छोटे बच्चे काफी क्यूट होते हैं ये बात तो आप जानते ही हैं ऐसे में कई बार माता-पिता उनकी छोटी-छोटी गलतियों को नजरंदाज कर देते हैं। आपने कई बार देखा होगा कि कुछ बच्चों को अपने नाखून चबाने की आदत होती हैं। शुरु में तो अभिभावक बच्चे की इस आदत पर ध्यान नहीं देते लेकिन बाद में बच्चे की यह आदत परेशानी का कारण बन जाती हैं, बार बार समझाएं जाने के बावजूद भी बच्चा इस आदत को नहीं छोड़ पाता।
नाखून चबाना दूसरों को दिखने में तो गंदा लगता ही है साथ ही साथ यह आदत बच्चों के स्वास्थ्य के लिए भी हानिकारक होती हैं क्योंकि नाखून चबाने से उनके पेट में गंदगी चली जाती हैं और वे बीमार पड़ जाते हैं। अगर आप भी अपने बच्चे के नाखून चबाने की आदत से परेशान है तो चिंता मत कीजिए, आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे जिनको अपनाकर आप अपने बच्चे की यह खराब आदत आसानी से छुड़वा सकते हैं।
अगर आपका बच्चा नाखून चबाता है तो आप एक काम किजिए उसके नाखूनों पर किसी भी प्रकार की कड़वी चीज लगा दें जैसे कि नीम की पत्तियों का रस। क्योंकि आप जानते हैं कि नीम की पत्तियां काफी कड़वी होती हैं ऐसे में जब आप इनके रस को अपने बच्चे के नाखूनों पर लगाएंगे तो जब भी वह अपने नाखूनों को मुंह से काटने की कोशिश करेगा तो उसको कड़वाहट महसूस होगी। इसके अलावा आप नीम की पत्तियों की जगह मिर्ची पाउडर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। यह आमतौर पर प्रयोग किए जाने वाले सबसे आम उपायों में से एक हैं। ऐसा लगातार करने से कुछ ही दिनों में बच्चा नाखून चबाने छोड़ देगा।
नाखून चबाने कि आदत को रोकने के लिए आप नेल पॉलिश रिमूवर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं यह एक अच्छा विकल्प है। बच्चे के नाखूनों पर नेल पॉलिश रिमूवर लगा दें, इससे होगा ये कि जब भी बच्चा अपने नाखून चबाने की कोशिश करेगा तो नेल पॉलिश रिमूवर के खराब स्वाद के कारण ऐसा नहीं कर पाएगा और जल्दी ही इस आदत को छोड़ देगा।
अगर आपके घर में नेल पॉलिश रिमूवर नहीं है तो उसकी जगह आप खराब स्वाद वाली नेलपॉलिश का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर बच्चा बहुत ज्यादा नाखून चबाता है तो आप उसके नाखूनों पर ऐसी नेलपॉलिश लगा दें जिसका स्वाद काफी खराब हो। क्योंकि जाहिर सी बात है बच्चा जितनी बार भी नाखून चबाने के लिए अपनी अंगुली मुंह में डालेगा, नेलपॉलिश के खराब स्वाद की वजह से उसके मुंह का टेस्ट भी खराब हो जाएगा और वह कुछ ही दिनों में ऐसा करना छोड़ देगा।
क्योंकि बच्चा छोटा होता है वह खुद अपने नाखून नहीं काट सकता इसलिए यह आपकी जिम्मेदारी है कि उसके नाखूनों को ज्यादा बड़ा ना होने दें क्योंकि नाखून बड़े होते है तभी बच्चा उनको काटना शुरु करता है। ऐसे में अगर आप समय-समय पर उनके नाखूनों को काटते रहेंगे तो अपने आप उनकी यह आदत छूट जाएगी। इसके अलावा बड़े नाखूनों में गंदगी भी ज्यादा जमा हो जाती है इसलिए यह बेहद जरूरी है कि सप्ताह में कम से कम एक बार अपने बच्चे के नाखूनों को जरूर कांटे।
यह भी पढ़ें : » मधुमक्खी के काटने पर घरेलू उपचार कैसे करें? जानिए 5 आसान तरीकें जिनसे घर पर ही कर सकते हैं इलाज
इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन की शुरुआत 22 मार्च से होने की संभावना है।…
टीम इंडिया के दिगग्ज बल्लेबाज विराट कोहली दूसरी बार पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी…
रवीना टंडन बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री हैं। उन्होंने कई प्रमुख फिल्मों में अभिनय किया…
साल 2023 खत्म हो चुका है। भारतीय क्रिकेट टीम के लिए 2023 का आकलन कर…
टीवी के प्रसिद्ध क्राइम शो सीआईडी (CID) में 'फ्रेडरिक्स' की भूमिका के लिए सबसे लोकप्रिय…
भारतीय टीम के वर्ल्ड कप फाइनल में हार के बाद भारतीय क्रिकेट फैंस काफी दुःखी…