किसी तरह का जोखिम न उठाएं।

सिंह राशि (Leo)

व्यस्तता के कारण आप अपने परिवार के सदस्यों के लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे। पुराने अटके हुए पैसे भी वापस मिल सकते हैं। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। रिश्तों में मजबूती आएगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत प्रगति होगी। सेहत को लेकर सजग रहना होगा कोई भी भारी सामान उठाने से परहेज करें।

कन्या राशि (Virgo)

आज सेहत खिली हुई व जोश से परिपूर्ण रहेगी। आप अपने कार्यक्षेत्र के कुछ नए प्रोजेक्ट पर कार्य करने में व्यतीत करेंगे, जिसके कारण आप व्यस्त रहेंगे। व्यस्तता के कारण आप अपने परिवार के सदस्यों के लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे। जीवनसाथी आपसे प्रसन्न रहेंगे। सायंकाल के समय आज आपकी किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी।

तुला राशि (Libra)

आज का दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ घरेलू चीजों को खरीदने का प्लान बनाएंगे। रोजगार के उचित अवसर प्राप्त होंगे। व्यापार के लिए किसी बड़े ग्रुप से डील करने में कामयाब होंगे। यदि किसी तीसरे शख्स की वजह से वैवाहिक जीवन में मनमुटाव की स्थिति बनी थी तो उसे आज बातचीत के जरिये आप हल कर सकते हैं। प्रेम एवं व्यापार की स्थिति लगभग ठीक है।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

आज आप संयम से काम लें। यदि पिछले कुछ समय से परिवार में कोई कलह कार्य चल रही थी, तो वह भी आज समाप्त होगी। वैवाहिक जीवन में इस राशि के लोगों को अनुकूल परिणाम आज प्राप्त हो सकते हैं। हालाँकि आज आपको जीवनसाथी की बात सुननी और समझनी होगी, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं। कार्य क्षेत्र में भी आज परिस्थितियां आपके अनुकूल रहेंगी।

धनु राशि (Sagittarius)

आज के दिन आप लोगों से बातचीत करने की बजाय वो काम करना पसंद करेंगे जिससे आपके ज्ञान में वृद्धि हो। निवेश हेतु उचित समय की प्रतीक्षा करें। वाहन चलाते समय इस राशि के लोगों को आज सावधानी बरतनी होगी। जो लोग विदेश जाना चाहते थे उनकी ख्वाहिश आज के दिन पूरी हो सकती है। सोशल मीडिया पर आपके नए दोस्त बनेंगे। आज के दिन विपरीत लिंगी सम्बन्धों में कलह ना करें।

मकर राशि (Capricorn)

विपरीत परिस्थिति में आपको अपनों का सहयोग मिलेगा खासतौर पर माता पिता के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। जीवनसाथी के साथ आप कुछ अतिरिक्त समय बिताने का प्रयास करें और उन्हें महसूस कराएं कि वे आपके लिए कितने खास हैं। कोई नई जमीन खरीदना चाहते हैं तो दिन शुभ है। दोस्तों के साथ घर पर पार्टी मनाएंगे जिसमें खूब एन्जॉय करेंगे। सेहत के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा।

कुंभ राशि (Aquarius)

आज आपके सभी काम बिना किसी बाधा के पूरे हो जाएंगे। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार हैं। थोड़ा सा भाग्य साथ देगा। स्वास्थ्य थोड़ा ठीक स्थिति में रहेगा। प्रेम और व्यापार की स्थिति अभी भी ठीक नहीं है। आपको कर्ज और उधार लेने से बचने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा दूसरों के कहने पर अपने आर्थिक फैसले लेने से बचें।

मीन राशि (Pisces)

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। अगर आप नौकरी करते हैं तो अचानक आपको काम से जुड़ी यात्रा करनी पड़ सकती है। वहीं दूसरी ओर व्यापार से जुड़े जातकों की किसी बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है। कार्य क्षेत्र में भी आज परिस्थितियां आपके अनुकूल रहेंगी, जिसके कारण आपको कार्य करने में आसानी होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here