बॉलीवुड

इस एक गलती की वजह से टूटा था जॉन अब्राहम और बिपाशा बसु का रिश्ता, कभी होने वाली थी शादी

एक दौर था जब बॉलीवुड में जॉन अब्राहम और बिपाशा बसु की जोड़ी की बहुत चर्चा होती थी। दोनों एक-दूसरे को बहुत पसंद करते थे और सभी को यही लगता था कि जॉन और बिपाशा शादी करेंगे। लेकिन ऐसा नहीं हो सका और 9 साल तक चले इनके अफेयर के बाद अचानक रिश्ता टूट गया और दोनों अलग हो गए। इनके यूं अचानक अलग होने से फैंस को भी झटका लगा। लेकिन आखिर इसकी क्या वजह थी कि दोनों के रिश्तों में इस कदर खटास आ गई कि जो कभी एक-दूजे पर जान छिड़कते थे वे आज बात भी नहीं करते ? आज भी यह सवाल बहुत से लोगों के लिए अनसुलझा सा है.

कैसे हुई थी जॉन और बिपाशा के रिश्ते की शुरुआत :

इससे पहले कि हम आपको ये बताये कि दोनों का ब्रेकअप क्यों हुआ ? पहले आप यह जान लिजिए कि जॉन अब्राहम और बिपाशा बसु के रिश्ते की शुरुआत कैसे हुई थी। दरअसल, साल 2003 में आई फिल्म ‘जिस्म’ में जॉन और बिपाशा ने साथ में काम किया था। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों की नजदीकियां बढ़ने लगी और दोनों एक दूसरे के प्रति आ‍कर्षित हुए। यहीं से उनके रिश्ते की शुरुआत हुई थी। वैसे बता दें कि इससे पहले बिपाशा बसु ‘राज’ फिल्म के एक्टर डिनो मोरिया के साथ डेट कर रही थी बाद में जब जॉन अब्राहम से दोस्ती हुई तो उन्होंने डिनो मोरिया से दूरी बना ली.

उस वक्त जॉन और बिपाशा ने काफी फिल्मों में साथ काम किया और उनकी कई फिल्में हिट हुई। धीरे-धीरे दोनों का प्यार परवान चढ़ने लगा और बॉलीवुड के गलियारों में इनके अफेयर की खूब चर्चा होने लगी। दोनों ने एक-दूजे को 9 साल तक डेट किया और बिपाशा बसु जॉन के साथ लिव इन रिलेशनशिप में भी रहीं। ये सब चलते-चलते साल 2014 आ चुका था और वह साल का पहला ही दिन था जब जॉन ने एक गलती करदी और नतिजन दोनों का रिश्ता टूट गया.

क्या थी जॉन अब्राहम की वो एक गलती :

जॉन अब्राहम अपनी पत्नी के साथ

दरअसल, जॉन बिपाशा से चोरी-छिपे प्रिया रुंचाल को पसंद करने लगे थे जो कि आज जॉन अब्राहम की पत्नी हैं। इन दोनों की मुलाकात एक कॉमन दोस्त के रूप में जिम में हुई थी जहां पर जॉन और बिपाशा वर्कआउट करने जाते थे। यह बात तो आप जानते ही हैं कि जॉन और बिपाशा अपनी फिटनेस का कितना ख्याल रखते हैं। उस वक्त जॉन ने बिपाशा को यह पता नहीं चलने दिया कि वह प्रिया रुंचाल को चाहते हैं.

लेकिन 2014 में न्यू ईयर के मौके पर जॉन ने अपने फैंस को विश करने के लिए एक ट्वीट किया था जिसमें उन्होंने अपने और प्रिया के रिश्ते के बारे में पूरी दुनिया को बता दिया, जॉन ने ट्वीट में लिखा कि- ‘इस साल आप सबकी लाइफ में प्यार और बहुत सारी खुशियां आएं.. लव जॉन और प्रिया अब्राहम’। इस ट्वीट से बिपाशा को जॉन के रिश्ते की सारी सच्चाई पता चल गई और वह काफी गुस्सा हो गई। बिपाशा को बहुत बुरा लगा जिसके चलते उन्होंने जॉन से ब्रेकअप कर लिया।

आज भी नहीं करते एक दूसरे से बात :

एक इंटरव्यू में बिपाशा ने बताया था कि उन्हें जब जॉन के रिलेशन के बारे में पता चला तो बड़ा झटका लगा और इस पर यकीन नहीं हुआ। इस सदमे की वजह से बिपाशा ने लोगों से मिलना-जुलना तक छोड दिया था। बता दें कि ब्रेकअप के इतने सालों के बाद भी जॉन और बिपाशा एक दूसरे से बात नहीं करते हैं। जॉन के बाद बिपाशा भी साल 2016 में करण ग्रोवर के साथ शादी के बंधन में बंध गई। वैसे करण ग्रोवर की बिपाशा से यह तीसरी शादी है इससे पहले उनकी दो शादियां और हुई थी.

यह भी पढ़ें : बॉलीवुड के इस एक्टर को Kiss करना चाहती हैं बाहुबली की खूबसूरत एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया

कभी इस पाकिस्तानी हीरोइन से प्यार करते थे सलमान खान, लेकिन इस वजह से नहीं हो पाई शादी

Recent Posts

आईपीएल 2024 शुरू होने से पहले धोनी की टीम चेन्नई को लगा झटका, बड़ा बल्लेबाज हुआ टीम से बाहर

इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन की शुरुआत 22 मार्च से होने की संभावना है।…

March 4, 2024

दूसरी बार‌ पिता बने विराट कोहली, सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी‌ जानकारी

टीम इंडिया के दिगग्ज बल्लेबाज विराट कोहली दूसरी बार पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी…

February 20, 2024

रवीना टंडन की बेटी खूबसूरती के मामले में बड़ी-बड़ी हीरोइनों को देती है मात, देखिए 15 तस्वीरें

रवीना टंडन बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री हैं। उन्होंने कई प्रमुख फिल्मों में अभिनय किया…

January 11, 2024

साल 2023 में भारतीय खिलाड़ियों ने बनाए 5 ऐसे रिकॉर्ड जिनका टूटना लगभग नामुमकिन

साल 2023 खत्म हो चुका है। भारतीय क्रिकेट‌ टीम के लिए 2023 का आकलन कर…

January 1, 2024

CID में ‘फ्रेडी’ का किरदार निभाने वाले एक्टर दिनेश फडनीस का निधन

टीवी के प्रसिद्ध क्राइम शो सीआईडी (CID) में 'फ्रेडरिक्स' की भूमिका के लिए सबसे लोकप्रिय…

December 5, 2023

ऐश्वर्या राय पर‌ घटिया बयान के बाद अब्दुल रज्जाक ने फिर से वर्ल्डकप में भारत की हार पर दिया विवादित बयान

भारतीय टीम के वर्ल्ड कप फाइनल में हार के‌ बाद भारतीय क्रिकेट फैंस काफी दुःखी…

November 24, 2023