पति की सोई किस्मत जगा देती है ये 5 आदतों वाली महिलाएं, होती है बहुत भाग्यशाली

women-with-these-5-habits-are-lucky-for-their-husband

कहा जाता है कि अगर एक अच्छी आदतों वाली स्त्री घर में हो तो घर स्वर्ग हो जाता है। वैसे हिन्दू संस्कृति में स्त्री को लक्ष्मी का रूप कहा गया है। 21वीं सदी में भी यह बात सच है। एक अच्छे संस्कार और सौभाग्य वाली स्त्री न केवल पति के जीवन को सुखमय बनाती है बल्कि पूरे घर को एकजुट करके रखती है।

मान्यता है कि अगर दुर्गुण वाली स्त्री के पैर अगर घर में पड़ जाए तो घर चाहे जितना धन-धान्य से भरा हो, दरिद्रता आ जाएगी। एक अच्छी स्त्री में हमेशा अच्छी पत्नी, माँ और बहन बनने का गुण रहता है। जिस व्यक्ति को सहनशील, संतोषी और उदार पत्नी मिल गयी तो उसकी पूरी ज़िन्दगी संवर जाती है। वहीं अगर किसी को लालची, लोभी और चतुरचारिणी स्त्री मिल जाए तो पति की ज़िन्दगी तो नरक होगी ही पूरे परिवार की ज़िन्दगी भी नरक हो जाएगी।

आइये आज हम स्त्रियों में मौजूद ऐसे 5 गुणों के बारें में जानते हैं जो एक स्त्री को संस्कारी, सुशील और धैर्यवान पत्नी की पहचान देते है।

1- धर्म का पालन करने वाली

karwa chauth

जो स्त्री ईश्वर पर भरोसा करती है, धर्म के कार्यों में भाग लेती है, पूजा-पाठ में यकीन करती है, ऐसी स्त्रियों में सदैव सद्गुण रहेंगे। ऐसी स्त्रियां संस्कारी, उदार और सहनशील होती है। ऐसी स्त्रियां धर्म के अनुसार अपना जीवनयापन करती है और इसी में परिवार की भलाई समझती हैं। ये सदा खुश रहती हैं क्योंकि जो स्त्री धर्म के अनुसार चलती है उसका जीवन हमेशा सुखी रहता है।

2- सीमित इच्छाओं वाली स्त्री

lucky-women for husband

जो स्त्री लालची और लोभी नहीं होती है वह हमेशा अपने पति और परिवार को खुश रखती हैं। लालची स्त्रियां अपने स्वार्थ के कारण पूरे परिवार को संकट में डाल देती है। जिस स्त्री की इच्छा सीमित रहेगी उसका घर-बार हमेशा सुखमय रहेगा। परिवार और पति दोनों चैन से रहेंगे।

3- धैर्यवान स्त्री

Aishwarya Rai Bachchan Sindoor

जिस स्त्री में धैर्य धारण करने का गुण होता है, संतोष करने का गुण होता है, वह स्त्री न केवल एक अच्छी गृहिणी साबित होती है बल्कि एक अच्छी इंसान भी होती है। मुसीबत में फंसे पति को धैर्यवान स्त्री हमेशा साहस देती है। अगर ऐसी गुणवाली स्त्री किसी व्यक्ति के जीवन में आ जाये तो उस व्यक्ति का जीवन धन्य हो जायेगा। धैर्यवान स्त्रियां पूरी ज़िन्दगी अपने पति का साथ निभाती है।

4- गुस्सा न करने वाली स्त्री

Forehead-Kiss

जिस स्त्री को गुस्सा नहीं आता है वह न केवल एक अच्छी माँ, पत्नी और बहन बनती है बल्कि एक अच्छी इंसान भी साबित होती हैं। ऐसी स्त्रियाँ तनाव के समय भी अपने उपर काबू रखती हैं और पति को भी शांत रखती हैं। दुनिया का हर पति चाहता है कि उसकी पत्नी शांत स्वाभाव की हो, गुस्सा न करती हो। अगर ऐसी शांत स्वभाव की स्त्री किसी के जीवन में आ जाए तो उसकी ज़िन्दगी स्वर्ग बन जाएगी।

5- मीठी बोली वाली स्त्री

choti bahu

कहते हैं कि मीठे बोल से बिगड़ा काम भी बनाया जा सकता है। एक अच्छी गृहणी में मीठी बोली का गुण जरुर होना चाहिए। मीठी बोली वाली स्त्री घर में होने से कभी क्लेश नहीं होता है। जो कुछ भी तनाव की बातें होती हैं वह हंसी मजाक में हल हो जाती है। अगर आपकी पत्नी मीठी वाणी वाली है तो समझ लीजिए कि आप बहुत भाग्यशाली हैं।

यह भी पढ़ें : शादी के बाद महिलाओं को भूलकर भी नहीं करनी चाहिए यह 5 गलतियां

शाम होने के बाद महिलाओं को नहीं करने चाहिए ये 4 काम, वरना भुगतने पड़ेंगे बुरे अंजाम

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here