खेल जगत

IPL 2022: महेंद्र सिंह धोनी ने छोड़ी CSK की कप्तानी, अब ये खिलाड़ी होगा चेन्नई का नया कप्तान

26 मार्च से इंडियन प्रीमियर लीग यानी IPL शुरू होने जा रहा है। इस सीजन का पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के होने वाला है। जिसको लेकर लोगों में काफी उत्साह है लेकिन आईपीएल शुरू होने से दो दिन पहले एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल चेन्नई सुपर किंग्स के अबतक कप्तान रहे महेंद्र सिंह धोनी ने सीएसके की कप्तानी छोड़ दी है।

धोनी को लेकर कई दिन से चर्चा हो रही थी, पहले से कयास लगाए जा रहे थे धोनी कप्तानी छोड़कर किसी दूसरे खिलाड़ी को दे सकते हैं। महेंद्र सिंह धोनी ने सीएसके की कप्तानी छोड़ दी इसकी जानकारी खुद CSK ने ट्वीटर पर दी है। चेन्नई सुपर किंग्स ने यह साफ़ कर दिया हैं कि इस सीजन में धोनी कप्तान नहीं होंगे।

जानिए कौन होगा नया कप्तान

अब आप सोच रहे होंगे कि यदि धोनी ने कप्तानी छोड़ दी तो नया कप्तान किसको बनाया जायेगा। यह भी अब साफ़ हो चुका हैं। बता दें अब धोनी की जगह रविंद्र जडेजा चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान होंगे। इसकी जानकारी चेन्नई सुपर किंग्स नेऑफिशियल अपने ट्विटर हैंडल के माध्यम से दी है। आपको मालूम होगा कि आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन से पहले रविंद्र जडेजा सीएसके द्वारा रिटेन किए सबसे महंगे खिलाड़ी थे। चेन्नई ने उन्हें 16 करोड़ रुपये में रिटेन किया था।


वैसे धोनी ने भले ही कप्तानी छोड़ दी हो लेकिन फैन्स को निराश होने की जरुरत नहीं है क्यूंकि वे खिलाड़ी के तौर पर टीम के साथ जुड़े रहेंगे। जडेजा काफी समय से चेन्नई की तरफ से खेल रहे हैं। वह साल 2012 से चेन्नई की टीम में हैं। रविंद्र जडेजा चेन्नई के भरोसेमंद खिलाडी हैं। बता दें कि वह चेन्नई की कप्तानी करने वाले सिर्फ तीसरे खिलाड़ी हैं। इससे पहले धोनी और सुरेश रैना टीम की कमान संभाल चुके हैं।

धोनी आईपीएल के सफल कप्तान रहे हैं। उन्होंने 213 मैचों में 130 जीत और 81 हार दर्ज करते हुए CSK का नेतृत्व किया है। उनकी कप्तानी में सीएसके चार बार आईपीएल का ख़िताब जीत चुकी है।

Recent Posts

आईपीएल 2024 शुरू होने से पहले धोनी की टीम चेन्नई को लगा झटका, बड़ा बल्लेबाज हुआ टीम से बाहर

इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन की शुरुआत 22 मार्च से होने की संभावना है।…

March 4, 2024

दूसरी बार‌ पिता बने विराट कोहली, सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी‌ जानकारी

टीम इंडिया के दिगग्ज बल्लेबाज विराट कोहली दूसरी बार पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी…

February 20, 2024

रवीना टंडन की बेटी खूबसूरती के मामले में बड़ी-बड़ी हीरोइनों को देती है मात, देखिए 15 तस्वीरें

रवीना टंडन बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री हैं। उन्होंने कई प्रमुख फिल्मों में अभिनय किया…

January 11, 2024

साल 2023 में भारतीय खिलाड़ियों ने बनाए 5 ऐसे रिकॉर्ड जिनका टूटना लगभग नामुमकिन

साल 2023 खत्म हो चुका है। भारतीय क्रिकेट‌ टीम के लिए 2023 का आकलन कर…

January 1, 2024

CID में ‘फ्रेडी’ का किरदार निभाने वाले एक्टर दिनेश फडनीस का निधन

टीवी के प्रसिद्ध क्राइम शो सीआईडी (CID) में 'फ्रेडरिक्स' की भूमिका के लिए सबसे लोकप्रिय…

December 5, 2023

ऐश्वर्या राय पर‌ घटिया बयान के बाद अब्दुल रज्जाक ने फिर से वर्ल्डकप में भारत की हार पर दिया विवादित बयान

भारतीय टीम के वर्ल्ड कप फाइनल में हार के‌ बाद भारतीय क्रिकेट फैंस काफी दुःखी…

November 24, 2023