खेल जगत

ये हैं 7 ऐसे क्रिकेट खिलाड़ी जो अंतिम गेंद यॉर्कर होने पर भी लगा सकते हैं छक्का

क्रिकेट एक ऐसा खेल है जिसमे गेंदबाज गुगली, कैरम बॉल, व यॉर्कर जैसी कई तरह की गेंदों का सहारा लेकर बल्लेबाजों को परेशान करता है। लेकिन इन सभी तरह की गेंदों में ‘यॉर्कर’ ऐसी गेंद होती है जिसे हर बल्लेबाज के लिए खेलना बेहद कठिन होता है। वर्तमान क्रिकेट में यॉर्कर गेंद को गेंदबाजों का सबसे बड़ा हथियार माना जाता है।

सभी जानते है कि क्रिकेट में बल्लेबाज को छक्के लगाना बहुत पसंद होता है। परन्तु यॉर्कर गेंद पर किसी भी खिलाड़ी के लिए छक्का लगाना पानी में आग लगाने जैसा है। लेकिन कुछ ऐसे भी बल्लेबाज है जो यॉर्कर गेंद पर भी आसानी से छक्का लगाने की काबिलियत रखते है। चलिए जानते है 7 ऐसे क्रिकेट खिलाड़ियों के बारे में जो आसानी से यॉर्कर गेंद पर भी छक्का लगा सकते है।

1. महेंद्र सिंह धोनी :

महेंद्र सिंह धोनी को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फिनिशर्स में से एक माना जाता है और वे पिछले लंबे समय से एक अच्छे फिनिशर की भूमिका निभा रहे हैं। धोनी अंतिम गेंद पर छक्का लगाकर मैच को फिनिश करने में माहिर है, आपने उनको ऐसा करते कई दफा देखा भी होगा। धोनी ने टीम को अंतिम गेंद पर छक्का लगाकर काफी मैच जिताये है। धोनी का हेलीकॉप्टर शार्ट यॉर्कर गेंद को भी छक्के में तब्दील करने की क्षमता रखता है। धोनी हेलीकॉप्टर शार्ट के जन्मदाता भी हैं।

2. हार्दिक पांड्या :

टीम इंडिया के बेहतरीन ऑलराउंडर्स में शुमार हार्दिक पांड्या भी अब धोनी की तरह मैच फिनिश करने में माहिर हो चुके है, और उन्होंने धोनी से हेलीकॉप्टर शार्ट लगाना भी सीख लिया है। जिसके चलते उन्होंने इस साल आईपीएल में यॉर्कर गेंदों पर भी छक्के लगाये थे। हार्दिक पांड्या यॉर्कर गेंद के साथ-साथ हर किस्म की गेंद को मैदान के बाहर भेजने की क्षमता रखते है। हार्दिक को लंबे-लंबे छक्के लगाने के लिए जाना जाता है।

3. राशिद खान :

अफगानिस्तान से खिलाड़ी राशिद खान वैसे तो अपनी गेंदबाजी की वजह से मशहूर हैं लेकिन जब उनकी बैटिंग आती है तो वे बड़े-बड़े शॉट लगाते नजर आते हैं। राशिद खान भी धोनी और पांड्या की तरह हेलीकॉप्टर शॉट खेलने में माहिर हैं। चूंकि वो गेंदबाज हैं उनकी बैटिंग बाद में आती है फिर भी कई बार उनको अंतिम गेंदों पर छक्के लगाते हुए देखा गया है खासतौर पर यॉर्कर गेंदों पर।

4. आंद्रे रसेल :

आंद्रे रसेल का जलवा तो आप आईपीएल में देख ही चुके होंगे। वैसे तो रसेल हेलीकॉप्टर शॉट नही खेलते, परंतु वर्तमान में जिस खिलाड़ी के पास छक्के लगाने की सबसे ज्यादा क्षमता है उनमे रसेल का नाम सबसे ऊपर आता है। रसेल के पास छक्के लगाने की जो काबिलियत है वो किसी दूसरे खिलाड़ी के पास नही है। रसेल अपनी मजबूत भुजाओं से हर तरह की गेंद पर छक्का जड़ सकते हैं चाहे वो बाउंसर हो या यॉर्कर।

2019 आईपीएल में रसेल ने सबसे ज्यादा (52) छक्के लगाए थे। वह ऐसे खिलाड़ी है जिन्हें यॉर्कर गेंद से कोई फर्क नही पड़ता है। वह अंतिम गेंद यॉर्कर होने के बाबजूद भी छक्का लगाने की काबिलियत रखते है।

5. एबी डिविलियर्स :

एबी डिविलियर्स को ‘मिस्टर 360’ नाम से भी जाना जाता है क्योंकि वे मैदान में हर तरफ शॉट खेलने में माहिर है। इनके नाम बहुत से वर्ल्ड रिकार्ड्स भी है।डिविलियर्स ने अपनी टीम को मुश्किल स्थिति में काफी मैच जिताये है। एबी डिविलियर्स बाउंस, स्विंग, यॉर्कर जैसी सभी गेंदों पर छक्के लगा सकते है। हालांकि अब वे इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके है।

6. क्रिस गेल :

क्रिस गेल वेस्टइंडीज टीम की तरफ से सबसे लंबे छक्के लगाने वाले और दुनिया के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में से एक है। आईपीएल के इतिहास में अब तक सबसे ज्यादा ‍‍‌छक्के (326) लगाने का रिकॉर्ड भी क्रिस गेल के ही नाम है। क्रिस गेल वेस्टइंडीज के टी-20 और एक दिवसीय मैचों के स्टार बल्लेबाज माने जाते है। वे यॉर्कर से लेकर किसी भी तरह की गेंद पर छक्का लगाने की ताकत रखते है।

7. जोस बटलर :

पिछले कुछ सालों में इंग्लैंड के स्टार खिलाड़ी जोस बटलर ने अपनी अच्छी पहचान बनाई है। बटलर वर्तमान समय में दुनिया के सबसे बड़े हिटर में से एक माने जाते हैं, जो किसी भी पल मैच का पासा पलट सकते है। वह भी यॉर्कर गेंद को बहुत अच्छे से खेलते है, उन्होंने इंग्लैंड के लिए कई मैच अंतिम गेंद पर छक्का लगाकर खत्म किये हैं

यह भी पढ़ें : ये हैं दुनिया के 6 सबसे शरीफ क्रिकेट खिलाड़ी, जिन्होंने आज तक कभी नहीं किया झगड़ा

ये है IPL इतिहास के पांच ऐसे तूफानी बल्लेबाज जो 1 ओवर में बना चुके हैं 30 या उससे ज्यादा रन

Recent Posts

आईपीएल 2024 शुरू होने से पहले धोनी की टीम चेन्नई को लगा झटका, बड़ा बल्लेबाज हुआ टीम से बाहर

इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन की शुरुआत 22 मार्च से होने की संभावना है।…

March 4, 2024

दूसरी बार‌ पिता बने विराट कोहली, सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी‌ जानकारी

टीम इंडिया के दिगग्ज बल्लेबाज विराट कोहली दूसरी बार पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी…

February 20, 2024

रवीना टंडन की बेटी खूबसूरती के मामले में बड़ी-बड़ी हीरोइनों को देती है मात, देखिए 15 तस्वीरें

रवीना टंडन बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री हैं। उन्होंने कई प्रमुख फिल्मों में अभिनय किया…

January 11, 2024

साल 2023 में भारतीय खिलाड़ियों ने बनाए 5 ऐसे रिकॉर्ड जिनका टूटना लगभग नामुमकिन

साल 2023 खत्म हो चुका है। भारतीय क्रिकेट‌ टीम के लिए 2023 का आकलन कर…

January 1, 2024

CID में ‘फ्रेडी’ का किरदार निभाने वाले एक्टर दिनेश फडनीस का निधन

टीवी के प्रसिद्ध क्राइम शो सीआईडी (CID) में 'फ्रेडरिक्स' की भूमिका के लिए सबसे लोकप्रिय…

December 5, 2023

ऐश्वर्या राय पर‌ घटिया बयान के बाद अब्दुल रज्जाक ने फिर से वर्ल्डकप में भारत की हार पर दिया विवादित बयान

भारतीय टीम के वर्ल्ड कप फाइनल में हार के‌ बाद भारतीय क्रिकेट फैंस काफी दुःखी…

November 24, 2023