खेल जगत

उमरान मलिक की रफ्तार देखकर पाकिस्तानी गेंदबाज शाहीन अफरीदी को हुई जलन, तंज कसते हुए कही ये बात

इस साल आईपीएल में जिस गेंदबाज का नाम छाया रहा उसका नाम है उमरान मलिक। इस भारतीय तेज गेंदबाज ने अपनी तेज रफ्तार से बल्लेबाजों के पसीने छुटा दिए। 150kmph से भी तेज रफ्तार गेंदबाजी करते हुए उमरान मलिक ने फास्टेस्ट डिलेवरी ऑफ द मैच के सभी अवॉर्ड जीते। हालांकि फाइनल मैच में उनका रिकॉर्ड गुजरात टाइटंस के गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन ने तोड़ दिया। उमरान की इस तेज गेंदबाजी पर पाकिस्तान से भी रिएक्शन आया है।

पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी ने उमरान को लेकर तंज कसा है। वो ही शाहीन अफरीदी जिसको पिछले साल वर्ल्ड कप में मैथ्यू वेड ने तीन छक्के लगाए थे। शाहीन की गिनती पाकिस्तान के टॉप गेंदबाजों में होती है। शाहीन अफरीदी ने वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज की शुरुआत से पहले आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उमरान पर तंज कसते हुए कहा कि “स्पीड से कुछ नहीं होता है, अगर आपके पास लाइन, लेंथ और स्विंग नहीं है।”

आईपीएल 2022 में उमरान मलिक उ 14 मैचों में 22 विकेट लिए। वह टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले चौथे गेंदबाज थे। उनको इस शानदार प्रदर्शन का इनाम देते हुए भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने उनको आगामी 9 जून से शुरू होने वाली भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका 5 मैचों की सीरीज में शामिल किया है। उमरान मलिक को बहुत जल्द शुरू होने वाली दक्षिण अफ्रीका टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में जगह मिली है।

इस साल भिड़ेंगे भारत पाकिस्तान

भारत और पाकिस्तान के बीच सीरीज को लेकर कई बार चर्चा होती रहती हैं लेकिन ये दोनों टीमें सिर्फ वर्ल्ड कप में ही खेलती दिखती है। भारत और पाकिस्तान के बीच खराब रिश्तों की वजह से पिछले कई सालों से कोई द्विपक्षीय सीरीज नहीं हुई है। आपको बता दें कि साल 2012 के बाद से ही भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय सीरीज नहीं हुई है। अब भारत और पाकिस्तान की अगली भिड़ंत श्रीलंका की मेजबानी में होने वाले एशिया कप में होने होगी।

वैसे अभी तक एशिया कप का शेड्यूल जारी नहीं किया गया है। लेकिन इसके बाद इसी साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्व कप 2022 में भारत-पाकिस्तान 23 अक्टूबर को एक दूसरे से भिड़ेंगे। इस मुकाबले में हमें शाहीन अफरीदी और उमरान मलिक दोनों खेलते हुए देखने को मिल सकते हैं।

शोएब अख्तर का रिकॉर्ड तोड़ेंगे उमरान मलिक

उमरान मलिक के बारे में आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा है कि, ”वह जम्मू तवी एक्सप्रेस है। वह कितना बढ़िया तेज गेंदबाज है। उसकी गेंद में रफ्तार है। उसने अपनी गेंदबाजी से बल्लेबाजों को डराकर और धमकाकर भगाया है।”

हाल ही में उमरान मलिक ने जक इंटरव्यू में कहा कि मैं भविष्य में शोएब अख्तर की सबसे तेज गेंद के रिकॉर्ड को तोडने की कोशिश करूंगा। मैं सर्वश्रेष्ठ दूंगा और उम्मीद है कि मैं रिकॉर्ड तोड़ दूंगा। उन्होंने कहा, 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करने के लिए मुझे अपने फिटनेस स्तर को बनाए रखने की जरूरत है और उम्मीद है कि मैं ऐसा कर सकूंगा। बता दे कि पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर के नाम 161 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से गेंद फेंकने का वर्ल्ड रिकॉर्ड है।

Recent Posts

आईपीएल 2024 शुरू होने से पहले धोनी की टीम चेन्नई को लगा झटका, बड़ा बल्लेबाज हुआ टीम से बाहर

इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन की शुरुआत 22 मार्च से होने की संभावना है।…

March 4, 2024

दूसरी बार‌ पिता बने विराट कोहली, सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी‌ जानकारी

टीम इंडिया के दिगग्ज बल्लेबाज विराट कोहली दूसरी बार पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी…

February 20, 2024

रवीना टंडन की बेटी खूबसूरती के मामले में बड़ी-बड़ी हीरोइनों को देती है मात, देखिए 15 तस्वीरें

रवीना टंडन बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री हैं। उन्होंने कई प्रमुख फिल्मों में अभिनय किया…

January 11, 2024

साल 2023 में भारतीय खिलाड़ियों ने बनाए 5 ऐसे रिकॉर्ड जिनका टूटना लगभग नामुमकिन

साल 2023 खत्म हो चुका है। भारतीय क्रिकेट‌ टीम के लिए 2023 का आकलन कर…

January 1, 2024

CID में ‘फ्रेडी’ का किरदार निभाने वाले एक्टर दिनेश फडनीस का निधन

टीवी के प्रसिद्ध क्राइम शो सीआईडी (CID) में 'फ्रेडरिक्स' की भूमिका के लिए सबसे लोकप्रिय…

December 5, 2023

ऐश्वर्या राय पर‌ घटिया बयान के बाद अब्दुल रज्जाक ने फिर से वर्ल्डकप में भारत की हार पर दिया विवादित बयान

भारतीय टीम के वर्ल्ड कप फाइनल में हार के‌ बाद भारतीय क्रिकेट फैंस काफी दुःखी…

November 24, 2023