Categories: खेल जगत

आपने बेस्ट कार को गैराज में पटक रखा हैं, ब्रेट ली ने इस भारतीय खिलाड़ी को ना चुनने पर दिया बयान

भारतीय टीम टी-20 वर्ल्ड कप के लिए जमकर तैयारी कर रही है। ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में टीम नेट सेशन में जुटी हुई है। सोमवार को टीम इंडिया ने वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ प्रैक्टिस मैच भी खेला जिसमें 13 रन से जीत हासिल की। इस बार कुछ बड़े खिलाड़ी चोट की वजह से बाहर होने से टीम पूरी तरह बदल गई है। कुछ नए खिलाड़ियों को उनकी जगह मौका मिला है। लेकिन इस नई टीम में एक खिलाड़ी के ना होने से पूर्व आस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ब्रेट ली बहुत निराश हैं।

ब्रेट ली ने भारतीय वर्ल्ड कप टीम को लेकर अपना गुस्सा जाहिर किया है। ब्रेट ली का कहना है कि वह उमरान मलिक के वर्ल्ड कप टीम में ना होने से काफी हैरान हैं। उन्होंने साथ ही यह भी कहा कि आपके पास दुनिया की सबसे अच्छी कार है और आप उसे गैरेज में रख देते हैं तो उस कार के होने का क्या फायदा है? आपको पता होगा कि उमरान मलिक 150 kmph की रफ्तार से गेंदबाजी करने में सक्षम है इसके बावजूद भी भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने उन्हें टीम में नहीं चुना गया है। ब्रेट ली ने जम्मू एक्सप्रेस के नाम से प्रसिद्ध उमरान मलिक की वकाल की है।

ब्रेट ली ने कहा कि’उमरान मलिक 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी कर रहे हैं। उनको विश्व कप के लिए भारतीय टीम में चुना जाना चाहिए था। वह युवा है, हां उनको अभी अनुभव की कमी है लेकिन वह 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करता है, इसलिए उसे टीम में ले जाएं, उसे ऑस्ट्रेलिया ले जाएं जहां गेंद उड़ती है। 140 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करने वाला व्यक्ति और 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करने वाले में अंतर होता है।’

ब्रेट ली ने कहा कि बुमराह के बाहर होने से सबसे ज्यादा दबाव भुवनेश्वर कुमार पर आएगा। उन्होंने कहा ‘तथ्य यह है कि बुमराह की पीठ की चोट भारत के वर्ल्ड कप जीतने की संभावनाओं के लिए बहुत बड़ा झटका है। मैं ये नहीं कह रहा हूं कि वह ऐसा नहीं कर सकते, भारत अच्छी टीम है, लेकिन वह मजबूत टीम तब है जब उनके पास जसप्रीत बुमराह है। उनके बाहर होने से भुवनेश्वर कुमार जैसे गेंदबाज पर दबाव बढ़ेगा।’

Recent Posts

आईपीएल 2024 शुरू होने से पहले धोनी की टीम चेन्नई को लगा झटका, बड़ा बल्लेबाज हुआ टीम से बाहर

इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन की शुरुआत 22 मार्च से होने की संभावना है।…

March 4, 2024

दूसरी बार‌ पिता बने विराट कोहली, सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी‌ जानकारी

टीम इंडिया के दिगग्ज बल्लेबाज विराट कोहली दूसरी बार पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी…

February 20, 2024

रवीना टंडन की बेटी खूबसूरती के मामले में बड़ी-बड़ी हीरोइनों को देती है मात, देखिए 15 तस्वीरें

रवीना टंडन बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री हैं। उन्होंने कई प्रमुख फिल्मों में अभिनय किया…

January 11, 2024

साल 2023 में भारतीय खिलाड़ियों ने बनाए 5 ऐसे रिकॉर्ड जिनका टूटना लगभग नामुमकिन

साल 2023 खत्म हो चुका है। भारतीय क्रिकेट‌ टीम के लिए 2023 का आकलन कर…

January 1, 2024

CID में ‘फ्रेडी’ का किरदार निभाने वाले एक्टर दिनेश फडनीस का निधन

टीवी के प्रसिद्ध क्राइम शो सीआईडी (CID) में 'फ्रेडरिक्स' की भूमिका के लिए सबसे लोकप्रिय…

December 5, 2023

ऐश्वर्या राय पर‌ घटिया बयान के बाद अब्दुल रज्जाक ने फिर से वर्ल्डकप में भारत की हार पर दिया विवादित बयान

भारतीय टीम के वर्ल्ड कप फाइनल में हार के‌ बाद भारतीय क्रिकेट फैंस काफी दुःखी…

November 24, 2023