शादी जीवन का वह पल होता है जिसे हर कोई अपने मनमुताबिक और ख़ुशी से जीना चाहता है। हम सभी जानते हैं कि भारतीय समाज में लड़कियों की स्थिति कैसी है। बहुत ही कम परिवार ऐसे होंगे जहाँ पर लड़कियों की मर्जी से शादी की जाती होगी। भारत में शादी दो तरह से लोकप्रिय है। एक अरेंज मैरिज और दूसरा लव मैरिज। अरेंज मैरिज करने वाले लोगों की संख्या भारत में ज्यादा है।
ऐसा देखा गया है कि लड़कियां माँ-बाप के पसंद के लड़के से शादी करने को महत्व देती हैं। क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर लड़कियां अपने मन के लड़कों से शादी क्यों नहीं कर पाती है। क्या कारण है कि वह अपने परिवार की पसंद के खिलाफ बगावत नहीं कर पाती है? आज हम इन्ही सब कारणों के बारें में जानेंगे-
भारत में लड़कियों को देवी माना जाता है। जब एक घर में लड़की पैदा होती है तो उसे माँ-बाप की इज्जत करार दे दिया जाता है। लड़कियों को सख्त हिदायत दी जाती है कि वे कोई ऐसा काम न करें जिसकी वजह से परिवार का नाम बदनाम हो। घर की इज्जत बची रहे इसलिए लड़कियां माँ-बाप की पसंद के खिलाफ नहीं जा पाती हैं और न चाहते हुए भी अरेंज मैरिज करने को मजबूर होती हैं।
कई बार ऐसा देखा गया है कि किसी घर में लड़की के ऊपर ज्यादा बंदिश रहती है तो उसका कोई बॉयफ्रेंड नहीं बन पाता है या यूँ कहें कि उसे प्यार करने का मौका ही नहीं मिलता है। उसे घर की चारदीवारी में ऐसे कैद किया जाता है कि वह बाहर की दुनिया से अनजान रहती है। वह घर के कामों में ही उलझी रहती है। इस वजह से उसे प्यार क्या होता है इसका एहसास भी नहीं हो पाता है। इसलिए ऐसी लड़कियां अरेंज मैरिज करने को मजबूर होती है।
कुछ लड़कियां बहुत पढ़ाकू होती है। इस वजह से उनमे बहुत एट्टीट्यूड होता है जिससे उनके बॉयफ्रेंड भी नहीं बनते हैं। ऐसी लड़कियां पढ़ाई में ही मशगूल रहती है। वह प्यार के पचड़े में नहीं पड़ती हैं। इन्हे अरेंज मैरिज करने से कोई भी दिक्कत नहीं होती है।
कुछ लड़कियां शादी के बाद ऐसे घर में रहना चाहती हैं जहाँ पर सब सुख-सुविधा हो, धन धान्य की कोई कमी न हो, पति अच्छा कमाता हो। अक्सर देखा गया है माँ-बाप लड़की के लिए सरकारी नौकरी वाला लड़का ढूंढ़ते हैं। लड़की भी सोचती है जब लड़का सरकारी नौकरी वाला रहेगा तो उसका भविष्य सुरक्षित रहेगा। इसलिए लड़कियां ऐसे लड़कों से अरेंज मैरिज करने में संकोच नहीं करती हैं।
कुछ लड़कियां प्यार में धोखा खाने के बाद अरेंज मैरिज करती हैं। जो लड़की एक बार प्यार में धोखा खा लेती है वह फिर से प्यार के पचड़े में नहीं पड़ना चाहती है। अक्सर देखा गया है कि ऐसी लड़कियां अपने प्रेमी को सबक सिखाने के लिए भी अरेंज मैरिज कर लेती हैं।
संस्कारी लड़कियां कभी भी परिवार के खिलाफ नहीं जाती है। वह अपनी जिंदगी से समझौता कर लेंगी लेकिन परिवार एक मूल्यों और संस्कारों से कभी समझौता नहीं करेंगी। परिवार के लोग उनके लिए चाहे जैसा लड़का ढूंढ़ देंगे वह उसे ही अपना लेंगी। परिवार की इज्जत न ख़राब हो इसलिए संस्कारी लड़कियां अरेंज मैरिज कर लेती हैं।
यह भी पढ़ें : लव मैरिज के लिए पार्टनर के घरवालों से बात करने जा रहे हैं तो इन 5 बातों का रखें विशेष ध्यान
भारत में इस जगह एक साल के लिए किराए पर मिलती है मनपसंद पत्नी
इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन की शुरुआत 22 मार्च से होने की संभावना है।…
टीम इंडिया के दिगग्ज बल्लेबाज विराट कोहली दूसरी बार पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी…
रवीना टंडन बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री हैं। उन्होंने कई प्रमुख फिल्मों में अभिनय किया…
साल 2023 खत्म हो चुका है। भारतीय क्रिकेट टीम के लिए 2023 का आकलन कर…
टीवी के प्रसिद्ध क्राइम शो सीआईडी (CID) में 'फ्रेडरिक्स' की भूमिका के लिए सबसे लोकप्रिय…
भारतीय टीम के वर्ल्ड कप फाइनल में हार के बाद भारतीय क्रिकेट फैंस काफी दुःखी…