खेल जगत

रवि शास्त्री ने की भविष्यवाणी, IPL में खेलने वाले ये 2 युवा खिलाड़ी होंगे भारतीय टीम में शामिल

आईपीएल के माध्यम से भारत के युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है। पिछले 14 सालों में इस लीग की वजह से बहुत से युवा क्रिकेटरों की किस्मत चमकी है। जो भी खिलाड़ी आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन करता है उसकी भारतीय टीम में शामिल होने की संभावना बढ़ जाती है। हार्दिक पांड्या, सुर्य कुमार यादव जैसे खिलाड़ियों को आईपीएल में ही शौहरत मिली जिसकी वजह से वे भारतीय टीम का हिस्सा बने। वर्तमान में भी कई ऐसे युवा भारतीय खिलाड़ी हैं जो आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और आगे चलकर भारतीय टीम का हिस्सा बन सकते हैं।

भारतीय टीम के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने आईपीएल में खेलने वाले 2 खिलाड़ियों को लेकर भविष्यवाणी की है जो कि जल्द ही भारतीय टीम में खेलते नजर आ सकते हैं। जिस तरह से इन युवा खिलाड़ियों ने अपनी गेंदबाजी का लोहा मनवाया है उसको देखकर हर कोई यही कह रहा है कि इनको भारत की तरफ से जल्द डेब्यू करने का मौका मिलना चाहिए। इन दोनों गेंदबाजों ने भारतीय फैंस को काफी प्रभावित किया है। ऐसे में इस बात की पूरी पूरी संभावना है कि ये भारतीय टीम में शामिल हो सकते हैं। ये दो खिलाड़ी कौन है आइये आपको बताते हैं।

टीम इंडिया के लिए खेल सकते हैं अर्शदीप सिंह

पंजाब किंग्स की तरफ से खेलने वाले तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने आईपीएल में शानदार बॉलिंग की है। यह सीजन उनके लिए काफी सही जा रहा है। उन्होंने चेन्नई सुपर किग्स के खिलाफ 17 वें से लेकर 19वें ओवर तक महज 14 रन दिए और अपनी टीम को 11 रनों से जीत दिलाई। अर्शदीप सिंह डेथ ओवरों में बिना किसी दबाव के अच्छी गेंदबाजी करना जानते हैं। यॉर्कर गेंद करना भी उन्हें अच्छे से आता है। उन्हें पिछले साल टीम इंडिया में नेट बॉलर के रूप में भी शामिल किया गया था। पूर्व भारतीय हेड कोच रवि शास्त्री ने भी उनकी तारीफ करते हुए कहा कि,

‘तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह लगातार अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं। वह डेथ ओवरों में मजबूती से ओवर निकाल रहे है। इससे पता चतला है कि वह जल्द ही टीम इंडिया के लिए खेलते हुए नजर आ सकते हैं’

इसके अलावा दूसरे खिलाड़ी की बात करें तो वह हैं सनराजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज उमरान मलिक। अपनी तेजतर्रार स्पीड से सबको चौंकाने वाले उमरान मलिक भारतीय टीम का हिस्सा बनने के तगड़े दावेदार हैं। अभी तक आईपीएल 2022 में उन्होंने शानदार गेंदबाजी की हैं। उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 4 ओवरों में 25 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किए। सनराजर्स हैदराबाद के कोच ब्रायन लारा ने भी कहा है कि ये लड़का भारत का उभरता हुआ सितारा है और भविष्य में भारतीय टीम के लिए खेल सकता है।

ब्रायन लारा ने भी की उमरान मलिक की तारीफ

ब्रायन लारा ने आगे कहा कि, ‘तेज गेंदबाज उमरान मलिक ने मुझे विडेल एडवर्डस के बारे में बहुत कुछ याद दिलाया। जब उन्होंने पहली बार शुरूआत की थी वह बहुत तेज गति से गेंदबाजी कर रहे थे। मुझे लगता है उमरान मलिक जल्द ही टीम इंडिया के लिए अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेंगे। मुझे उम्मीद है कि वह अपनी गेंदबाजी में तोड़ा और वेरिएशन लाएंगे’

21 साल के उमरान की गेंदबाजी देखकर पूर्व भारतीय पेसर मुनाफ पटेल भी काफी खुश हैं। मुनाफ ने उमरान को जल्द से जल्द टीम इंडिया में मौका देने की वकालत की है। साथ ही बीसीसीआई से इस गेंदबाज का ध्यान रखने की भी अपील की है। मलिक 8 मैच में 15 विकेट ले चुके हैं। वो इस सीजन में युजवेंद्र चहल के साथ एक मैच में 5 विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज हैं। बता दें कि यह उनका दूसरा आईपीएल सीजन है।

Recent Posts

आईपीएल 2024 शुरू होने से पहले धोनी की टीम चेन्नई को लगा झटका, बड़ा बल्लेबाज हुआ टीम से बाहर

इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन की शुरुआत 22 मार्च से होने की संभावना है।…

March 4, 2024

दूसरी बार‌ पिता बने विराट कोहली, सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी‌ जानकारी

टीम इंडिया के दिगग्ज बल्लेबाज विराट कोहली दूसरी बार पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी…

February 20, 2024

रवीना टंडन की बेटी खूबसूरती के मामले में बड़ी-बड़ी हीरोइनों को देती है मात, देखिए 15 तस्वीरें

रवीना टंडन बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री हैं। उन्होंने कई प्रमुख फिल्मों में अभिनय किया…

January 11, 2024

साल 2023 में भारतीय खिलाड़ियों ने बनाए 5 ऐसे रिकॉर्ड जिनका टूटना लगभग नामुमकिन

साल 2023 खत्म हो चुका है। भारतीय क्रिकेट‌ टीम के लिए 2023 का आकलन कर…

January 1, 2024

CID में ‘फ्रेडी’ का किरदार निभाने वाले एक्टर दिनेश फडनीस का निधन

टीवी के प्रसिद्ध क्राइम शो सीआईडी (CID) में 'फ्रेडरिक्स' की भूमिका के लिए सबसे लोकप्रिय…

December 5, 2023

ऐश्वर्या राय पर‌ घटिया बयान के बाद अब्दुल रज्जाक ने फिर से वर्ल्डकप में भारत की हार पर दिया विवादित बयान

भारतीय टीम के वर्ल्ड कप फाइनल में हार के‌ बाद भारतीय क्रिकेट फैंस काफी दुःखी…

November 24, 2023