Categories: खेल जगत

IPL: डेब्यू मैच में अर्जुन तेंदुलकर का हुआ वेंकटेश अय्यर से सामना, लगाए चौके-छक्के, देखें VIDEO

IPL 2023 के 22वें मुकाबले में सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को मुम्बई इंडियंस की तरफ से आईपीएल में डेब्यू करने का मौका मौका। मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने अर्जुन को डेब्यू कैप दी हालांकि इस मैच में कप्तानी सूर्य कुमार यादव के हाथों में थी। मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के मध्य हुए इस मैच में केकेआर के बाएं हाथ के बल्लेबाज़ वेंकटेश अय्यर ने वानखेड़े के मैदान पर मेजबान टीम मुंबई इंडियंस के गेंदबाज़ों की खूब कुटाई की।

वेंकटेश अय्यर ने एक के बाद एक बड़े शॉट्स लगाकर 51 गेंदों पर 104 रनों की तूफानी पारी खेली और कोलकाता को एक अच्छे स्कोर पर पहुंचाने में कामयाब रहे। इस मैच में वेंकटेश का सामना महान बल्लेबाज़ सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के साथ भी हुआ और यहां वेंकटेश ने अर्जुन को भी नहीं बक्शा और चौके छक्के लगाए।

अर्जुन के ओवर में वेंकटेश ने अच्छे शॉट खेले। हालांकि अर्जुन तेंदुलकर ने अच्छी गेंदबाजी की। यह बाएं हाथ का खिलाड़ी अच्छी गेंदबाज़ी कर रहा था, लेकिन यहां वेंकटेश ने आक्रमकता दिखाने का फैसला किया। वेंकटेश ने पांचवीं गेंद पर पहले क्रीज पर खड़े-खड़े गेंद को मिडिल करके चौका लगाया, वहीं अगली ही गेंद पर आगे बढ़कर छक्का मारा।

आईपीएल डेब्यू मैच खेल रहे अर्जुन इस ओवर के बाद दोबारा गेंदबाज़ी करने नहीं आए। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने उनसे पावरप्ले में लगातार दो ओवर करवाए थे, लेकिन वेंकटेश का आक्रमक अंदाज देखकर उन्होंने अपने युवा खिलाड़ी को बैक नहीं बल्कि बचाने का फैसला किया। अर्जुन ने 2 ओवर में 17 रन दिए।


मैच की बात करें तो कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस को 6 विकेट पर 186 रन का लक्ष्य दिया था जिसे मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजों ने आसानी से 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया। मुंबई की ओर से रोहित शर्मा ने 20 रन व ईशान किशन ने 25 गेंदों पर 58 रन की बेहतरीन पारी खेली। पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म में चल रहे सूर्य कुमार यादव ने भी अच्छी वापसी ‌करते हुए 43 रन की कप्तानी पारी खेली। मुंबई इंडियंस ने इस मैच को 5 विकेट से जीत लिया।

Recent Posts

आईपीएल 2024 शुरू होने से पहले धोनी की टीम चेन्नई को लगा झटका, बड़ा बल्लेबाज हुआ टीम से बाहर

इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन की शुरुआत 22 मार्च से होने की संभावना है।…

March 4, 2024

दूसरी बार‌ पिता बने विराट कोहली, सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी‌ जानकारी

टीम इंडिया के दिगग्ज बल्लेबाज विराट कोहली दूसरी बार पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी…

February 20, 2024

रवीना टंडन की बेटी खूबसूरती के मामले में बड़ी-बड़ी हीरोइनों को देती है मात, देखिए 15 तस्वीरें

रवीना टंडन बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री हैं। उन्होंने कई प्रमुख फिल्मों में अभिनय किया…

January 11, 2024

साल 2023 में भारतीय खिलाड़ियों ने बनाए 5 ऐसे रिकॉर्ड जिनका टूटना लगभग नामुमकिन

साल 2023 खत्म हो चुका है। भारतीय क्रिकेट‌ टीम के लिए 2023 का आकलन कर…

January 1, 2024

CID में ‘फ्रेडी’ का किरदार निभाने वाले एक्टर दिनेश फडनीस का निधन

टीवी के प्रसिद्ध क्राइम शो सीआईडी (CID) में 'फ्रेडरिक्स' की भूमिका के लिए सबसे लोकप्रिय…

December 5, 2023

ऐश्वर्या राय पर‌ घटिया बयान के बाद अब्दुल रज्जाक ने फिर से वर्ल्डकप में भारत की हार पर दिया विवादित बयान

भारतीय टीम के वर्ल्ड कप फाइनल में हार के‌ बाद भारतीय क्रिकेट फैंस काफी दुःखी…

November 24, 2023