Categories: खेल जगत

जसप्रीत बुमराह को लेकर आई बुरी खबर, वर्ल्ड कप को देखते हुए संकट में पड़ा भारतीय क्रिकेट बोर्ड

भारत के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को फैंस काफी मिस कर रहे हैं वे लंबे समय से टीम से बाहर चल रहे हैं। पीठ की चोट से परेशान बुमराह ने एनसीए में रिहैब करने के बाद श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में वापसी की कोशिश की थी, लेकिन वनडे सीरीज शुरू होने से पहले नेट्स में गेंदबाजी करने के दौरान उनके दाहिने ग्लूट में जकड़न हुई जिस वजह से उन्हें सीरीज से बाहर होना पड़ा।

अब खबर आ रही है कि बुमराह न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी लिमिटेड ओवर सीरीज के साथ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर गावस्कर टेस्ट सीरीज में भी नहीं खेल पाएंगे, कुछ मैचों में उनको बाहर होना पड़ सकता है। भारतीय टीम को बुमराह की कमी जरूर खलेगी।

बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के भारत दौरे का आगाज 9 फरवरी से होने जा रहा है। इस दौरे पर ऑस्ट्रेलिया चार मैच की टेस्ट सीरीज के अलावा तीन मैच की वनडे सीरीज भी खेलेगी। ये टेस्ट सीरीज भारत के लिए काफी अहम है। इस सीरीज को जीतकर ही टीम इंडिया लगातार दूसरी बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियशिप के फाइनल में प्रवेश कर सकती है। अगर बुमराह चोट के चलते सीरीज के शुरुआती मैचों में हिस्सा नहीं ले पाते तो भारत को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

श्रीलंका के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए जसप्रीत बुमराह अभी बाकी खिलाड़ियों के साथ गुवाहाटी नहीं पहुंचे हैं। जहां टीम इंडिया को 10 जनवरी को पहला वनडे मैच खेलना है। बीसीसीआई द्वारा 3 जनवरी को वनडे टीम में बदलाव किया गया था, तब श्रीलंका के खिलाफ हो रही इस सीरीज़ में जसप्रीत बुमराह को शामिल किया गया था। उस दौरान लगा था कि जसप्रीत बुमराह पूरी तरह फिट हैं और खेलने के लिए तैयार हैं।

वनडे वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए बोर्ड कोई भी रिस्क नहीं लेना चाहता है। यही कारण है कि ऐन मौके पर जसप्रीत बुमराह को सीरीज़ से बाहर ही रखा गया है, ताकि किसी भी तरह की जल्दबाजी ना हो और उन्हें वापसी के लिए पूरा वक्त मिल सके।

वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल (विकेटकीपर), विराट कोहली, शुभमन गिल, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, हार्दिक पंड्या (उप-कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव , मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक.

Recent Posts

आईपीएल 2024 शुरू होने से पहले धोनी की टीम चेन्नई को लगा झटका, बड़ा बल्लेबाज हुआ टीम से बाहर

इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन की शुरुआत 22 मार्च से होने की संभावना है।…

March 4, 2024

दूसरी बार‌ पिता बने विराट कोहली, सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी‌ जानकारी

टीम इंडिया के दिगग्ज बल्लेबाज विराट कोहली दूसरी बार पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी…

February 20, 2024

रवीना टंडन की बेटी खूबसूरती के मामले में बड़ी-बड़ी हीरोइनों को देती है मात, देखिए 15 तस्वीरें

रवीना टंडन बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री हैं। उन्होंने कई प्रमुख फिल्मों में अभिनय किया…

January 11, 2024

साल 2023 में भारतीय खिलाड़ियों ने बनाए 5 ऐसे रिकॉर्ड जिनका टूटना लगभग नामुमकिन

साल 2023 खत्म हो चुका है। भारतीय क्रिकेट‌ टीम के लिए 2023 का आकलन कर…

January 1, 2024

CID में ‘फ्रेडी’ का किरदार निभाने वाले एक्टर दिनेश फडनीस का निधन

टीवी के प्रसिद्ध क्राइम शो सीआईडी (CID) में 'फ्रेडरिक्स' की भूमिका के लिए सबसे लोकप्रिय…

December 5, 2023

ऐश्वर्या राय पर‌ घटिया बयान के बाद अब्दुल रज्जाक ने फिर से वर्ल्डकप में भारत की हार पर दिया विवादित बयान

भारतीय टीम के वर्ल्ड कप फाइनल में हार के‌ बाद भारतीय क्रिकेट फैंस काफी दुःखी…

November 24, 2023