Categories: खेल जगत

विराट अंकल! क्या मैं वामिका को डेट पर ले जा सकता हूं?’ प्लेकार्ड देखकर भड़की बॉलीवुड अभिनेत्री

इंडियन प्रीमियर लीग का जूनून लोगों के सिर चढ़कर बोलता है। हर मैच में हजारों की संख्या में लोग स्टेडियम में मैच देखने जाते हैं, उनमें से कई लोग अपने घर से तरह तरह पोस्टर्स और प्लेकार्ड बनाकर ले जाते हैं। कुछ पोस्टर्स ऐसे होते हैं जिन पर आईपीएल के कैमरामैन की नजर पड़ जाती है और सोशल मीडिया के दौरान में वे काफी वायरल हो जाते हैं। कुछ ऐसा ही हुआ रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हुए एक मैच के दौरान।

दरअसल, इन दिनों सोशल मीडिया पर एक बच्चे का प्लेकार्ड इन दिनों काफी वायरल हुआ था। दरअसल, एक बच्चे के हाथ में दिखे प्लेकार्ड में भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली की बेटी को लेकर कुछ ऐसा लिखा गया था जो किसी को तो पसंद आया लेकिन कई लोगों ने कई तरह के सवाल उठाये। इस पोस्टर पर अब बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

क्या लिखा था बच्चे के प्लेकार्ड पर ?

मैच के दौरान हाथ में प्लेकार्ड लिए खड़े बच्चे ने लिखा था, ‘हाय विराट अंकल! क्या मैं वामिका को डेट पर ले जा सकता हूं?’ इस फोटो के वायरल होते ही लोग भड़क गए। आपको पता होगा कि विराट कोहली की बेटी वामिका अभी बहुत छोटी है और कोहली और अनुष्का उसे लाइमलाइट से दूर ही रखते हैं।

इस प्लेकार्ड के सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूज़र्स ने बच्चे के माता-पिता को खूब भला बुरा कहा और कटाक्ष किए। कुछ लोगों ने कहा कि यह किसी भी प्रकार से सही नहीं है तो वहीं कुछ यूज़र्स ने सवाल किया कि फेमस होने के लिए यह घटिया हरकत नहीं करनी चाहिए।

बच्चे के पिता को कंगना रनौत का जवाब

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत इसको लेकर बच्चे के माता-पिता पर भड़क गईं। उन्होंने ट्वीट किया,’मासूम बच्चों को ये बेहूदा बातें ना सीखायें, इससे आप मॉडर्न या कूल नहीं अश्लील और फूल लगते हो।’ जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले कंगना रनौत ने विराट कोहली और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के महाकाल मंदिर में दर्शन करने जाने को लेकर उनकी तारीफ करते हुए कहा था कि यह पावर कपल देश में लोगों के लिए एक उदारहण पेश कर रहे हैं।

Recent Posts

आईपीएल 2024 शुरू होने से पहले धोनी की टीम चेन्नई को लगा झटका, बड़ा बल्लेबाज हुआ टीम से बाहर

इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन की शुरुआत 22 मार्च से होने की संभावना है।…

March 4, 2024

दूसरी बार‌ पिता बने विराट कोहली, सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी‌ जानकारी

टीम इंडिया के दिगग्ज बल्लेबाज विराट कोहली दूसरी बार पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी…

February 20, 2024

रवीना टंडन की बेटी खूबसूरती के मामले में बड़ी-बड़ी हीरोइनों को देती है मात, देखिए 15 तस्वीरें

रवीना टंडन बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री हैं। उन्होंने कई प्रमुख फिल्मों में अभिनय किया…

January 11, 2024

साल 2023 में भारतीय खिलाड़ियों ने बनाए 5 ऐसे रिकॉर्ड जिनका टूटना लगभग नामुमकिन

साल 2023 खत्म हो चुका है। भारतीय क्रिकेट‌ टीम के लिए 2023 का आकलन कर…

January 1, 2024

CID में ‘फ्रेडी’ का किरदार निभाने वाले एक्टर दिनेश फडनीस का निधन

टीवी के प्रसिद्ध क्राइम शो सीआईडी (CID) में 'फ्रेडरिक्स' की भूमिका के लिए सबसे लोकप्रिय…

December 5, 2023

ऐश्वर्या राय पर‌ घटिया बयान के बाद अब्दुल रज्जाक ने फिर से वर्ल्डकप में भारत की हार पर दिया विवादित बयान

भारतीय टीम के वर्ल्ड कप फाइनल में हार के‌ बाद भारतीय क्रिकेट फैंस काफी दुःखी…

November 24, 2023