शादी टालने के लिए ये अजब गजब बहाने बनाती है लड़कियां, सुनकर हंसी नहीं रोक पाएंगे आप

Indian-girl-excuses-to-avoid-marriage

भारत एक विशाल देश है जहां लगभग हर धर्म और समुदाय के लोग रहते हैं, जैसा कि आप सभी जानते हैं कि हमारे देश में सरकार ने महिलाओं के लिए कुछ विशेष कानून बना रखे हैं। एक समय था जब हमारे यहां लड़कियों को सिर्फ घर आंगन तक ही सीमित रखा जाता था लेकिन वर्तमान युग में महिलाओं की बात की जाए तो आज वे हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है। आज की युवा पीढ़ी की सोच बिल्कुल अलग है। अगर लड़कियों की शादी की बात करें तो आजकल बहुत सी लड़कियां शादी के लिए जल्दी तैयार नहीं होती क्योंकि वे अपनी पढ़ाई के लिए और समय चाहती हैं, उनका मानना है अगर वे आत्मनिर्भर होंगी तो ना अपने परिवार को अच्छी तरह संभाल पाएंगी और साथ में खुद की जरूरतों को पूरा कर सकेंगी और यह सही भी है।

जैसा कि आपको पता है लड़कियों को खाने का, घूमने का और शॉपिंग करने का बहुत शौक होता है वे यह सोचती हैं कि अगर उनके पास पैसा होगा तो अपनी सभी जरूरतें पूरी कर सकती हैं इसलिए आत्मनिर्भर होकर शादी करना जरूरी है। लेकिन आज के मॉडर्न युग में लड़कियों के साथ साथ उनके माता-पिता की सोच में भी बदलाव आया है। वे भी यह सोचते हैं कि अगर उनकी लड़की आत्मनिर्भर होती है तो अपने परिवार का लालन-पालन अच्छी तरह से कर सकती है। लेकिन जब किसी लड़की के माता-पिता शादी के लिए दबाव बनाते हैं तो लड़कियां शादी से बचने के लिए कई तरह के बहाने बनाती है, तो चलिए आज हम आपको यही बताते हैं कि लड़कियां अपनी शादी टालने के लिए किस तरह के अजब गजब बहाने बनाती हैं।

शादी टालने के लिए पढ़ाई का बहाना :

girl reading book

जब कभी भी घर में शादी की बात चलती है तो लड़कियां अपने माता पिता को यह कहकर मना कर देती हैं कि अभी उनकी पढ़ाई अधूरी है वह अपनी पढ़ाई पूरी करके ही शादी का निर्णय लेंगी तो यह उनके लिए एक बहुत अच्छा बहाना है पढ़ाई का बहाना करके शादी को टाल सकती हैं।

करियर :

कुछ लड़कियां अपने माता पिता को यह कहकर शादी के लिए मना कर देती है कि अभी उनको अपने करियर पर फोकस करना है वह अपने जीवन में कुछ करके दिखाना चाहती हैं लक्ष्य प्राप्ति के बाद ही शादी के बारे में सोचेंगी। ताकि उनको और उनके परिवार को भविष्य में दिक्कत का सामना न करना पड़े।

बॉयफ्रेंड से प्यार :

शादी टालने के बहाने

अगर माता-पिता लड़की के लिए कोई रिश्ता देखेंगे तो वह बोल देगी कि मैं अपने बॉयफ्रेंड से प्यार करती हूँ वह उससे ही शादी करना चाहती है। वह अपनी पसंद के लड़के से शादी करना चाहती है ताकि वह पूरी जिंदगी खुश रह सके। इस तरह का बहाना भी लड़की के शादी को टालने के लिए असरदार साबित होता है। लेकिन इसके लिए लड़की को अपने माता पिता को मनाना पड़ता हैं क्योंकि हमारे देश में अभी भी बहुत सी जगह है लव मैरिज को सही नहीं माना जाता बल्कि लोग अरेंज मैरिज में ही विश्वास रखते हैं

पहले बड़ी बहन की शादी :

आप सभी ने सुना होगा कि जब तक घर में बड़ी बहन की शादी नहीं हो जाती तब तक छोटी बहन की शादी नहीं होती। इसलिए बड़ी बहन की शादी का बहाना बनाकर लड़कियां शादी के लिए टालमटोल कर जाती है। इस तरह का बहाना बनाकर वे शादी से बच निकलती है।

किसी खास रिश्ते का इंतजार :

perfect life partner

कई लड़कियां अक्सर लव मैरिज के सपने देखती हैं वह अपने लिए एक ऐसा दोस्त पति चाहती है जो उसकी हर ख्वाहिश को पूरा कर सके इसलिए लड़कियां किसी खास रिश्ते के इंतजार का बहाना बनाकर शादी के लिए मना कर देती है। अगर आपको लगता है इनके अलावा भी कोई और बहाना है जो लड़कियां शादी बचने के लिए बनाती हैं तो आप हमें कमेंट करके बता सकते हैं।

यह भी पढ़ें : » बेडरूम में ये गन्दी बात करने से बिगड़ सकता है पति पत्नी का रिश्ता, जानकर दंग रह जायेंगे आप