भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली आज पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने आज बेटी को जन्म दिया है। लोग काफी समय से विराट-अनुष्का अपने पहले बच्चे का इंतजार कर रहे थे। अब आखिरकार उनके घर किलकारी गूंज गई है। विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके इसकी पुष्टि की है।
गौरतलब है कि विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया दौरे के बीच में ही पहला टेस्ट मैच खेलकर भारत लौट गए थे। विराट कोहली ने ट्विटर पर खुशी जाहिर करते हुए बेहद भावुक लफ्जों में लोगों की शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया अदा किया है।
विराट ने ट्वीट किया- हम दोनों को यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि आज दोपहर यहां बेटी हुई है। हम आपके प्यार और मंगलकामनाओं के लिए दिल से आभारी है। अनुष्का और हमारी बेटी, दोनों बिलकुल ठीक हैं और हमारा यह सौभाग्य है कि हमें इस जिंदगी का यह चैप्टर अनुभव करने को मिला। हम जानते हैं कि आप यह जरूर समझेंगे कि इस समय सबको थोड़ी प्राइवसी की जरूरत है।
— Virat Kohli (@imVkohli) January 11, 2021
आपको बता दें कि अनुष्का और विराट की बेटी का जन्म मुंबई के एक निजी अस्पताल में हुआ है। कोहली और अनुष्का की शादी नवंबर 2018 में इटली में हुई थी और हुई शादी में काफी करीबी दोस्तों और कुछ रिश्तेदारों को ही बुलाया गया था। 27 अगस्त को सोशल मीडिया पर उन्होंने इस बात की जानकारी साझा की थी।
इस खबर के आने के बाद से विराट और अनुष्का के फैंस के बीच खुशी की लहर दौड़ गई है। लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं। विराट कोहली ने अनुष्का का ख्याल रखने के लिए पैटर’निटी लीव ली थी। भारतीय कप्तान विराट कोहली ऑस्ट्रेलियाई दौरे को बीच में छोड़कर अपने पहले बच्चे के जन्म के लिए भारत वापस लौट आये थे।
यह भी पढ़ें : ऑस्ट्रेलिया में भारतीय खिलाड़ियों को गा’ली दिए जाने पर विराट कोहली को आया गु’स्सा, बोले यह बात