Categories: खबरें

शादी की सुहागरात पर पत्नी के पेट में हुआ दर्द, अल्ट्रासाउंड कराया तो पति पहुंचा पुलिस स्टेशन

अमेरिका जैसे पश्चिमी सभ्यता के देशों को बहुत से लोग रिलेशनशिप में रहते हुए पहले बच्चे पैदा कर लेते हैं और बाद में शादी करते हैं लेकिन भारत में प्रथा है कि शादी के बाद ही बच्चा होता है। लेकिन अगर क्या हो जब शादी की रात में सुहागरात के दिन दूल्हे को पता चले कि उसने जिससे शादी की है वह गर्भवती है, वो भी उसके गर्भ में पल रहा बच्चा एक नहीं बल्कि जुड़वाँ है। लाजमी है इससे उसके परिवार वालों और उसके ऊपर बिजली गिर जायेगी।

इसमें परिवार वालों की बेइज्जती तो होगी ही साथ ही महिला के ख़राब कैरेक्टर की भी बात होगी। अगर दूल्हा-दुल्हन शादी से पहले से मिलते जुलते रहे हो तो बात कुछ और है लेकिन जब अरेंज मैरिज में यह होता है पैरों के नीच जमीन खिसक जाती है। दरअसल एक ऐसा ही मामला उत्तर प्रदेश एक मेरठ से सामने आया है। आइये इस पूरे मामलें पर विस्तार से नज़र डालते हैं।

मेरठ का है यह अनोखा मामला

यह मामला उत्तर प्रदेश के मेरठ के खरखौदा थाना क्षेत्र के पीपलीखेडा गाँव का है। यहाँ पर बीते 25 दिसंबर को यहाँ के रहने वाले सलमान की शादी मेरठ के जाकिर कालोनी में रहने वाली सानिया के साथ हुई थी। शादी के बाद जो हुआ वो सलमान और उसके परिवार वालों के लिए चौंकाने वाला था।

बताया जा रहा है कि शादी की रात में सलमान की पत्नी सानिया ने कहा कि उसके पेट में दर्द है। इस बात को अगले दिन सलमान ने अपनी माँ को बताई। परिवार वालों को फिर कुछ शक हुआ। उन्होंने सानिया को हॉस्पिटल में लाकर उसकी जांच कराई तो सच्चाई पता चली। उनके पैरों के नीचे की ज़मीन खिसक गयी। रिपोर्ट में पता चला कि महिला के पेट में एक नहीं बल्कि जुड़वाँ बच्चे पल रहे थे। यह गर्भ 5 माह का हो गया था।

दुल्हन के घरवालों ने दूल्हे को धमकाया

मामलें ने तब तूल पकड़ लिया जब सलमान के साथ ‘उल्टा चोर कोतवाल को डाटें’ का सीन हुआ। सलमान ने जब गर्भ में जुड़वाँ बच्चों के पल रहे गर्भ की बात ससुराल वालों को बताई तो उन्होंने धमकाना शुरू कर दिया कि उसने दस लाख रुपये के लिए निकाह किया है। अब वह दस लाख रूपये दे नहीं तो उसे झूठे मुक़दमे में फंसा दिया जायेगा। एक तरह से सलमान के ससुराल वालों ने उल्टा उसे ही धमकाना शुरू कर दिया है कि अगर वह शादी तोड़ता है तो उसे दस लाख रुपये वापस देना होगा।

पति शिकायत पत्र लेकर एसएसपी ऑफिस पहुंचा

जब पति सलमान को ससुराल वालों की तरफ से धमकी मिली तो वह शिकायत पत्र लेकर एसएसपी ऑफिस पहुँच गया। उसने पुलिस को सारी बात बताई कि कैसे उसके साथ तो धोखा हुआ और जब उसने इस बारे में दुल्हन वालों के परिवार वालों को बताया तो वह उसे उल्टा धमका रहे हैं। पुलिस ने उसकी इस शिकायत पर जांच करनी शुरू कर दी है।

इस मामलें में पुलिस अधिकारी निष्पक्ष जांच की बात कह रहे हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि मामले में क्या न्याय होता है। लेकिन दूल्हे सलमान के साथ जो भी हुआ वह धोखा हुआ और पुलिस अधिकारी कह रहे हैं कि जांच के बाद पीड़ित को उचित न्याय दिया जायेगा और आरोपी को भी सजा दी जायेगी।

Recent Posts

आईपीएल 2024 शुरू होने से पहले धोनी की टीम चेन्नई को लगा झटका, बड़ा बल्लेबाज हुआ टीम से बाहर

इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन की शुरुआत 22 मार्च से होने की संभावना है।…

March 4, 2024

दूसरी बार‌ पिता बने विराट कोहली, सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी‌ जानकारी

टीम इंडिया के दिगग्ज बल्लेबाज विराट कोहली दूसरी बार पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी…

February 20, 2024

रवीना टंडन की बेटी खूबसूरती के मामले में बड़ी-बड़ी हीरोइनों को देती है मात, देखिए 15 तस्वीरें

रवीना टंडन बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री हैं। उन्होंने कई प्रमुख फिल्मों में अभिनय किया…

January 11, 2024

साल 2023 में भारतीय खिलाड़ियों ने बनाए 5 ऐसे रिकॉर्ड जिनका टूटना लगभग नामुमकिन

साल 2023 खत्म हो चुका है। भारतीय क्रिकेट‌ टीम के लिए 2023 का आकलन कर…

January 1, 2024

CID में ‘फ्रेडी’ का किरदार निभाने वाले एक्टर दिनेश फडनीस का निधन

टीवी के प्रसिद्ध क्राइम शो सीआईडी (CID) में 'फ्रेडरिक्स' की भूमिका के लिए सबसे लोकप्रिय…

December 5, 2023

ऐश्वर्या राय पर‌ घटिया बयान के बाद अब्दुल रज्जाक ने फिर से वर्ल्डकप में भारत की हार पर दिया विवादित बयान

भारतीय टीम के वर्ल्ड कप फाइनल में हार के‌ बाद भारतीय क्रिकेट फैंस काफी दुःखी…

November 24, 2023