अजब-गजब

इन आठ आदतों वाली लड़कियों से सख्त नफरत करते हैं लड़के

आजकल के लड़के और लड़कियों में दोस्ती आम हो गयी है। डिजिटलीकरण के इस युग में लड़के और लड़कियां एक दूसरे का सोशल स्टेटस देखकर एक दूसरे से दोस्ती कर लेते हैं। लेकिन फिर कुछ खूबियाँ होती है जो एक लड़का एक लड़की में और एक लड़की एक लड़के में ढूंढ़ती है। कभी-कभी ऐसा होता है कि जब लड़का-लड़की दोस्त बनते हैं तो उनकी यह दोस्ती ज्यादा दिन तक नहीं चल पाती है। क्योंकि इस दोस्ती की दीवार झूठ होती है, जिसका पर्दाफाश होने से यह दीवार ढह जाती है।

लड़के लड़कियों को इम्प्रेस करने के तरह-तरह के हथकंडे अपनाते हैं। झूठ बोलते हैं, अपना स्टेटस अपडेट करते हैं। इन सब चीज़ों के बावजूद जिस तरह से लड़कियां लड़कों में गुण देखती हैं उसी तरह लड़के भी लड़कियों में कुछ चीज़ें नोटिस करते हैं। अगर ये अवगुण लड़कियों में होते है तो लड़की चाहे जितनी भी खूबसूरत हो लड़के उससे दूर ही भागते हैं।

आइये आज लड़कियों के बारें में ऐसी ही कुछ चीज़ें जानते हैं जो लड़कों को बिल्कुल भी पसंद नहीं आती हैं।

1. अकड़ू और रौबदार लड़कियां :

जो लड़की स्वभाव की अकड़ू और नखरे दिखाने वाली होती है, लड़के उससे दूर ही भागते हैं। लड़कों को पसंद नहीं होता है कि कोई लड़की उन पर बिना किसी बात के रौब झाड़े। जो लड़कियां अपने आप को ज्यादा ओवरस्मार्ट दिखाने की कोशिश करती हैं लड़के उन्हें भी नापसंद करते हैं।

2. परिवार को लेकर ज्यादा हाँकना :

लड़के उन लड़कियों से रिश्ता रखने में अनकम्फर्टेबल महसूस करते हैं जो अपने परिवार को लेकर बड़ी-बड़ी बातें करती हैं। ऐसी लड़कियां लड़कों को एहसास दिलाती रहती हैं कि उनका परिवार उनसे बड़ा और रईस है। कुछ लड़कियां रिश्तेदार को लेकर भी बहुत बहुत डींगे मारती है। लड़के ऐसी लड़कियों को घास डालना पसंद नहीं करते हैं जो अपने अमेरिका और यूरोप में रहने वाले रिश्तेदारों के बारे में बताएं।

3. हर बात पे पूछने वाली ‘कैसी लग रही हूँ मै?’ :

जो लड़की बात-बात पे लड़कों से पूछती रहती हैं वह कैसी लग रहीं है? तो लड़कों को लगता है कि ऐसी लड़कियां सिर्फ अपनी तारीफ पाना चाहती है। शुरू-शुरू में तो लड़के तारीफ़ करते हैं लेकिन बाद उन्हें इस प्रश्न से गुस्सा आने लगता है। जो लड़कियां बहुत ज्यादा काम करती है लड़के उनसे भी दूर रहने की कोशिश करते हैं।

4. ज्यादा मेकअप करने वाली लड़कियां :

जो लड़कियां ज्यादा सजती-सवरती हैं, लड़के उनसे भी दूर भागते हैं। लड़कों को लगता है कि ऐसी लड़कियां सज-धज कर दूसरों को दिखाने और उन्हें इम्प्रेस करने की कोशिश करती हैं। यही बात लड़कों को पसंद नहीं आती है। लड़कियों के ज्यादा मेकअप करने से लड़कों में इन्सेक्युरिटी आती है। ऐसी लड़कियां लड़कों का खर्चा भी बहुत कराती है क्योंकि इन्हें कपड़े और मेकअप के सामान ज्यादा खरीदने होते हैं।

5. हर बात पर रोने वाली लड़कियां :

लड़के उन लड़कियों से दूर ही रहना पसंद करते हैं जो बहुत ज्यादा भावुक होती है। ऐसी लड़कियां छोटी-छोटी बात को लेकर इमोशनल हो जाती है और रोने लगती हैं। बात चाहे ख़ुशी की हो या दुःख की, इन्हे बस रोने का मौका चाहिए। लड़कों को लगता है ऐसी लड़कियों के पास शिकायत का बड़ा बंडल होता है जिसे ये हमेशा अपनी रोनी सूरत से बताती रहती हैं। ऐसी लड़कियों से लड़के बहुत ही इरिटेट होते हैं।

6. बहुत ज्यादा सिंपल लड़की :

लड़के उन लड़कियों से भी किनारा करते हैं जो बहुत ही सिंपल होती है। लड़के इन लड़कियों को बहनजी टाइप बोलते हैं। जमाने के हिसाब से लड़के मॉडर्न और सिम्पलसिटी दोनों के मिश्रण को पसंद करते हैं। ज्यादा सीधी लड़की के साथ रहने से उन्हें लगता है कि उनकी लाइफ बोरिंग हो जाती है।

7. सेल्फी का हैंगओवर :

लड़कियों का ज्यादा सेल्फी आबसेस्सड होना भी लड़कों को अखरता है। लड़कों को सेल्फी लेने का शौक होता है लेकिन वो लड़कियां जो अपने लगभग हर पल को सेल्फी के रूप में कैद करने की कोशिश करती हैं, लड़के ऐसी लड़कियों से दूर ही रहना पसंद करते हैं। जब भी कहीं घूमने जाओ तो लड़की अगर अपनी सेल्फी लेने में व्यस्त रहती है तो लड़कों को लगता है वह एक चलती-फिरती फोटोग्राफी की दुकान के साथ घूम रहे हैं।

8. चुगलखोर लड़कियां :

कहा जाता है महिलाओं के पेट में कुछ भी नहीं पचता है। उन्हें जो कुछ भी पता होता है वह दूसरी महिलाओं से जाकर कह देती है। कई बार इससे लड़ाई झगड़ा या मनमुटाव जैसी स्थिति आ जाती है। कुछ लड़कियों में यह स्वभाव ज्यादा होता है। लड़के ऐसी लड़की को बिल्कुल भी पसंद नहीं करते हैं जो आये दिन इधर की बात उधर करती रहती है।

यह भी पढ़ें : चाणक्‍य के अनुसार शादी करने से पहले पति-पत्नी को जरूर देख लेने चाहिए ये पांच गुण

Recent Posts

आईपीएल 2024 शुरू होने से पहले धोनी की टीम चेन्नई को लगा झटका, बड़ा बल्लेबाज हुआ टीम से बाहर

इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन की शुरुआत 22 मार्च से होने की संभावना है।…

March 4, 2024

दूसरी बार‌ पिता बने विराट कोहली, सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी‌ जानकारी

टीम इंडिया के दिगग्ज बल्लेबाज विराट कोहली दूसरी बार पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी…

February 20, 2024

रवीना टंडन की बेटी खूबसूरती के मामले में बड़ी-बड़ी हीरोइनों को देती है मात, देखिए 15 तस्वीरें

रवीना टंडन बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री हैं। उन्होंने कई प्रमुख फिल्मों में अभिनय किया…

January 11, 2024

साल 2023 में भारतीय खिलाड़ियों ने बनाए 5 ऐसे रिकॉर्ड जिनका टूटना लगभग नामुमकिन

साल 2023 खत्म हो चुका है। भारतीय क्रिकेट‌ टीम के लिए 2023 का आकलन कर…

January 1, 2024

CID में ‘फ्रेडी’ का किरदार निभाने वाले एक्टर दिनेश फडनीस का निधन

टीवी के प्रसिद्ध क्राइम शो सीआईडी (CID) में 'फ्रेडरिक्स' की भूमिका के लिए सबसे लोकप्रिय…

December 5, 2023

ऐश्वर्या राय पर‌ घटिया बयान के बाद अब्दुल रज्जाक ने फिर से वर्ल्डकप में भारत की हार पर दिया विवादित बयान

भारतीय टीम के वर्ल्ड कप फाइनल में हार के‌ बाद भारतीय क्रिकेट फैंस काफी दुःखी…

November 24, 2023