खेल जगत

भारत के इन 5 क्रिकेट खिलाड़ियों की पत्नियां लाइमलाइट से रहती हैं दूर

भारत में क्रिकेट की दीवानगी किस कदर है इसका अंदाजा आईपीएल की पोपुलैरिटी से लगाया जा सकता है। भारत में क्रिकेटरों को पूजा जाता है। क्रिकेटर फिल्म स्टार की तरह लाइमलाइट में रहते हैं। उनकी कौन गर्लफ्रेंड है और कौन पत्नी है उनके बारें में मीडिया में गोसिप होती है।

विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी के बारें में सभी जानते हैं। वे क्या करती है क्या पहनती है और कहाँ रहती है आदि। लेकिन आज हम आपको इंडियन क्रिकेट के पांच क्रिकेटर की पत्नियों के बारें में बताएँगे जो बहुत ही कम लाइमलाइट में रहती हैं।

1- इरफ़ान पठान की पत्नी सफा बैग

अपने आलराउंड प्रदर्शन के लिए जाने जाने वाले क्रिकेटर इरफ़ान पठान अन्तराष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास ले चुके हैं। वह अब मैंच में कमेंट्री करते हैं। उन्होंने 2016 में मॉडल सफा बैग के साथ निकाह किया है। सफा बैग बहुत ज्यादा खूबसूरत हैं। वह हमेशा बुर्का पहने हुए नज़र आती हैं।

इरफ़ान पठान के साथ वह बड़ौदा में रहती है। दोनों का एक बच्चा है। शादी करने के बाद सफा माडलिंग छोड़ चुकी हैं। वह अब एक एनजीओ के साथ मिलकर काम करती हैं।

2-  उमेश यादव की पत्नी तान्या वाधवा

भारतीय तेज गेंदबाज़ उमेश यादव टेस्ट क्रिकेट में भारत की तरफ से गेंदबाजी करते हैं। आईपीएल में इस बार उनका प्रदर्शन कुछ ख़ास नहीं रहा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वह शादीशुदा है। उनकी पत्नी बहुत खूबसूरत हैं जिनका नाम तान्या वाधवा है। अक्सर अन्य क्रिक्केटर की पत्नियाँ चर्चा में रहती हैं लेकिन तान्या कभी भी चर्चा में नहीं रहती है।

दोनों ने सन्न 201 3 में शादी की थी। तान्या फैशन डिजाइनिंग के प्रोफेशन में है। कभी कभार उमेश यादव अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये साथ में फोटो पोस्ट करते रहते हैं।

3- रविन्द्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा

वर्तमान भारतीय टीम के आलराउंडर रविन्द्र जडेजा इस समय शानदार फार्म में है। वह अक्सर अपने स्टाइल और घोड़ों के प्रति प्यार के लिए जाने जाते हैं। इसके बारें में वह सोशल मीडिया पर पोस्ट भी करते रहते हैं।

जडेजा की शादी मैकेनिकल इंजीनियर रही रिवाबा सोलंकी से हुई है। रिवाबा राजनीति में भी कदम रख चुकी हैं। वह भाजपा की नेता है। रिवाबा राजनीति में होने के बावजूद बहुत ही कम लाइमलाइट में रहती है।

4- इशांत शर्मा की पत्नी प्रतिमा सिंह

भारतीय टेस्ट टीम के धाकड़ तेज गेंदबाज़ इशांत शर्मा ने भारत की नेशनल बास्केटबाल प्लेयर प्रतिमा सिंह के साथ शादी की है। प्रतिमा न केवल एक अच्छी खिलाड़ी है बल्कि दिखने में भी बहुत सुन्दर है। वह नोयडा के एक स्कूल में स्पोर्ट्स एडवाइजर के रूप में काम करती हैं। प्रतिमा अक्सर लाइमलाइट से दूर रहती हैं।

5- अजिंक्या रहाणे की पत्नी राधिका धोपावकर

रहाणे को स्लिप में शानदार फील्डर माना जाता है। वह भारतीय टेस्ट टीम में रेगुलर बल्लेबाज़ और उपकप्तान है। रहाणे भी अन्य क्रिकेटर के मुकाबले बहुत ही कम चर्चा में रहते हैं। उन्होंने राधिका धोपावकर से शादी की है।

राधिका दिखने में किसी हीरोइन से कम नही लगती है। रहाणे और राधिका बचपन के दोस्त थे। राधिका एक इंटीरियर डिजाइनर है। राधिका भी अक्सर लाइमलाइट से दूर ही रहती हैं।

यह भी पढ़ें : वर्ल्ड कप खेलने के बाद टीम से गायब हो गये भारत के ये 5 क्रिकेट खिलाड़ी, नहीं मिली टीम में जगह

Recent Posts

आईपीएल 2024 शुरू होने से पहले धोनी की टीम चेन्नई को लगा झटका, बड़ा बल्लेबाज हुआ टीम से बाहर

इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन की शुरुआत 22 मार्च से होने की संभावना है।…

March 4, 2024

दूसरी बार‌ पिता बने विराट कोहली, सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी‌ जानकारी

टीम इंडिया के दिगग्ज बल्लेबाज विराट कोहली दूसरी बार पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी…

February 20, 2024

रवीना टंडन की बेटी खूबसूरती के मामले में बड़ी-बड़ी हीरोइनों को देती है मात, देखिए 15 तस्वीरें

रवीना टंडन बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री हैं। उन्होंने कई प्रमुख फिल्मों में अभिनय किया…

January 11, 2024

साल 2023 में भारतीय खिलाड़ियों ने बनाए 5 ऐसे रिकॉर्ड जिनका टूटना लगभग नामुमकिन

साल 2023 खत्म हो चुका है। भारतीय क्रिकेट‌ टीम के लिए 2023 का आकलन कर…

January 1, 2024

CID में ‘फ्रेडी’ का किरदार निभाने वाले एक्टर दिनेश फडनीस का निधन

टीवी के प्रसिद्ध क्राइम शो सीआईडी (CID) में 'फ्रेडरिक्स' की भूमिका के लिए सबसे लोकप्रिय…

December 5, 2023

ऐश्वर्या राय पर‌ घटिया बयान के बाद अब्दुल रज्जाक ने फिर से वर्ल्डकप में भारत की हार पर दिया विवादित बयान

भारतीय टीम के वर्ल्ड कप फाइनल में हार के‌ बाद भारतीय क्रिकेट फैंस काफी दुःखी…

November 24, 2023