उत्तर प्रदेश के एटा में एक अजब-गजब मामला सामने आया है। दरअसल हुआ यूं कि एक महिला को किसी ने आंटी कह दिया जिसके बाद वह आग बबूला हो गई और नौबत मा’रपीट तक पहुंच गई। सोमवार को एटा के बाबूगंज बाजार में अक्सर काफी भीड़ लगी रहती है और अब तो त्योहरों का सीजन है तो भीड़ और भी ज्यादा थी ऐसे में बीच बाजार एक किशो’री से महिला को धक्का लग गया। इस पर किशो’री ने अपनी गलती मानते हुए सॉरी आंटी बोल दिया। लेकिन आंटी शब्द सुनकर महिला और ज्यादा भड़क गई।
यह मामला कोतवाली नगर स्थित व्यस्ततम बाबूगंज बाजार का है। महिला को आंटी शब्द से इतना बुरा लगा कि वह अपना आपा खो बैठी और किशोरी को पी’ट दिया। जिसके बाद बाजार के आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और कई देर तक हंगामा हुआ।
महिला बाजार में खरीदारी करने गई थी लेकिन आंटी शब्द सुनते ही वह खरीदारी छोड़कर लड़की के उलझ गई और दोनों में कहासुनी हो गई बात इतनी बढ़ गई कि महिला ने युवती के बाल पकड़ पकड़ कर पि’टाई कर दी।
इसी बीच भीड़ में मौजूद किसी ने इस घटना का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया जिसके बाद यह वीडियो वायरल हो गया। लोग इस वीडियो पर तरह तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। मा’रपीट होते देख महिला पुलिस और अन्य पुलिसकर्मी पहुंचे तो दोनों को किसी तरह अलग किया। दोंनों महिलाओं को अलग कर पूछा तो पता चला कि युवती ने एक महिला को आंटी कह दिया था।
देखें घटना की पूरी वीडियो :
महिला थाना प्रभारी निरीक्षक कंचन कटियार ने बताया कि बाजार में भीड़भाड़ थी। इसी दौरान महिला और किशो’री में विवाद हो गया था। दोनों के परिजन आ गए और किसी के भी खिलाफ शिकायत नहीं दी गई।
इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन की शुरुआत 22 मार्च से होने की संभावना है।…
टीम इंडिया के दिगग्ज बल्लेबाज विराट कोहली दूसरी बार पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी…
रवीना टंडन बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री हैं। उन्होंने कई प्रमुख फिल्मों में अभिनय किया…
साल 2023 खत्म हो चुका है। भारतीय क्रिकेट टीम के लिए 2023 का आकलन कर…
टीवी के प्रसिद्ध क्राइम शो सीआईडी (CID) में 'फ्रेडरिक्स' की भूमिका के लिए सबसे लोकप्रिय…
भारतीय टीम के वर्ल्ड कप फाइनल में हार के बाद भारतीय क्रिकेट फैंस काफी दुःखी…