महिला हो या पुरुष हर किसी के जीवन में कुछ ऐसी बातें होती हैं जिन्हें वे किसी दूसरे के साथ शेयर नहीं करना चाहते। यहां तक कि अपने जीवनसाथी के साथ भी नहीं। अगर बात करें औरतों की तो, कई बातें ऐसी होती हैं, जिनको किन्हीं कारणों की वजह से महिलाएं अपने पति से छुपाकर रखती है। फर्क नहीं पड़ता कि आपकी लव मैरेज हैं या अरेंज मैरेज। हर महिला के कुछ सीक्रेट्स होते हैं जिनको वे अपने पति को कभी नहीं बताती।
इस पोस्ट में हम महिलाओं के उन्हीं सीक्रेट्स से पर्दा उठा रहे हैं, जिनको ज्यादातर शादीशुदा महिलाएं अपने पति के साथ शेयर करने से हिचकती हैं। तो चलिए जानते हैं महिलाओं के वे कौन-कौन से राज है..
हर महिला का एक सीक्रेट क्रश होता है। इसके बारे में कोई भी महिला अपने पति को नहीं बताती है। यह बात महिलाएं हमेशा छुपाकर रखती हैं। दरअसल, किसी के ऊपर क्रश होना बहुत स्वाभाविक सी बात है इसमें कोई बुराई नहीं है। लेकिन शादी के बाद महिलाएं पति के सामने कभी भी अपने क्रश का जिक्र नहीं करती। क्योंकि उनको डर होता है कि कहीं इससे उनके रिश्ते में खटास ना आ जाएं। हालांकि कुछ औरतें यह राज अपनी सबसे खास सहेली को बता देती है लेकिन पति को इस बारे में जरा सी भी भनक नहीं लगने देती।
हर पति-पत्नी के बीच अक्सर कुछ बातों को लेकर छोटा-मोटा झगड़ा होता रहता है। दांपत्य जीवन में झगड़ा होना आम बात है क्योंकि किसी बात को लेकर दो अलग-अलग इंसानों की अलग-अलग सोच होती है। बहुत बार ऐसा होता है कि पति-पत्नी में जब किसी चीज को लेकर सहमति नहीं बनती तो मतभेद हो जाते हैं। लेकिन कई बार किसी मुद्दे पर जब महिलाओं की सोच अपने पति से मेल नहीं खाती तो वे इस बात को पति को बताने की बजाय उनसे छुपा लेती है और बाहरी मन से सहमति जताने का ढोंग करती हैं।
पति-पत्नी के खास पलों को लेकर ज्यादातर महिलाएं अपने पति से खुलकर बात करना पसंद नहीं करती। वे हमेशा अपने पति को यह बताने में असहज महसूस करती हैं कि उनको खास पलों के दौरान कैसा फील हुआ। जब पति अपनी पत्नी से यह पूछने की कोशिश करता है कि उनको खास पलों में कैसा महसूस हुआ तो महिलाएं हमेशा आधा-अधूरा सच ही अपने पति को बताती है और अपने मन की भावना को बाहर नहीं आने देती।
औरतों को कुछ पर्सनल बीमारियां होती हैं। जब भी कोई महिला किसी बीमारी से गुजर रही होती हैं तो वह इसके बारे में अपने पति को नहीं बताती क्योंकि उसे लगता है कि जब उसके पति को उनकी बीमारी का पता लगेगा तो वह परेशान हो जाएगा व अधिक चिंता करने लगेगा। इस कारण महिलाएं अपनी पर्सनल प्रॉब्लमस को अपने पति से छुपाकर रखती हैं।
प्रत्येक महिला का कम-से-कम एक ऐसा खास दोस्त जरूर होता है जिसको उसके बारे में सब पता होता है और वह महिला अपने उस खास दोस्त या सहेली को अपने रिलेशन में बारे में सब कुछ बता देती हैं। लेकिन वह अपने पति को कहती हैं कि वह हमारी निजी जिंदगी के बारे में किसी से कोई बात शेयर नहीं करती।
कोई भी व्यक्ति अपने अतीत को नहीं भुलता। महिलाएं भी अपने अतीत को हमेशा याद रखती हैं वे कभी भी अपने पुराने लवर को नहीं भुलती। लेकिन अपने एक्स के बारे में अपने पति को कुछ नहीं बताती है। अपने पुराने पार्टनर के साथ पास्ट में बिताए गए उन प्यार भरे लम्हों को हमेशा सीक्रेट रखती हैं। क्योंकि उनको लगता है कि अगर इसके बारे में उनके पति को पता चला तो उनका दिल टूट सकता है।
हर महिला अपने पति से कुछ पैसे छुपाकर रखती हैं। घरेलू खर्चों से जितने भी पैसे बचते हैं उनको महिलाएं अपने पति को वापिस देने की बजाय छुपाकर रख देती हैं। वे ऐसा एक-दो बार नहीं बल्कि हमेशा करती हैं। लेकिन उनका मकसद भी अच्छा होता है क्योंकि अचानक पैसों की जरुरत पड़ने पर इन्हीं पैसों से अपने पति और परिवार की मदद करती हैं।
महिलाओं की मेक-अप के प्रति दिवानगी कोई छुपी नहीं है। हर महिला को मेक-अप बहुत पसंद होता है। लेकिन वे कभी भी अपने मेक-अप सीक्रेट्स के बारे में पति को नहीं बताती क्योंकि वे नहीं चाहती कि उनके पति को यह पता चले कि वो अपने आप को सुंदर बनाने के लिए कौन-कौन से जतन करती है।
तो ये थी महिलाओं की कुछ सीक्रेट बातें जिन्हें वो अपने पति से छुपाकर रखती हैं। हालांकि जरूरी नहीं कि हर महिला ऐसा करती हो परंतु महिलाओं की मनोवैज्ञानिक पृवत्ति को देखते हुए ज्यादातर महिलाओं के केस में ये बातें कॉमन मिलती हैं। आपको यह पोस्ट कैसी लगी ? इसके बारे में हमें नीचे कमेंट करके जरूर बताएं।
यह भी पढ़ें : शादीशुदा महिलाओं को किसी भी कीमत पर दूसरों से शेयर नहीं करनी चाहिए अपनी ये पांच चीजें
इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन की शुरुआत 22 मार्च से होने की संभावना है।…
टीम इंडिया के दिगग्ज बल्लेबाज विराट कोहली दूसरी बार पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी…
रवीना टंडन बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री हैं। उन्होंने कई प्रमुख फिल्मों में अभिनय किया…
साल 2023 खत्म हो चुका है। भारतीय क्रिकेट टीम के लिए 2023 का आकलन कर…
टीवी के प्रसिद्ध क्राइम शो सीआईडी (CID) में 'फ्रेडरिक्स' की भूमिका के लिए सबसे लोकप्रिय…
भारतीय टीम के वर्ल्ड कप फाइनल में हार के बाद भारतीय क्रिकेट फैंस काफी दुःखी…