खेल जगत

SL vs IND: दूसरे टी-20 मैच में मिली हार के बाद शिखर धवन ने बताया हार का कारण

भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए t20 सीरीज का दूसरा मैच भारत 4 विकेट से हार गया। हार के बावजूद भी भारतीय कप्तान शिखर धवन अपने खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस से काफी संतुष्ट है। यह काफी लो स्कोरिंग मैच था। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका को 133 रन का टारगेट दिया था। श्रीलंका के बल्लेबाजों को इस छोटे से टारगेट को भी अचीव करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। भारतीय गेंदबाजों ने अच्छी गेंदबाजी की लेकिन भारत मैच जीतने से चूक गया।

श्रींलकाई बल्लेबाजों ने 19.4 ओवरों में 6 विकेट खोकर 133 रनों के लक्ष्य को हासिल कर लिया। लेकिन मैच हारने के बाद भी शिखर धवन ने भारतीय खिलाड़ियों की तारीफ की। शिखर धवन को खुशी है कि छोटा लक्ष्य होने के बाद भी भारतीय गेंदबाज मैच को अंतिम ओवर में लेकर गए। क्योंकि टी-20 मैच में 133 रनों का टारगेट बहुत छोटा होता है। इस बात को शिखर धवन भी भली-भांति जानते हैं।

धवन ने कहा, ” मैं अपने खिलाड़ियों से खुश हूं”

मैच खत्म होने के बाद शिखर धवन ने कहा कि.. “इस मुकाबले में पिच बदली हुई थी और गेंद काफी रूक कर भी आ रही थी. हम जानते थे कि हम आज एक बल्लेबाज कम खिला रहे हैं और हम यह भी जानते थे कि हमें अपनी इस पारी को काफी सूझबूझ के साथ आगे बढ़ाना होगा, लेकिन आखिर में 10 से 15 रन पीछे रह गए जिसनें मैच के रिजल्ट में अंतर बता दिया. खैर मैं अपने इन खिलाड़ियों से काफी खुश हूँ यह कभी हार नहीं मानते यह देखकर अच्छा लगता है. इन खिलाड़ियों की तारीफ है कि यह इस मुकाबले को अंत तक लेकर गए”

दूसरे मैच में डेब्यू करने वाले भारतीय खिलाड़ी

इस मैच में भारत के कई बड़े खिलाड़ी टीम से बाहर थे उनको आइसोलेशन में रखा गया है। भारतीय कप्तान शिखर धवन ने इस मैच में 42 गेंदों में 40 रनों की पारी खेली, टी-20 के लिहाज से देखा जाए तो धवन की यह पारी काफी धीमी रही लेकिन भारत के 132 रनों में धवन के इन 40 रनों का काफी महत्वपूर्ण रोल रहा है। क्योंकि बाकी कोई भी बल्लेबाज भारत की तरफ से अच्छे रन नहीं बना सका।

अब यह सीरीज 1-1 पर बराबर है इस सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला आज खेला जाना है जहां यह पता चलेगा कि इस सीरीज को कौनसी टीम जीतेगी। तीसरे मैच में यह भी देखना दिलचस्प होगा कि भारत की टीम में कोई बदलाव होता है या नहीं।

Recent Posts

आईपीएल 2024 शुरू होने से पहले धोनी की टीम चेन्नई को लगा झटका, बड़ा बल्लेबाज हुआ टीम से बाहर

इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन की शुरुआत 22 मार्च से होने की संभावना है।…

March 4, 2024

दूसरी बार‌ पिता बने विराट कोहली, सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी‌ जानकारी

टीम इंडिया के दिगग्ज बल्लेबाज विराट कोहली दूसरी बार पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी…

February 20, 2024

रवीना टंडन की बेटी खूबसूरती के मामले में बड़ी-बड़ी हीरोइनों को देती है मात, देखिए 15 तस्वीरें

रवीना टंडन बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री हैं। उन्होंने कई प्रमुख फिल्मों में अभिनय किया…

January 11, 2024

साल 2023 में भारतीय खिलाड़ियों ने बनाए 5 ऐसे रिकॉर्ड जिनका टूटना लगभग नामुमकिन

साल 2023 खत्म हो चुका है। भारतीय क्रिकेट‌ टीम के लिए 2023 का आकलन कर…

January 1, 2024

CID में ‘फ्रेडी’ का किरदार निभाने वाले एक्टर दिनेश फडनीस का निधन

टीवी के प्रसिद्ध क्राइम शो सीआईडी (CID) में 'फ्रेडरिक्स' की भूमिका के लिए सबसे लोकप्रिय…

December 5, 2023

ऐश्वर्या राय पर‌ घटिया बयान के बाद अब्दुल रज्जाक ने फिर से वर्ल्डकप में भारत की हार पर दिया विवादित बयान

भारतीय टीम के वर्ल्ड कप फाइनल में हार के‌ बाद भारतीय क्रिकेट फैंस काफी दुःखी…

November 24, 2023