IPL फाइनल के बाद रुतुराज की पत्नी उत्कर्षा ने छुए धोनी के पैर, वीडियो हुआ वायरल

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम शानदार प्रदर्शन करते हुए 5वीं बार आईपीएल की चैंपियन बनी। चेन्नई टीम ने फाइनल मुकाबले में पिछले साल की विनर गुजरात टाइटन्स को 5 विकेट से हराकर फाइनल जीता था। चेन्नई सुपर किंग्स के जीतने के बाद कप्तान महेंद्र सिंह धोनी बीते दिनों काफी ज्यादा चर्चा में थे।

फाइनल जीतने के बाद सभी खिलाड़ियों ने महेंद्र सिंह धोनी के साथ फोटो खिंचवाई और मैच के बाद सभी सीएसके के खिलाड़ी धोनी से मिलते उनसे बात करते नजर आए। इसी बीच चेन्नई के सलामी बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ की पत्नी भी माही से मिलीं। उन्होंने मिलते ही धोनी के पैर छू लिए।

धोनी आज क्रिकेट जगत का एक बड़ा नाम है। हर कोई धोनी का सम्मान करता है। ऐसे में आईपीएल 2023 का जब फाइनल खत्म हुआ तो सीएसके के सभी खिलाड़ी एक दूसरे के साथ मैदान पर खड़े हुए थे। ऐसे में चेन्नई सुपर किंग्स के ओपनर रुतुराज गायकवाड़ भी एमएस धोनी के साथ दिखे।

वहीं इतनी देर में गायकवाड़ की पत्नी आई और धोनी से मिलीं। धोनी ने पहले उत्कर्षा को गले लगाया। उसके बाद उत्कर्षा ने धोनी के पैर छू लिए। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद की गई।


आपको बता दें कि आईपीएल फाइनल वाले दिन रुतुराज गायकवाड़ और उत्कर्षा पवार की शादी नहीं हुई थी। उनकी शादी शनिवार 3 जून को हुई है। महाराष्ट्र में स्थित महाबलेश्वर में रुतुराज गायकवाड़ और उनकी मंगेतर उत्कर्षा पवार ने शादी रचाई। दोनों एक दूसरे को काफी लंबे समय से डेट भी कर रह थे। बता दें कि उत्कर्षा भी क्रिकेटर हैं। वह महाराष्ट्र के लिए डोमेस्टिक क्रिकेट खेलती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here