भारत सरकार ने जब से जम्मू-कश्मीर से धारा-370 को खत्म किया है, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की रात की नींद उड़ गई है। आलम ये है कि इमरान खान सोते-जागते, उठते-बैठते, चलते-फिरते हर वक्त बस पर कश्मीर का ही राग अलापते रहते हैं और खुद को कश्मीर का एंबेसडर बताकर सोशल मीडिया पर ढिंढोरा पीटते रहते है। इमरान खान को समझ नहीं आ रहा कि उनको क्या करना चाहिए। वो बस भारत को परमाणु यु’द्ध की धमकी देकर पाकिस्तान की जनता को खुश रखना चाहते है।
इमरान खान अभी हाल ही में UNGA में एक लंबा-चौड़ा भाषण देकर आये है। जिसकी बहुत निंदा हो रही है क्योंकि उनका पूरा भाषण सिर्फ धमकियों और नफरत से भरा था। संयुक्त राष्ट्र के पोडियम से दिए गए इस भाषण की वजह से इमरान खान पूरी दुनिया से फजीहत झेल रहे हैं। सच तो ये है कि इमरान खान कश्मीर पर भारत के सख्त कदम से बौखलाए हुए है और जो मन में आया बोले जा रहे है। अब तो लोग उनका मजाक भी उड़ाने लगे है। सिर्फ आम लोग ही नहीं बड़े-बड़े क्रिकेट खिलाड़ी भी इमरान खान पर तंज कस रहे हैं।
भारत के पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने सोशल मीडिया के माध्यम से पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को उनकी औकात बताई है। सहवाग ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक विडियो क्लिप शेयर करते हुए लिखा कि यह आदमी हमेशा अपनी बेइज्जती कराने के नए-नए मौके तलाशता रहता है। बतां दें कि यह वीडियो कुछ दिन पुराना है जिसमें इमरान खान अमेरिका के एक न्यूज चैनल MSNBC से बात कर रहे हैं।
बातों-बातों में इमरान खान अमेरिका और चीन के विकास को लेकर कुछ ऐसा कह देते है, कि वहां बैठे न्यूज एंकर भी उनकी बात पर हंस पड़ते हैं और इमरान की बेइज्जती करते हुए (वैसे बेइज्जती तो उनकी होती है जिनकी कुछ इज्जत होती है) उनकी तुलना वेल्डर से कर देते हैं। एंकर इमरान को बीच में टोकते हुए कहते हैं कि आप ऐसी बातें कर रहें हैं जैसी ब्रॉक्स (न्यूयॉर्क का एक इलाका) का वेल्डर करता है।
दरअसल इमरान खान से जब डवलपमेंट के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, कि अगर शानदार विकास देखना है तो चीन में देखो, जब वे न्यूयॉर्क गए तो वहां उन्होंने देखा कि कार सड़क पर बंप कर रही थी। यह सुनकर एंकर की हँसी छुट पड़ी और उन्होंने मजाक-मजाक में इमरान को वेल्डर कहकर बेईज्जत कर दिया। सहवाग ने इसी विडियो को शेयर करके इमरान के जले पर नमक छिड़क दिया।
आपको बतां दे की सिर्फ सहवाग ही नहीं भारत के अन्य बड़े क्रिकेटरों ने भी इमरान की जमकर आलोचना की है। पूर्व दिग्गज क्रिकेट खिलाड़ी इरफान पठान, मोहम्मद अजहरुद्दीन, गौतम गंभीर समेत वर्तमान क्रिकेटर मोहम्मद शमी व हरभजन सिंह ने भी सोशल मीडिया के जरिए इमरान को भारत से परमाणु युद्ध की धमकी देने के लिए खूब खरी-खोंटी सुनाई है।
मोहम्मद शमी ने लिखा, कि पाकिस्तान को ऐसे नेता की जरूरत है जो आतंकवाद को शरण देने की बजाय विकास, नौकरी और आर्थिक विकास की बात करे। हरभजन सिंह और इरफान पठान ने भी इमरान खान पर निशाना साधते हुए कहा, कि संयुक्त राष्ट्र में दी गई स्पीच में इमरान खान के शब्द दोनों देशों के बीच सिर्फ नफरत फैलाने वाले थे। एक साथी खिलाड़ी के तौर पर उनसे उम्मीद है कि वह शांति को बढ़ावा देंगे।
यह भी पढ़ें : विराट कोहली से पूछा गया, रोनाल्डो और मेसी में से कौन है बेहतर खिलाड़ी ? कोहली ने दिया यह जवाब
इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन की शुरुआत 22 मार्च से होने की संभावना है।…
टीम इंडिया के दिगग्ज बल्लेबाज विराट कोहली दूसरी बार पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी…
रवीना टंडन बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री हैं। उन्होंने कई प्रमुख फिल्मों में अभिनय किया…
साल 2023 खत्म हो चुका है। भारतीय क्रिकेट टीम के लिए 2023 का आकलन कर…
टीवी के प्रसिद्ध क्राइम शो सीआईडी (CID) में 'फ्रेडरिक्स' की भूमिका के लिए सबसे लोकप्रिय…
भारतीय टीम के वर्ल्ड कप फाइनल में हार के बाद भारतीय क्रिकेट फैंस काफी दुःखी…