आम की गुठलियों से होने वाले जबरदस्त फायदों के बारे में जानकर हैरान रह जाएंगे आप

Health benefits of mango seeds

गर्मियों के मौसम में मिलने वाला आम तो लगभग सभी का फेवरेट फल है। स्वादिष्ट होने के साथ-साथ आम हमारे स्वास्थ्य के लिए भी बहुत लाभदायक होता है। आम में विटामिन्स, मिनरल्स, एंटीऑक्सीडेंट्स और भी बहुत से ऐसे पोषक तत्व होते हैं जो हमारे शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। फिलहाल गर्मी के मौसम ने दस्तक दे दी है और इस समय आपको बाजार में आम बहुत आसानी से मिल जाएंगे। आम से होने वाले स्वास्थ्य लाभ के बारे में तो बहुत से लोग जानते हैं लेकिन आपको जानकर आश्चर्य होगा कि आम की गुठलियां भी बहुत काम की चीज होती हैं।

ज्यादातर लोग आम खाकर गुठलियां यूं ही फेंक देते हैं लेकिन आज हम आपको जो बातें बता रहे हैं उनको जानने के बाद आप भी आम की गुठलियों को फेंकने की बजाय उनका लाभ जरूर उठाना चाहेंगे, तो आईए जानते हैं आम की गुठली से होने वाले फायदों के बारे में..

दांतों के लिए फायदेमंद :

Healthy teeth आम की गुठलियां

आम की गुठली हमारे दांतों के लिए काफी फायदेमंद होती हैं। आम की गुठली से अपने दांतों को मजबूत बनाने के लिए आपको बस एक छोटा सा काम करना होगा। दरअसल आम के पत्तों को गुठली को पीसकर एक बर्तन में छान लें, रोजाना इसका मंजन करने से आपके दांत मजबूत होंगे और अगर दांतों में दर्द रहता है तो वह भी दूर हो जाएंगा। अगर आप मसूढ़ों से खून आने की समस्या से परेशान हैं तो आप आम की पत्तियां चबाना शुरू कर दें कुछ ही दिनों में आपके मसूढ़ों से खून आना बंद हो जाएंगा।

गंजेपन से मिलेगा छुटकारा :

आजकल गंजेपन की समस्या से काफी लोग परेशान हैं और इसे दूर करने के लिए तरह तरह के महंगे उत्पादों का प्रयोग करते रहते हैं लेकिन जब गंजेपन का इलाज आम की गुठली से हो सकता है तो बेवजह पैसे खर्च क्यों करें, बता दें कि आम की गुठली के तेल में फैटी एसिड, मिनरल्स और विटामिन्स प्रचुर मात्रा में होते हैं जो हमारे बालों की समस्या के लिए काफी फायदेमंद है। आम की गुठली की गिरी को सुखाने के बाद कूट लें और छानकर नारियल के तेल में पकाएं। इस पेस्ट को हर रोज अपने सिर पर लगाएं, इससे आपके बालों से जुड़ी तमाम समस्याएं दूर हो जाएंगी।

दिल की बीमारी को रखें दूर :

Dil ko healthy kaise rakhe

दिल की बीमारी से परेशान लोगों के लिए भी आम की गुठली किसी दवाई से कम नहीं हैं। बता दें कि आम की गुठलियों के सेवन से दिल की बीमारी होने की संभावना कम होती है। इसके अलावा आम की गुठली से कोलेस्ट्रॉल स्तर को भी नियंत्रित किया जा सकता है।

पेट में कीड़े :

आम की गुठली के अंदर पाये जाने वाले बीज से पेट से संबंधित कई प्रकार की बीमारियां दूर होती है। नमक में भुनी गुठली का चूर्ण बनाकर बच्चों को देने से पेट में कीड़े मर जाते हैं।

मोटापा को करें दूर :

How to Loss weight

मोटापे से जुझ रहे लोगों के लिए भी आम की गुठलियां काफी फायदेमंद होती है। आम की गुठलियां खाने से बढ़े हुए वजन को आसानी से कम किया जा सकता है।

दस्त में आराम :

दस्त लगने पर आम की गुठलियों का सेवन काफी हद तक लाभ पहुंचाता है। इसके लिए आम की गुठली, बेल गिरी और मिश्री को बराबर मात्रा में लेकर पीसकर चूर्ण बना लें और दिन में तीन से चार बार दो-दो चम्मच सेवन करें। इससे दस्त में बहुत आराम मिलेगा। दस्त के अलावा बवासीर व मासिक धर्म के दौरान होने वाले रक्तस्राव को रोकने के लिए भी इसका सेवन फायदेमंद होता है।

यह भी पढ़ें : » जामुन की गुठलियों को फेंकने से पहले जान ले इससे होने वाले यें 6 आश्चर्यजनक फायदे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here