Categories: खेल जगत

विराट कोहली vs गौतम गंभीर: मैदान पर लड़ाई करके अपना ही करोड़ों का नुकसान करवा बैठे दोनों दिग्गज

लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर बैंगलोर के बीच खेले गए मैच के बाद विराट कोहली और गौतम गंभीर एक दूसरे से भीड़ गए। दोनों ही काफी एग्रेसिव खिलाड़ी हैं और कई बार मैदान पर अपनी भावनाओं को काबू में नहीं रख पाते और गुस्सा हो जाते हैं। कल‌ रात खेले गए मैच में भी ऐसा ही नजारा देखने को मिला।

लखनऊ सुपर जाएंट्स के मेंटर गौतम गंभीर, और आरसीबी के बल्लेबाज विराट कोहली और लखनऊ की टीम के तेज गेंदबाज नवीन उल हक को दोषी पाते हुए भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने भारी जुर्माना लगाया है। बीसीसीआई ने इस घटना की निंदा की है और खेल की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाले खिलाड़ियों पर सख्त एक्शन लिया है।

आईपीएल के कोड ऑफ कंडक्ट को ब्रीच करने के लिए गौतम गंभीर पर मैच फीस का 100 फीसदी जुर्माना लगाया गया है। आरसीबी के खिलाड़ी विराट कोहली की भी 100 फीसदी मैच फीस काटी जाएगी। इसके अलावा नवीन उल हक को मैच फीस का 50 फीसदी जुर्माना देना होगा। बता दें कि पहले नवीन और विराट के बीच झड़प हुई थी और फिर गंभीर और विराट के बीच तू-तू, मैं-मैं हुई थी।

गौतम गंभीर और विराट कोहली ने आईपीएल के कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.21 के लेवल 2 के अपराध को स्वीकार किया है, जबकि नवीन उल हक ने आईपीएल की आचार संहिता के आर्टिकल 2.21 के लेवल 1 के अपराध को स्वीकार किया है। ऐसे में इस पर आगे कोई सुनवाई नहीं होगी। मैच रेफरी ने इसकी शिकायत बोर्ड से की थी। आर्टिकल 2.21 में बताया गया कि वह आचरण जिससे खेल की बदनामी हो, उसमें ये सजा मिलेगी।

किस खिलाड़ी पर कितना जुर्माना लगा?

विराट कोहली- 1.07 करोड़ (100%)
गौतम गंभीर- 25 लाख (100%)
नवीन-उल-हक- 1.79 लाख (50%)

Recent Posts

आईपीएल 2024 शुरू होने से पहले धोनी की टीम चेन्नई को लगा झटका, बड़ा बल्लेबाज हुआ टीम से बाहर

इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन की शुरुआत 22 मार्च से होने की संभावना है।…

March 4, 2024

दूसरी बार‌ पिता बने विराट कोहली, सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी‌ जानकारी

टीम इंडिया के दिगग्ज बल्लेबाज विराट कोहली दूसरी बार पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी…

February 20, 2024

रवीना टंडन की बेटी खूबसूरती के मामले में बड़ी-बड़ी हीरोइनों को देती है मात, देखिए 15 तस्वीरें

रवीना टंडन बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री हैं। उन्होंने कई प्रमुख फिल्मों में अभिनय किया…

January 11, 2024

साल 2023 में भारतीय खिलाड़ियों ने बनाए 5 ऐसे रिकॉर्ड जिनका टूटना लगभग नामुमकिन

साल 2023 खत्म हो चुका है। भारतीय क्रिकेट‌ टीम के लिए 2023 का आकलन कर…

January 1, 2024

CID में ‘फ्रेडी’ का किरदार निभाने वाले एक्टर दिनेश फडनीस का निधन

टीवी के प्रसिद्ध क्राइम शो सीआईडी (CID) में 'फ्रेडरिक्स' की भूमिका के लिए सबसे लोकप्रिय…

December 5, 2023

ऐश्वर्या राय पर‌ घटिया बयान के बाद अब्दुल रज्जाक ने फिर से वर्ल्डकप में भारत की हार पर दिया विवादित बयान

भारतीय टीम के वर्ल्ड कप फाइनल में हार के‌ बाद भारतीय क्रिकेट फैंस काफी दुःखी…

November 24, 2023