अध्यात्म

इस वजह से नही मिल पाए थे राधा रानी को भगवान श्री कृष्ण

एक समय पर श्री कृष्ण और राधा का अटूट प्रेम था और उनका प्रेम आज भी हर किसी के लिए यह एक बड़ी मिसाल है जो प्रेमी जोड़े होते हैं वे उनको बहुत मानते हैं क्योंकि यह मानते हैं कि अगर भगवान कृष्ण की पूजा करेंगे तो हमको भी उसी तरह का प्यार मिल सकता है और भगवान कृष्ण की तरह उनका प्रेम अटूट होगा। जैसा कि आप सभी जानते हैं कि राधा रानी कृष्ण की पत्नी नहीं थी फिर भी उनका नाम भगवान श्रीकृष्ण के साथ बड़े प्रेम से लिया जाता है। यहां तक की मंदिरों में भी राधा रानी और भगवान कृष्ण की पूजा साथ में होती हैं।

दोनों में इतना प्रेम होने के बावजूद भी यह दोनों एक दूसरे के साथ विवाह के बंधन में नहीं बन पाए। इसके पीछे क्या कारण थे आज हम आपको वही बता रहे है, तो जानिए कृष्ण और राधा रानी के जीवन से जुड़ा यह रहस्य।

श्री कृष्ण से नाराज हो गई थी राधा रानी :

पुराणों के अनुसार भगवान श्री कृष्ण और राधा जी गोलोक में रहते थे एक बार वे अपनी पत्नी रुकमणी के साथ गिरजा में भ्रमण कर रहे थे। तब राधा जी ने भगवान कृष्ण को रुकमणी के साथ गिरजा का साथ में भ्रमण करते देखा तो वह अत्यंत क्रोधित हो गई। राधा जी के लिए गिरजा में भगवान कृष्ण का रुकमणी के साथ होना एक बहुत बड़ी पीड़ा के समान था  इसलिए उन्होंने वहां से जाने का निर्णय लिया।

श्रीदामा ने दिया राधा रानी को श्राप :

श्रीदामा भगवान कृष्ण का एक परम भक्त और सेवक था उसको अपने प्रभु का यह अपमान सहन नहीं हुआ उसने राधा रानी को बहुत रोका पर श्री दामा के कहने पर भी राधा रानी नहीं रुकी। इसके बाद श्रीदामा ने राधा जी का अपमान कर दिया। श्रीदामा का अपने प्रति ऐसा व्यवहार देखकर राधा रानी ने उन्हें श्राप दे दिया कि उसे अगले जन्म में राक्षस कुल में जन्म मिलेगा और इतना सुनते ही श्रीदामा ने भी राधा रानी जी को श्राप दे दिया कि वह अपना अगला जन्म मनुष्य के रूप में होगा और वे अपने प्रेमी से बिछड़ जाएगी। श्रीदामा के श्राप के कारण राधा रानी का जन्म वृषभानु और कीर्ति की पुत्री के रूप में हुआ था। उसके बाद भगवान श्रीकृष्ण को कंस का वध करने के लिए निकलना पड़ा और उसके बाद भी हमेशा के लिए एक दूसरे से अलग हो गए।

वैसे तो हम उनके जीवन के बारे में बहुत सी कहानियां प्रचलित है कि उनका विवाह एक दूसरे से क्यों नहीं हो पाया लेकिन कुछ कथा यह भी बताती है की भगवान कृष्ण का मानना यह था कि दोनों का अस्तित्व एक ही है दोनों एक दूसरे की आत्मा में विराजमान है और कोई आदमी अपनी आत्मा से विवाह कैसे कर सकता है। इसलिए भगवान श्री कृष्ण ने राधा से विवाह नही किया।

राधा रानी जी का ही दूसरा रूप थी रुकमणी :

राधा रानी की तरह ही रुकमणी भी भगवान श्रीकृष्ण से अटूट प्रेम करती थी। उन्होंने पहले से ही भगवान श्री कृष्ण को अपना जीवनसाथी मान लिया था और भगवान श्री कृष्ण भी रुकमणी को दिल से प्रेम करते थे और कुछ लोग तो यह भी कहते हैं कि रुकमणी राधा रानी जी का ही दूसरा रूप थी इसलिए भगवान कृष्ण ने उनके साथ विवाह रचाया था।

यह भी पढ़ें : » तिलक लगाने और कलावा बांधने से होते है ये जबरदस्त फायदे, जानिए विस्तार से

Recent Posts

आईपीएल 2024 शुरू होने से पहले धोनी की टीम चेन्नई को लगा झटका, बड़ा बल्लेबाज हुआ टीम से बाहर

इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन की शुरुआत 22 मार्च से होने की संभावना है।…

March 4, 2024

दूसरी बार‌ पिता बने विराट कोहली, सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी‌ जानकारी

टीम इंडिया के दिगग्ज बल्लेबाज विराट कोहली दूसरी बार पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी…

February 20, 2024

रवीना टंडन की बेटी खूबसूरती के मामले में बड़ी-बड़ी हीरोइनों को देती है मात, देखिए 15 तस्वीरें

रवीना टंडन बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री हैं। उन्होंने कई प्रमुख फिल्मों में अभिनय किया…

January 11, 2024

साल 2023 में भारतीय खिलाड़ियों ने बनाए 5 ऐसे रिकॉर्ड जिनका टूटना लगभग नामुमकिन

साल 2023 खत्म हो चुका है। भारतीय क्रिकेट‌ टीम के लिए 2023 का आकलन कर…

January 1, 2024

CID में ‘फ्रेडी’ का किरदार निभाने वाले एक्टर दिनेश फडनीस का निधन

टीवी के प्रसिद्ध क्राइम शो सीआईडी (CID) में 'फ्रेडरिक्स' की भूमिका के लिए सबसे लोकप्रिय…

December 5, 2023

ऐश्वर्या राय पर‌ घटिया बयान के बाद अब्दुल रज्जाक ने फिर से वर्ल्डकप में भारत की हार पर दिया विवादित बयान

भारतीय टीम के वर्ल्ड कप फाइनल में हार के‌ बाद भारतीय क्रिकेट फैंस काफी दुःखी…

November 24, 2023