Categories: खेल जगत

दो बार की चैंपियन वेस्टइंडीज की टीम टी-20 वर्ल्ड कप से हुई बाहर, 12वें रैंकिंग वाली टीम से हारी

टी-20 वर्ल्ड कप 2022 से वेस्टइंडीज की टीम बाहर हो गई है। जी हां, इस खबर से हर कोई हैरान है कि दो बार की टी ट्वेंटी वर्ल्ड कप विजेता इतना जल्दी वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज का सफर खत्म हो गया है। विश्व कप का 11वां मुकाबला होबार्ट में वेस्टइंडीज और आयरलैंड के बीच खेला गया। ग्रुब-बी के इस मुकाबले में आयरलैंड ने वेस्टइंडीज को 9 विकेट से मात दी और सुपर-12 में अपना स्थान बना लिया।

आयरलैंड ने ग्रुप-बी में वेस्टइंडीज को हराकर वर्ल्ड कप से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। उसने इस मुकाबले को नौ विकेट से जीता। बता दें कि इस मैच में वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 146 रन बनाए।

जवाब में आयरलैंड की टीम ने 17.3 ओवर में एक विकेट पर 150 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया। आयरलैंड की तरफ से बल्लेबाज पॉल स्टर्लिंग ने 48 गेंद पर नाबाद 66 रन की बेहतरीन पारी खेली। लोर्कन टकर भी 35 गेंद पर 45 रन बनाकर नाबाद रहे।

आयरलैंड के कप्तान एंड्रयू बालबर्नी ने 23 गेंद पर 37 रन बनाए। इस जीत के असली हीरो स्पिनर गैरेथ डेनली रहे। उन्होंने चार ओवर में 16 रन देकर तीन विकेट लिए। इसके लिए उनको प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड भी मिला। बता दें कि उन्होंने इविन लुईस, निकोलस पूरन और रॉवमन पॉवेल को आउट किया था।

गलत साबित हुई क्रिस गेल की भविष्यवाणी

वेस्टइंडीज जैसी टीम के वर्ल्ड कप से बाहर होने से सिर्फ वेस्टइंडीज के फैंस को ही नहीं बल्कि क्रिकेट जगत के हर व्यक्ति को झटका लगा है। वर्ल्ड कप से ठीक पहले क्रिस गेल ने यह भविष्यवाणी की थी कि विश्व कप का फाइनल मैच ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच होगा। लेकिन उनकी यह भविष्यवाणी गलत साबित हुई और उनकी टीम इतनी जल्दी बाहर हो गई।

आईसीसी रैंकिंग में आयरलैंड की टीम 12वें स्थान पर है। वहीं, वेस्टइंडीज की टीम 7 नंबर पर है। वेस्टइंडीज रैंकिंग टॉप-10 देशों में बाहर होने वाली पहली टीम बन गई है। आयरलैंड के तीन मैचों में चार अंक हो गए। वहीं, वेस्टइंडीज के तीन मैचों में दो ही अंक रहे। आयरलैंड की टीम सुपर-12 में किस ग्रुप में जाएगी, इसका निर्णय स्कॉटलैंड और जिम्बाब्वे के बीच होने वाले मुकाबले के नतीजों के बाद होगा

आयरलैंड की टीम सुपर-12 में किस ग्रुप में जाएगी, इसका निर्णय स्कॉटलैंड और जिम्बाब्वे के बीच होने वाले मुकाबले के नतीजों के बाद होगा।

Recent Posts

आईपीएल 2024 शुरू होने से पहले धोनी की टीम चेन्नई को लगा झटका, बड़ा बल्लेबाज हुआ टीम से बाहर

इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन की शुरुआत 22 मार्च से होने की संभावना है।…

March 4, 2024

दूसरी बार‌ पिता बने विराट कोहली, सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी‌ जानकारी

टीम इंडिया के दिगग्ज बल्लेबाज विराट कोहली दूसरी बार पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी…

February 20, 2024

रवीना टंडन की बेटी खूबसूरती के मामले में बड़ी-बड़ी हीरोइनों को देती है मात, देखिए 15 तस्वीरें

रवीना टंडन बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री हैं। उन्होंने कई प्रमुख फिल्मों में अभिनय किया…

January 11, 2024

साल 2023 में भारतीय खिलाड़ियों ने बनाए 5 ऐसे रिकॉर्ड जिनका टूटना लगभग नामुमकिन

साल 2023 खत्म हो चुका है। भारतीय क्रिकेट‌ टीम के लिए 2023 का आकलन कर…

January 1, 2024

CID में ‘फ्रेडी’ का किरदार निभाने वाले एक्टर दिनेश फडनीस का निधन

टीवी के प्रसिद्ध क्राइम शो सीआईडी (CID) में 'फ्रेडरिक्स' की भूमिका के लिए सबसे लोकप्रिय…

December 5, 2023

ऐश्वर्या राय पर‌ घटिया बयान के बाद अब्दुल रज्जाक ने फिर से वर्ल्डकप में भारत की हार पर दिया विवादित बयान

भारतीय टीम के वर्ल्ड कप फाइनल में हार के‌ बाद भारतीय क्रिकेट फैंस काफी दुःखी…

November 24, 2023