रोचक जानकारी

मुरादाबाद के RSS कार्यवाह विपिन चौधरी ने माउंट एवरेस्ट पर भगवा झंडा फहराकर रचा इतिहास

माउंट एवरेस्ट दुनिया की सबसे ऊंची चोटी हैं जिसको फतह करने का सपना हर पर्वतारोही देखता है। हर साल दुनियाभर के हजारों पर्वतारोही माउंट एवरेस्ट की चोटी पर चढ़ने का प्रयास करते हैं लेकिन उनमें से कुछ ही सफल हो पाते हैं। हाल ही में उत्तरप्रदेश के एक युवक ने माउंट एवरेस्ट पर सफलतापूर्वक चढ़ाई करके भारत का नाम रोशन किया है। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद शहर में रहने वाले इस युवक का नाम विपिन चौधरी हैं। इन्होंने माउंट एवरेस्ट पर चढ़कर भगवा झंडा भी फहराया है जिसकी बहुत चर्चा हो रही है।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़े हैं विपिन चौधरी :

माउंट एवरेस्ट को फतह करने वाले विपिन चौधरी मुरादाबाद शहर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के महानगर सह कार्यवाह हैं। विश्व की सबसे ऊंची और जटिल चोटी पर इन्होंने एक नया कारनामा रच दिया है। माउंट एवरेस्ट पर ‘भगवा ध्वज’ फहराने वाले विपिन चौधरी ऐसे पहले शख्स बन गए हैं। ऐसा करने पर संघ एवं भारतीय हिंदू संस्कृति के प्रसंशकों से विपिन को खूब सारी बधाइयां और शुभकामनाएं मिल रही हैं साथ ही लोग उनकी काफी तारीफ कर रहे हैं।

भगवा ध्वज फहराने के पीछे कारण :

इससे पहले कि आप यह सोचें कि इन्होंने अपने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे की जगह भगवा झंडा ही क्यों फहराया ? आपको बता दें कि इन्होंने सिर्फ भगवा ध्वज ही नहीं बल्कि राष्ट्रीय ध्वज की भी मर्यादा रखी है और भगवा ध्वज के साथ-साथ माउंट एवरेस्ट पर तिरंगे को फहराकर देश का मान बढ़ाया है। बता दें कि उगते हुए सूर्य के समान भगवा रंग भारतीय संस्कृति की आध्यात्मिक ऊर्जा, पराक्रमी परंपरा एवं विजय भाव का प्रतीक माना जाता है।

संघ ने भगवा ध्वज को गुरु के प्रतीक रूप में स्वीकार किया है जो कि हजारों वर्षों से राष्ट्र और धर्म का ध्वज रहा है। RSS से जुड़े पर्वतारोही विपिन चौधरी ने माउंट एवरेस्ट की चोटी पर भगवा ध्वज फहराकर आरएसएस के स्वयंसेवक की तरह ध्वज को नमन भी किया।

पहले भी कई ऊंची चोटियों को फतह कर चुके हैं विपिन :

विपिन चौधरी 27 वर्ष के है और फिलहाल केजीके डिग्री कॉलेज में लॉ की पढाई कर रहे हैं। पढ़ाई के साथ-साथ वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की गतिविधियों में भी हिस्सा लेते रहते हैं। वैसे बता दें कि विपिन को पर्वतों पर चढ़ाई करने का बहुत शौक है और वे माउंट एवरेस्ट से पहले भी वह एल्ब्रुस और किलीमंजारों की शिखरों पर चढ़कर अपना लौहा बनवा चुके हैं।

अगर उनके (Mount Everest) माउंट एवरेस्ट चढ़ाई अभियान की बात करें तो उन्होंने 2 अप्रैल को चढ़ाई शुरू की थी। 12 सदस्यीय समूह में विपिन चौधरी उत्तरप्रदेश से अकेले पर्वतारोही थे। विपिन ने 22 मई की सुबह नौ बजे यह सफलता हासिल की और माउंट एवरेस्ट पर भगवा झंडा फहराकर इतिहास रच दिया। जब विपिन के आस-पड़ोस और रिश्तेदारों को उनकी इस उपलब्धि की खबर मिली तो उनके घर बधाई देने वालों का तांता लग गया। विपिन के माता-पिता को अपने बेटे पर काफी गर्व महसूस हुआ। विपिन के पिता गजेंद्र सिंह, पुलिस में सब-इंस्पेक्टर के तौर पर कार्यरत हैं। जबकि उनकी मां पूनम चौधरी हाउसवाइफ हैं।

यह भी पढ़ें : जूस बेचने वाला शख्स कैसे बना संगीत सम्राट, जानिए गुलशन कुमार के जीवन से जुड़ी कुछ खास बातें

Recent Posts

आईपीएल 2024 शुरू होने से पहले धोनी की टीम चेन्नई को लगा झटका, बड़ा बल्लेबाज हुआ टीम से बाहर

इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन की शुरुआत 22 मार्च से होने की संभावना है।…

March 4, 2024

दूसरी बार‌ पिता बने विराट कोहली, सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी‌ जानकारी

टीम इंडिया के दिगग्ज बल्लेबाज विराट कोहली दूसरी बार पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी…

February 20, 2024

रवीना टंडन की बेटी खूबसूरती के मामले में बड़ी-बड़ी हीरोइनों को देती है मात, देखिए 15 तस्वीरें

रवीना टंडन बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री हैं। उन्होंने कई प्रमुख फिल्मों में अभिनय किया…

January 11, 2024

साल 2023 में भारतीय खिलाड़ियों ने बनाए 5 ऐसे रिकॉर्ड जिनका टूटना लगभग नामुमकिन

साल 2023 खत्म हो चुका है। भारतीय क्रिकेट‌ टीम के लिए 2023 का आकलन कर…

January 1, 2024

CID में ‘फ्रेडी’ का किरदार निभाने वाले एक्टर दिनेश फडनीस का निधन

टीवी के प्रसिद्ध क्राइम शो सीआईडी (CID) में 'फ्रेडरिक्स' की भूमिका के लिए सबसे लोकप्रिय…

December 5, 2023

ऐश्वर्या राय पर‌ घटिया बयान के बाद अब्दुल रज्जाक ने फिर से वर्ल्डकप में भारत की हार पर दिया विवादित बयान

भारतीय टीम के वर्ल्ड कप फाइनल में हार के‌ बाद भारतीय क्रिकेट फैंस काफी दुःखी…

November 24, 2023