स्वास्थ्य

जानिए मखाना खाने के फायदे, रोजाना सिर्फ 1 मुट्ठी मखाने खाने से मिलते है 7 गजब के फायदे

मखाना, जिसे अंग्रेजी में फॉक्स-नट के नाम से जाना जाता है। यह बहुत ही पौष्टिक चीज है जिससे आपको बहुत सारे फायदे मिलते है। अक्सर नवरात्रि के दिनों में महिलाओं द्वारा इसे बहुत पसंद किया जाता है। बाजार में मिलने वाले अन्य ड्राई-फ्रूट्स जैसे बादाम, अखरोट, पिस्ता, काजू और किशमिश के फायदों के बारे में आपने बहुत सुना होगा लेकिन पौष्टिक तत्वों के मामले में ‘मखाना’ भी बाकी ड्राई-फ्रूट्स से बिल्कुल कम नहीं है।

बतां दें कि मखाने का प्रयोग खाने के अलावा पूजा-पाठ में भी किया जाता है। भारत में प्राचीन काल से ही व्रत व धार्मिक त्‍योहारों में इसका इस्तेमाल होता रहा है। अगर इसमें मौजूद पौषक तत्वों की बात की जाए तो इसमें प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, कैल्शियम, फाइबर, मैग्नीशियम, पोटेशियम, फास्फोरस, आयरन व जिंक काफी मात्रा में पाया जाता है। इन सभी पौषक तत्वों की हमारे शरीर को बहुत आवश्कता होती है। इसलिए इन सब की पूर्ति करने के लिए आप रोजाना 1 मुट्ठी मखाने जरूर खाएं।

आज हम आपको मखाना खाने से होने वाले फायदों के बारे में विस्तार से बताने वाले है। इन सब फायदों के बारे में जानकर आप भी अपनी डाइट में मखाने जरूर शामिल करना चाहेंगे। आप मखाने की खीर व सब्जी बहुत आसानी से बना सकते है। तो चलिए जानते है (makhana khane ke fayde) मखाना खाने के फायदे..

1. जोड़ों का दर्द होगा दूर :

आप जानते होंगे की हमारी हड्डियों के लिए कैल्शियम बहुत जरूरी होता है। कैल्शियम से भरपूर मखाने खाने से आपको जोड़ों के दर्द से बहुत राहत मिलेगी। अगर आप जोड़ों के दर्द व गठिया जैसे रोगों से परेशान है तो कुछ दिन मखाने खाकर देखिए आपको जरूर फर्क नजर आएगा।

2. ब्‍लड प्रेशर होता है कंट्रोल :

आजकल बहुत से लोग हाई ब्लड प्रेशर की बीमारी से ग्रस्त हैं और इस बीमारी से छुटकारा पाना चाहते है। अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं, तो आज ही मखाने खाने शुरू कर दीजिए। क्योंकि इसमें सोडियम बहुत कम होता है और पोटेशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जिससे आपको हाई बीपी से राहत मिलती है। यह शरीर के ब्‍लड प्रेशर लेवल को कंट्रोल रखता है।

3. तनाव कम करने में सहायक :

मानसिक तनाव को दूर करने के लिए भी आप मखाने खा सकते हैं। यह तनाव व अनिद्रा की समस्या को दूर करने वाला फूड है। इसको आप रात को सोने से पहले दूध के साथ खा सकते हैं। इसके सेवन से आपको बेहतर नींद आयेगी। यह आपकी नींद से संबधित सभी प्रकार की समस्याओं को दूर कर देगा।

4. दिल के लिए फायदेमंद :

Source

मखाने में मैग्नीशियम अच्छी-खासी मात्रा में होता है। जब शरीर में ब्लड सर्कुलेशन सही तरीके से नहीं हो पाता तो शरीर के सभी अंगों की कार्यप्रणाली पर इसका असर पड़ता है। मखाने में मौजूद मैग्नीशियम शरीर में ब्‍लड व ऑक्सीजन के सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है। यह हमारे शरीर में ब्लड व ऑक्सीजन के प्रवाह को संतुलित करता है। जिससे ह्रदय की बीमारी होने की संभावना काफी हद तक कम हो जाती है।

मखाना खाने के फायदे, Makhane khane ke fayde :

5. किडनी को करता है मजबूत :

इसमें मीठा बहुत कम होने की वजह से यह स्प्लीन को डिटॉक्‍सीफाइ करता है। किडनी को मजबूत बनाने और खून को साफ रखने के लिए मखानों का नियमित सेवन करना फायदेमंद रहता है। फूल मखाने में एस्‍ट्रीजन गुण भी होते हैं जिससे दस्त से राहत मिलती है।

6. वजन कम करने में फायदेमंद :

मखाना फाइबर का अच्छा स्त्रोत है जबकि इसमे फैट बहुत कम होता है। जिससे आपको वजन घटाने में मदद मिलती है। मखाने में फाइबर ज्यादा मात्रा में होता है, जो आपके शरीर से अतिरिक्त चर्बी को कम करने में मदद करता है। हर रोज स्नेकस के तौर पर एक छोटी कटोरी मखाने खाने से आप आसानी से अपना वजन कम कर सकते हैं।

7. पाचन में सुधार :

एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर मखाना बहुत आसानी से पच जाता है। इसे पचाने के लिए हमारे पाचन-तंत्र का ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती। इसके अलावा जिन बच्चों को भूख कम लगती है उनको भी इसका नियमित सेवन करना चाहिए। यह आपकी भूख बढ़ाने में भी मददगार होता है।

मखाने खाने से उम्र बढ़ने के लक्षण जैसे झुर्रिया और बालों को सफेद होना भी कम होता है। लेकिन इसका सेवन करने से पहले एक बात का अवश्य ध्यान रखें की मखाने कभी भी जरूरत से ज्‍यादा न खाएं। क्योंकि जरूरत से ज्‍यादा खाने पर इससे आपकी हेल्‍थ को नुकसान भी हो सकता है। इसलिए जरूरी है कि डॉक्टर की सलाह लेकर एक निश्चित मात्रा में ही इसका सेवन किया जाए।

यह भी पढ़ें : जमीन पर बैठकर खाना खाने से होते हैं यह पांच आश्चर्यजनक लाभ

Recent Posts

आईपीएल 2024 शुरू होने से पहले धोनी की टीम चेन्नई को लगा झटका, बड़ा बल्लेबाज हुआ टीम से बाहर

इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन की शुरुआत 22 मार्च से होने की संभावना है।…

March 4, 2024

दूसरी बार‌ पिता बने विराट कोहली, सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी‌ जानकारी

टीम इंडिया के दिगग्ज बल्लेबाज विराट कोहली दूसरी बार पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी…

February 20, 2024

रवीना टंडन की बेटी खूबसूरती के मामले में बड़ी-बड़ी हीरोइनों को देती है मात, देखिए 15 तस्वीरें

रवीना टंडन बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री हैं। उन्होंने कई प्रमुख फिल्मों में अभिनय किया…

January 11, 2024

साल 2023 में भारतीय खिलाड़ियों ने बनाए 5 ऐसे रिकॉर्ड जिनका टूटना लगभग नामुमकिन

साल 2023 खत्म हो चुका है। भारतीय क्रिकेट‌ टीम के लिए 2023 का आकलन कर…

January 1, 2024

CID में ‘फ्रेडी’ का किरदार निभाने वाले एक्टर दिनेश फडनीस का निधन

टीवी के प्रसिद्ध क्राइम शो सीआईडी (CID) में 'फ्रेडरिक्स' की भूमिका के लिए सबसे लोकप्रिय…

December 5, 2023

ऐश्वर्या राय पर‌ घटिया बयान के बाद अब्दुल रज्जाक ने फिर से वर्ल्डकप में भारत की हार पर दिया विवादित बयान

भारतीय टीम के वर्ल्ड कप फाइनल में हार के‌ बाद भारतीय क्रिकेट फैंस काफी दुःखी…

November 24, 2023