चाणक्य नीति : ये 6 बातें छीन लेती हैं व्यक्ति का सुख-चैन, कहीं नहीं लगता मन

chanakya neeti quotes

हर व्यक्ति अपने जीवन में खुश रहना चाहता है लेकिन सुख-दुख दोनों ही मनुष्य के जीवन का हिस्सा है। जब हम दुःखी होते हैं तो इसका कारण सोचने की बजाय दूसरों को दोष देने लगते हैं। जबकि आचार्य चाणक्य का कहना है कि कई बार व्यक्ति खुद ही अपने जीवन का सुख चैन नष्ट कर लेता है। तो कई बार उसके अपने परिवार वाले भी इसका कारण बनते हैं। आपको बता दें कि अगर आचार्य चाणक्य के महान विचारों को अपने जीवन में लागू किया जाए तो वाकई हमारा जीवन आसान और सफल हो सकता है।

जो व्यक्ति आचार्य चाणक्य द्वारा बताई हुई नीतियों को अपने जीवन में उतारकर इनका सही पालन करता है वह अपने जीवन में कभी असफल व निराश नहीं होता। चाणक्य ने अपनी नीतियों के माध्यम से 6 ऐसे कारण बताये हैं जिनसे व्यक्ति के जीवन का सुख-चैन भंग हो जाता है और वह दुःखी रहने लगता हैं।

1. जब मनुष्य के मन में आने लगे ऐसे विचार :

sad man
Source

इस आपाधापी के युग में मनुष्य हर वक्त यहीं सोचता रहता है कि उसके पास हर वो कीमती चीज हो जो दूसरों के पास है, भले ही उसे उस चीज की जरूरत हो या न हो लेकिन फिर भी उसके मन में उस चीज को पाने की इच्छा रहती हैं। ऐसा व्यक्ति कभी खुश नहीं रह पाता जो अपनी चीजों से संतुष्ट होने की बजाय दूसरों की चीजों को पाने की लालसा रखता हैं।

2. ऐसे व्यक्ति के नीचे काम करना :

कई बार कुछ लोग ना चाहते हुए भी मजबूरी में ऐसे व्यक्ति के अधीन रहकर काम करते हैं जिसे वे जाति, धर्म, बुद्धि और ज्ञान की असमानता के आधार पर अपने से नीचा समझते हैं और सोचते हैं कि उनको उसके नीचे नहीं बल्कि ऊपर होना चाहिए। ऐसे व्यक्ति भी कभी खुश नहीं रह पाते। बेहतर यही है कि किसी के प्रति ऐसी भावना ना रखें और अपनी मेहनत के बलबूते पर ऊपर उठने की कोशिश करें।

3. स्वास्थ्य को नजरंदाज करने वाले लोग :

wrong diet plan
Source

खराब भोजन खाने से हमारे स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ता हैं जो व्यक्ति जानते हुए भी खराब खाने को नजरंदाज करके अपनी सेहत से खिलवाड़ करता है वह कभी सुखी नहीं रह सकता। क्योंकि लंबे समय तक खराब व हानिकारक भोजन करने से दिमाग में नकारात्मक विचार आने लगते हैं जो मनुष्य का सुख-चैन छीन लेते हैं।

4. हमेशा झगड़ने वाली औरत से शादी होने पर :

shahid kapoor and sonakshi sinha

अगर किसी व्यक्ति की शादी ऐसी महिला से हो जाती है जिसका गुस्सा नाक पर रहता है और हमेशा छोटी-छोटी बातों पर भी अपने पति से झगड़ती रहती हैं तो वह व्यक्ति कभी खुश नहीं रह पाता और उसका स्वभाव चिड़चिड़ा हो जाता हैं। यहीं बात महिलाओं पर भी लागू होती है अगर पति गुस्सा करने वाला हो तो महिला अपने जीवन में कभी शांति से नहीं रह पाती।

5. जब पुत्र करने लगे मनमानी :

जब कोई पुत्र अपने पिता की बातों पर मानने की बजाय मनमानी करने लगे तो उस पिता से ज्यादा दुखी कोई नहीं होता। जब बेटा अपने पिता व परिवार की इज्जत की परवाह किए बगैर गलत रास्ते पर चलने लगता हैं तो माता-पिता की समाज में बदनामी होती हैं और उसके माता-पिता चैन से नहीं रह पाते।

6. पुत्री को विधवा अवस्था में देखना :

vidhwa widow women

हर पिता अपनी बेटी को जान से भी ज्यादा प्यार करता है। एक पिता के लिए वह क्षण सबसे कष्टकारी होता हैं जब उसकी बेटी विधवा हो जाती हैं। अपनी पुत्री को विधवा अवस्था में देखना पिता के लिए सबसे दुखदाई होता हैं और ऐसा पिता हमेशा बेटी को लेकर चिंतित रहता है।

यह भी पढ़ें : रुद्राक्ष धारण करने से खुल जाएंगे आपकी किस्मत के दरवाजे, जानिए रुद्राक्ष का महत्व और इसके लाभ

तिलक लगाने और कलावा बांधने से होते है ये जबरदस्त फायदे, जानिए विस्तार से

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here