Categories: खेल जगत

मुकेश अंबानी ने अपने कर्मचारी को गिफ्ट में दिया 1500 करोड़ का घर, जानिए कौन है वो खास कर्मचारी

भारत के दिग्गज उद्योगपति और रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी अक्सर चर्चा में रहते हैं। मुकेश अंबानी दुनिया के सबसे अमीर शख्सियतों में शुमार भारतीय उद्योगपति है। मुकेश अंबानी अपने पिता धीरूभाई अंबानी से मिली विरासत को आगे बढ़ाते हुए एक नए मुकाम पर ले गए जिसमें उन्होंने बहुत मेहनत की। उनकी सफलता के पीछे एक बड़ी वजह उनके कर्मचारी भी है। मुकेश अपने सभी कर्मचारियों के साथ बहुत अच्छा व्यवहार करते हैं और उन्हें बहुत सम्मान देते हैं।

एक बार फिर मुकेश अंबानी ने अपने बेस्ट बॉस होने का उदाहरण दुनिया के सामने पेश किया है। उन्होंने अपने एक कर्मचारी को मुंबई में 1,500 करोड़ रुपए का घर गिफ्ट किया है। आप सोच रहे होंगे कि यह भाग्यशाली कर्मचारी आखिर है कौन? तो चलिए आपको विस्तार से बताते हैं।

दरअसल, मुकेश अंबानी ने अपने जिस कर्मचारी को 1500 करोड़ का घर दिया है। वह मुकेश अंबानी के बहुत करीबी हैं और उनका दाहिना हाथ माने जाते हैं। बिजनेस के हर उतार-चढ़ाव में अंबानी के साथ रहते हैं और अपनी ओर से रिलायंस को और ऊंचे स्तर पर ले जाने के लिए मेहनत करते हैं। ये शख्स कोई और नहीं बल्कि मनोज मोदी है। मनोज मोदी मुकेश अंबानी के करीब रहने वाले सबसे खास कर्मचारियों में से एक हैं।

मुकेश अंबानी द्वारा मनोज मोदी को दिए गए घर की बात करें तो यह 22 मंजिला इमारत का घर है जो 1.7 लाख वर्ग फुट के क्षेत्र में फैला हुआ है। यह घर मुंबई के नेपियन सी रोड पर बना है। घर की कीमत करीब 1500 करोड़ बताई जा रही है।

बता दें कि मनोज मोदी मुकेश अंबानी के बैच मेट हैं और दोनों ने मुंबई की यूनिवर्सिटी डिपार्टमेंट ऑफ केमिकल टेक्नोलॉजी में साथ पढ़ाई की है। मनोज मोदी 1980 के दशक की शुरुआत में रिलायंस से जुड़े थे। उस समय रिलायंस की बागडोर मुकेश अंबानी के पिता धीरूभाई अंबानी के हाथों में थी। मनोज मोदी दशकों से मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी के दोस्त हैं।

रिलायंस के बिजनेस को बढ़ाने में मनोज मोदी की अहम भूमिका रही है। बिजनेस के लिहाज से उनका दिमाग बहुत तेज चलता है। मनोज मोदी वर्तमान में रिलायंस रिटेल और रिलायंस जियो में निदेशक के रूप में कार्यरत हैं। अप्रैल 2020 में सोशल मीडिया दिग्गज फेसबुक के साथ रिलायंस जियो की जो डील हुई थी, उसकी अगुवाई मनोज मोदी ने ही की थी। जियो प्लेटफॉर्म्स ने फेसबुक के साथ 43 हजार करोड़ रुपये की डील की थी।

मुकेश अंबानी द्वारा मनोज मोदी को गिफ्ट में दिया गया घर तलाटी एंड पार्टनर्स एलएलपी द्वारा डिजाइन किया गया है।

Recent Posts

आईपीएल 2024 शुरू होने से पहले धोनी की टीम चेन्नई को लगा झटका, बड़ा बल्लेबाज हुआ टीम से बाहर

इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन की शुरुआत 22 मार्च से होने की संभावना है।…

March 4, 2024

दूसरी बार‌ पिता बने विराट कोहली, सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी‌ जानकारी

टीम इंडिया के दिगग्ज बल्लेबाज विराट कोहली दूसरी बार पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी…

February 20, 2024

रवीना टंडन की बेटी खूबसूरती के मामले में बड़ी-बड़ी हीरोइनों को देती है मात, देखिए 15 तस्वीरें

रवीना टंडन बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री हैं। उन्होंने कई प्रमुख फिल्मों में अभिनय किया…

January 11, 2024

साल 2023 में भारतीय खिलाड़ियों ने बनाए 5 ऐसे रिकॉर्ड जिनका टूटना लगभग नामुमकिन

साल 2023 खत्म हो चुका है। भारतीय क्रिकेट‌ टीम के लिए 2023 का आकलन कर…

January 1, 2024

CID में ‘फ्रेडी’ का किरदार निभाने वाले एक्टर दिनेश फडनीस का निधन

टीवी के प्रसिद्ध क्राइम शो सीआईडी (CID) में 'फ्रेडरिक्स' की भूमिका के लिए सबसे लोकप्रिय…

December 5, 2023

ऐश्वर्या राय पर‌ घटिया बयान के बाद अब्दुल रज्जाक ने फिर से वर्ल्डकप में भारत की हार पर दिया विवादित बयान

भारतीय टीम के वर्ल्ड कप फाइनल में हार के‌ बाद भारतीय क्रिकेट फैंस काफी दुःखी…

November 24, 2023